#UPPSS_के_प्रदेश_अध्यक्ष डॉ दिनेशचन्द्र शर्मा जैसे नेतृत्वकर्ता पर हम सबको गर्व है।अध्यक्ष जी द्वारा किये गये संघर्ष अतुलनीय है। सम-सामयिक निर्णय लेने मेंUPPSSने सदैव_अग्रणी_भूमिका निभाई है,और सफलता भी हासिल की है।
शिक्षकों की समस्याओं के निदान हेतु एकमात्र विकल्प है। @UPPSS1921
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेश चन्द्र शर्मा के चौथी बार निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर गृह ब्लॉक बनियाखेड़ा आगमन पर सम्मान समारोह। @DrDCSHARMAUPPSS@UPPSS1921
दीपावली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। दीपों के इस पवित्र और पावन त्योहार पर आपके जीवन में खूब सारी खुशियाँ, सुख-समृद्धि और सफलता आए। माँ लक्ष्मी जी की कृपा आप सभी पर सदा बनी रहे ।
#HappyDeepavali
मा मु.मन्त्रीजी,भ्रष्ट अधिकारियों ने सुल्तानपुर के एक शिक्षक की जान लेली।मृतक के परिजन आरोपी अधिकारी के विरुद्धFIR की माँग कर रहे है,जबकि स्थानीय प्रशासन किसी उच्च अधिकारी के निर्देश का हवालादेकर बलपूर्वकअंतिम संस्कार करानाचाहता है
कृ संज्ञान लेकरआवश्यक निर्देश देने की कृपा करें
मा मुख्यमन्त्री जी बेसिक शिक्षा विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों ने सुल्तानपुर के एक शिक्षक की जान ले ली ।मृतक शिक्षक के परिजन आरोपी अधिकारी के विरुद्ध FIR की माँग कर रहे है जबकि स्थानीय प्रशासन बल पूर्वक अंतिम संस्कार कराना चाहता है
कृ संज्ञान लेकर आवश्यक निर्देश देने की कृपा करें
*शिक्षक महासंघ व शासन के बीच प्रथम दौर की वार्ता संपन्न,
6 नवंबर 2023 को फिर से होगी वार्ता*
उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ के बैनर तले 9 अक्टूबर 2023 को प्रदेश के हजारों शिक्षकों द्वारा लखनऊ में महानिदेशक कार्यालय पर धरना देने के बाद शासन द्वारा निर्धारित दो बैठकें टल जाने के उपरांत आज 30 अक्टूबर, 2023 को शिक्षक महासंघ व उत्तर प्रदेश शासन के मध्य बहुप्रतीक्षित वार्ता संपन्न हुई। महासंघ के अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि श्री एम0 के0 एस0 सुंदरम प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा व विभागीय अधिकारियों के साथ बेसिक शिक्षकों के 21 सूत्रीय मांग पत्र पर मैराथन बैठक चली परंतु मांग पत्र के बिंदु 1 से 12 पर ही चर्चा व निर्णय हो सका मांग पत्र के शेष बिंदुओं पर 6 नवंबर, 2023 को अपराहन 3:30 बजे से पुनः वार्ता होगी।
डा0 दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि शिक्षकों को राज्य कर्मचारियों की बात उपार्जित अवकाश, द्वितीय शनिवार अवकाश, प्रतिकर अवकाश एवं अध्ययन अवकाश की अनुमन्यता हेतु एक समिति गठित की जाएगी जिसमें विभागीय अधिकारी व संगठन के पदाधिकारी रहेंगे। समिति शिक्षा का अधिकार अधिनियम को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक निर्णय लेगी।
शिक्षकों को राज्य कर्मचारियों की भांति कैशलेस चिकित्सा देने के मामले में वित्त विभाग द्वारा व्यय भार का आगमन कराकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
बेसिक शिक्षकों की
पदोन्नति 8 नवंबर, 2023 तक प्रत्येक दशा में सुनिश्चित कर ली जाएगी।
पारस्परिक स्थानांतरण प्राप्त कर चुके शिक्षकों को शीघ्र ही कार्य मुक्त करने हेतु शासनादेश में संशोधन हेतु प्रस्ताव मुख्यमंत्री कार्यालय को प्रेषित कर दिया गया है। शीघ्र ही पारस्परिक स्थानांतरण के शिक्षकों को कार्यमुक्त करके स्थानांतरित विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करा दिया जाएगा।
वर्ष 2014 व उसके पश्चात नियुक्त शिक्षकों को सामूहिक बीमा का लाभ देने की प्रक्रिया 30 नवंबर, 2023 तक पूर्ण कर ली जाएगी।
बेसिक शिक्षा में चयन वेतनमान में 12 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके सभी शिक्षकों को माध्यमिक शिक्षकों की भांति प्रोन्नत वेतनमान देने के प्रकरण में प्रदेश में लाभान्वित होने वाले कुल शिक्षकों की संख्या के अनुसार संभावित व्यय भार का आगणन कराकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
1 जनवरी, 2006 के पश्चात ग्रेड वेतन 4600 में पदोन्नति पाने वाले शिक्षकों की पदोन्नति की तिथि से न्यूनतम मूल वेतन 17140 प्रदान करने के मामले में भारत सरकार के पत्र दिनांक 8 दिसंबर, 2023 के क्रम में वित्त विभाग से परामर्श कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
ऐसे शिक्षक जिनका चयन 1 अप्रैल 2005 से पूर्व हो गया था परंतु उनके कार्यभार ग्रहण 1 अप्रैल 2005 के पश्चात हुआ है, को भारत सरकार के पत्र दिनांक 3 मार्च, 2023 के अनुसार पुरानी पेंशन से आच्छादित करने के प्रकरण में विभाग द्वारा तर्क दिया गया कि इस श्रेणी के शिक्षकों के मामले में माननीय उच्चतम न्यायालय ने शिक्षकों के पक्ष में निर्णय नहीं दिया है। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि विभाग द्वारा माननीय उच्चतम न्यायालय में शिक्षकों को प्रशिक्षणार्थी सिद्ध किया गया है जबकि उनका चयन शिक्षकों के रूप में हुआ है, लेकिन माननीय उच्चतम न्यायालय भारत सरकार के आदेश के क्रम में किसी भी शिक्षक को लाभ देने से वंचित नहीं करता है। इसलिए इस पर पुनर्विचार करने पर सहमति बनी।
बैठक में महासंघ की ओर से श्री ध्रुव कुमार त्रिपाठी एम0एल0सी0 व नेता शिक्षक दल, श्री सुरेश कुमार त्रिपाठी पूर्व एम0एल0सी0 व संयोजक महासंघ, श्री संजय सिंह महामंत्री उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, श्री नरेंद्र वर्मा महामंत्री माध्यमिक शिक्षक संघ, श्री शिव शंकर पांडे कोषाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, श्री राधे रमण त्रिपाठी वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ एवं विभाग की ओर से श्री विजय किरन आनंद महानिदेशक स्कूल शिक्षा, डॉ महेंद्र देव शिक्षा निदेशक बेसिक एवं माध्यमिक, श्री प्रताप सिंह बघेल सचिव बेसिक शिक्षा परिषद एवं श्री गणेश कुमार संयुक्त शिक्षा निदेशक उपस्थित रहे।
💐उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के साथियों द्वारा डॉ दिनेश चन्द्र शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष के पद पर चौथी बार चुनकर एकता प्रदर्शित की ।प्रदेश कार्यसमिति के सभी निर्वाचित पदाधिकारी व मांडलिक संगठन मन्त्रियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ ।💐💐💐💐💐
शिक्षक एकता ज़िंदाबाद
@DrDCSHARMAUPPSS
उ प्र शासन द्वारा श्री वी के आनंद जी को जनहित में महानिदेशक स्कूल शिक्षा के पद से हटा दिया गया है ।
सुल्तानपुर में मृतक शिक्षक के परिजन की तहरीर पर आरोपी खण्ड शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध तीन दिन बाद आज एफ़आईआर दर्ज हो गई है
हम मा मुख्यमन्त्री जी के आभारी हैं
🙏🙏🙏🙏🙏
"वक़्त गुजरा है,गुजरता है,गुजर जाएगा.
और जीना है तो चल साथ निकल जाते हैं.....
हौसला हो तो ख़ुदा,खुद ही मदद करता है.
करने वालों के सौ हाथ निकल जाते हैं.........
#restoreOldpension#पुरानी पेंशन बहाल करो
नन्द लाल पुष्पक
अटेवा जौनपुर
शिक्षकों से अभद्रता करते करते ये सब इतने निरंकुश हो चुके हैं कि शिष्टाचार और सम्मानजनक भाषा भूल चुके हैं।
इनके अमानवीय व्यवहार की वजह से एक गुरु को आत्महत्या तक का कदम उठाना पड़ा।
सब धान बाइस पसेरी समझने वाले इन भ्रष्ट लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाना ही चाहिए।
संगठन लगातार कह रहा है कि भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा शिक्षकों के मान सम्मान व वेतन पर डाँका डाला जा रहा है भ्रष्ट अधिकारी शिक्षकों की जान भी ले रहे हैं इसके लिए महानिदेशक महोदय अपने अधीनस्थ अधिकारियों से कहते हैं कि कार्यवाही करिए कोई आपका क्या उखाड़ लेगा ।शिक्षक तनाव में जी रहे है इसी तनाव व जल्दबाज़ी में तमाम शिक्षक जान देने को मजबूर हो रहे हैं लेकिन यह भ्रष्टाचारी अकूत कमाई के बल पर अपने ख़िलाफ़ उठने वाली हर आबाज दबाने में कामयाब हैं ।
@myogiadityanath@thisissanjubjp@ChiefSecyUP