बाल विवाह, सती प्रथा, जातिवाद सहित अनेक कुरीतियों पर अंकुश लगाने वाले सामाजिक सुधार आंदोलन के प्रणेता, ब्रह्म समाज के संस्थापक राजा राममोहन राय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि कोटि नमन।
#RajaRamMohanRoy
भाई-बहन के अटूट प्यार का प्रतीक है 'रक्षाबंधन'... यह पर्व हर साल सावन महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है. आज के दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की प्रार्थना करती हैं.
#RakshaBandan
माँ भारती के अनन्य उपासक, साहस और आत्मविश्वास के पर्याय, महान क्रांतिकारी,हुतात्मा चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती पर कोटिश: नमन
मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए आपने त्याग, संघर्ष और बलिदान की जो गाथा लिखी है, वह युगों-युगों तक राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी
#ChandrashekharAzad
"नन्हीं आँखों में आँसू नहीं, सवाल है —
"इस बच्ची की सिसकियाँ विकास का सच बोल गईं,
स्कूल की टपकती छत ने बता दिया| नन्ही सी बच्ची की रुलाई ने सरकार के पूरे सिस्टम को बेनकाब कर दिया।
एक बार आकर देख कैसा, ह्रदय विदारक मंजर हैं,
पसलियों से लग गयी हैं आंते, खेत अभी भी बंजर हैं।
ये सिलसिला क्या यूँ ही चलता रहेगा,
सियासत अपनी चालों से कब तक किसान को छलता रहेगा।।
#kisan#kheti#ropani#farmerlife
पकड़ीदायल नगर अध्यक्ष श्री शंभु पासवान जी को शानदार जीत पर बधाई एवम् शुभकामनाएँ।
पासवान जी के घर पर पकड़ीदयाल मचान टीम के साथ जाकर मुलाक़ात किया। विश्वास है कि अध्यक्ष जी जनता के उम्मीद पर खड़े उतरेंगे।
#motihari#Madhuban#champaran
हम सह रहे हैं, मगर जागे हुए हैं।
हमें गाली मत दो,
हमें मत भगाओ,
हमें मत मारो…
हम भी इंसान हैं।
हम भी उसी मिट्टी से बने हैं,
जिससे तुम बने हो।
एक दिन हिसाब होगा —
बिहारी सिर्फ़ मज़दूर नहीं,
इतिहास रचने वाला है।
6/6
“हम बिहारी प्रवासी हैं… मजबूर हैं, मगर ग़ुलाम नहीं!”
महाराष्ट्र की ज़मीन पर आज जिस तरह हमारे बिहार और उत्तर प्रदेश के प्रवासी भाइयों के साथ व्यवहार हो रहा है — मराठी न बोल पाने पर मारपीट, गाली-गलौज, बेइज्जती और धमकी — ये सिर्फ़ दुर्भाग्यपूर्ण नहीं, बल्कि इंसानियत पर कलंक है।1/6.
हम मजबूर हैं, मगर बेहिस नहीं।
हम मेहनती हैं, मगर अमानवता नहीं सह सकते।
सियासत करने वालों से पूछना है —
क्या भारत में हर राज्य सिर्फ़ एक जाति, एक भाषा वालों का है?
क्या एक भारतीय को भारत में ही रहने के लिए अन्य भाषा बोलने की शर्त होनी चाहिए?
हम चुप हैं, मगर टूटे नहीं हैं।
5/6..