गया, 30 जनवरी 2023, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर गांधी मैदान स्थित गांधी मंडप पर पुष्पचक्र अर्पित कर आयुक्त, मगध प्रमंडल, गया श्री मयंक वरवड़े ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
गया, 01 जनवरी 2022, आयुक्त मगध प्रमंडल, गया श्री मयंक वरवड़े की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भूमि विवाद, सतत जीविकोपार्जन योजना, अनुसूचित जात��/अनुसूचित जनजाति अत्याचार अधिनियम एवं जन सरोकार से जुड़े योजनाओं/कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की ��ई।
गया, 25 दिसंबर, 2021, मद्य निषेध, भूमि विवाद, विधि व्यवस्था, सतत जीविकोपार्जन योजना, पक्की गली नाली सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर आयुक्त, मगध प्रमंडल, गया श्री मयंक वरवड़े द्वारा सभी जिला पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारियों के साथ प्रमंडल स्तरीय बैठक कर आवश्���क निदेश दिए गए।
12 नवंबर, 2021, आयुक्त, मगध प्रमंडल, गया श्री मयंक वरवड़े एवं पुलिस महानिरीक्षक, मगध प्रक्षेत्र श्री अमित लोढ़ा की संयुक्त अध्यक्षता में उत्पाद विभाग से संबंधित बैठक में गया ज़िला से संबंधित शराब की आवाजाही एवं उसके प्रयोग पर अंकुश लगाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।
आयुक्त, मगध प्रमंडल, गया श्री मयंक वरवड़े की अध्यक्षता में पंचायत आम निर्वाचन, 2021 को स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन करने के उद्देश्य से VC के माध्यम से मगध प्रमंडल के सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक के साथ चुनाव संबंधी समीक्षा क�� गई।
गया, 23 अगस्त 2021, *आयुक्त, मगध प्रमंडल गया सह अध्यक्ष गया एवं बोधगया आयोजना क्षेत्र प्राधिकार श्री मयंक वरवड़े की अध्यक्षता में गया एवं बोधगया आयोजना क्षेत्र से संबंधित विषयों की समीक्षा हेतु आयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई।
गया, 12 जुलाई, 2021, जल जीवन हरियाली अभियान के अंतर्गत सम्पूर्ण राज्य म���ं वृहत पैमाने पर पौधरोपण एवं पौधों का संरक्षण किया जा रहा है।
इसी परिप्रेक्ष्य में आयुक्त, मगध प्रमंडल, गया श्री मयंक वरवड़े द्वारा आयुक्त कार्यालय परिसर में फलदार पौधारोपण किया गया।
गया, 23 जून, 2021, आयुक्त, मगध प्रमंडल, गया श्री मयंक वरवड़े की अध्यक्षता में जल जीवन हरियाली अभियान के अंतर्गत प्रमंडल स्तरीय बैठक का आयोजन प्रमंडलीय सभागार में किया गया।
गया, 09 जून 2021, आयुक्त, मगध प्रमंडल, गया श्री मयंक वरवड़े की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय परिसर की साफ सफाई, वृ��्षारोपण, सौंदर्यीकरण एवं मूलभूत आवश्यक बुनियादी सुविधाओं तथा गया शहर की साफ-सफाई, वृक्षारोपण के संबंध में विचार विमर्श किया गया।
आयुक्त, मगध प्रमंडल, गया, श्री मयंक वरवड़े की अध्यक्षता में बालू की चोरी रोकने, बालू माफिया पर अंकुश लगाने, छापेमारी करने, संबंधित अंचलाधिकारी के साथ खनन पदाधिकारी समन्वय स्थापित कर बालू माफियाओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं ��र विचार विमर्श किए गए।
गया:आयुक्त मगध प्रमंडल गया, श्री मयंक बरबड़े की अध्यक्षता में मगध प्रमंडल से जुड़े सभी जिला पदाधिकारियों के साथ राजस्व, विकास योजनाएं, जल जीवन हरियाली, विद्यालय निर्माण, शिक्षा की स्थिति, पेयजल की स्थिति, अस्पताल की स्थिति, मनरेगा सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की गई।
08 मार्च, 2021, मोक्ष, अध्यात्म की नगरी तथा अंतरराष्ट्रीय पर्यटक केंद्र गया एवं बोधगया को और अधिक सौंदर्य बनाने, विदेशी सैलानियों के मूलभूत सुविधा सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आयुक्त, मगध प्रमंडल, गया श्री मयंक वरवड़े की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारी गया के साथ बैठक की गई।
26 फरवरी, 2021, आयुक्त, मगध प्रमंडल, गया श्री मयंक वरवड़े द्वारा कार्यालय के सभागार में कृषि विभाग के प्रमंडल स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई��
बैठक में रबी मौसम में फसल, बीज वितरण, हर खेत को पानी पहुंचाना एवं जल जीवन हरियाली अभियान से संबंधित समीक्षा की गई।