महान स्वतंत्रता सेनानी, वीर चंद्रशेखर आजाद जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।
आपका जीवन हम सभी को राष्ट्रहित में कर्तव्यपथ पर अग्रसर रहने की सदैव प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।
#ChandrashekharAzad
बलाली की बेटी नेहा सांगवान को Budapest Ranking Series में स्वर्ण पदक जीतने पर ढेर सारी बधाइयाँ!
59kg कैटेगरी में आपका बेमिसाल खेल , शानदार स्किल और दृढ़ इरादा देखकर दिल खुश हो गया।
#Haryana#Wrestling#IndianWrestling#NehaSangwan
भारतीय कुश्ती के लिए गर्व का दिन बलाली की बेटी नेहा संगवान ने U23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में महिला 59 किग्रा वर्ग में रजत 🥈 पदक जीता! 🇮🇳
नेहा ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए देश व क्षेत्र का नाम रोशन किया।
#IndianWrestling#U23AsianChampionships
बेरला गांव स्थित शनिदेव मंदिर में शनिमहाराज की मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य जागरण और विशाल भंडारे में जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर मिले मान सम्मान के लिए मंदिर कमेटी व सभी ग्रामवासियों का तहे दिल से धन्यवाद।
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियाई बीच गेम्स में जीता गोल्ड मेडल 🏆
टीम की कप्तान रितु श्योराण के कुशल नेतृत्व में खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया।
इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई।
#IndianWomensKabaddi#TeamIndia#kabaddi#Badhra#Haryana
साहिल, पुत्र श्री अनूप सिंह श्योराण को NDA (लेफ्टिनेंट) में चयन पर हार्दिक बधाई।
आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे गांव गोपी व बाढडा क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
देश सेवा में आपके उज्जवल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ। 🇮🇳
#NDA#IndianArmy
बलाली गांव की शान, नेहा सांगवान को हार्दिक बधाई!
किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित सीनियर एशियन चैंपियनशिप में नेहा संगवान ने 59 किलो भार वर्ग में 🥉 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर गांव और देश का नाम रोशन किया।
हमारी बेटी की इस जीत पर हम सभी गौरवान्वित हैं।
#haryana#Wrestling
गाँव हंसवास कलाँ की बेटी सुनीता श्योरान से मिलकर गर्व का एहसास हुआ — सीमित साधनों और ग्रामीण पृष्ठभूमि के बावजूद उनकी अडिग मेहनत, दृढ़ संकल्प और लगन ने उन्हें UPSC में सफलता दिलाई और उन्होंने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया।
उनसे मिला और दिल से बधाई दी।
गाँव हंसवास कलाँ की बेटी सुनीता श्योरान से मिलकर गर्व का एहसास हुआ — सीमित साधनों और ग्रामीण पृष्ठभूमि के बावजूद उनकी अडिग मेहनत, दृढ़ संकल्प और लगन ने उन्हें UPSC में सफलता दिलाई और उन्होंने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया।
उनसे मिला और दिल से बधाई दी।
जय दादा धर्मदास
गाँव हंसावास खुर्द में आयोजित खेल प्रतियोगिता में जाने का व खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का अवसर मिला।
खेलों को बढ़ावा देने के लिए मैं गाँव हंसावास के सभी ग्रामवासियों को बधाई देता हूँ।
इस अवसर पर आप सभी से मिले मान सम्मान के लिए तहे दिल से धन्यवाद।
बाढ़ड़ा (चरखी दादरी) के हंसावास गांव की गुणपाल जी की पुत्री सुनीता (टीना) व गांव चंदेनी की बेटी अंशिका सांगवान ने UPSC 2025 में सफलता प्राप्त कर पूरे क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया।
आप दोनों की इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ।
#upsc
बलाली गांव की शान, नेहा सांगवान को हार्दिक बधाई!
अल्बानिया में आयोजित वर्ल्ड सीनियर रैंकिंग सीरीज में 57 किग्रा वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर गांव और देश का नाम रोशन किया है।
हमारी बेटी की इस जीत पर हम सभी गौरवान्वित हैं।
#wrestling#India#Haryana
गाँव द्वारका में माता मसानी मंदिर में भगवान शिव और श्रीकृष्ण जी की पवित्र मूर्ति स्थापना में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
ग्रामवासियों का प्रेम, सहयोग और जो मान‑सम्मान मुझे मिला, उसके लिए मैं दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ।
हमारे क्षेत्र के गाँव झोजू कलाँ के सूर्या स्वामी ने राष्ट्रीय जूनियर घुड़सवारी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
उनके सम्मान समारोह में जाकर उन्हें सम्मानित किया और सूर्या स्वामी और उनके कोच कप्तान राकेश सांगवान को बधाई व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।