जोहार गुमला, आभार सिसई, 'टाइगर झुकेगा नहीं'
मैं भगत सिंह को मानने वाला हूं. मैं अपने लिए नहीं, बल्कि शोषित, वंचित और भ्रष्ट सिस्टम के शिकार लोगों के लिए लड़ाई लड़ रहा हूं. गरीबों एवं छात्रों के बीच से आया हुँ. माफी अपने जेब में रखे. मुझे अपनी विधायकी की चिंता नहीं है. मेरी लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि जनता के हक, अधिकार एवं न्याय दिलाने के लिए है.
सभा में छात्र आंदोलन, पेपर लीक, नौकरी बेचने, पुलिसिया दमन, खनिज चोरी, व्याप्त भ्रष्टाचार और 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति लागु करने जैसे मुद्दों को जनता के बीच प्रमुखता से रखा।
बारिश के बावजूद पहुंचे लोगों का प्यार और समर्थन देखकर मैं अभिभूत हूं। जनता की ताकत ही मेरी ताकत है. शोषण, अत्याचार और भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ लड़ाई जारी है और संघर्ष भी...
न रुकेंगे,न झुकेंगे,न थकेंगे,जनता के लिए लड़ेंगे,जय झारखंड
झारखंड सरकार के नगर विकास एवं उच्च तकनीकी शिक्षा मंत्री सह गिरिडीह के माननीय विधायक सुदिव्य कुमार सोनू बड़े भाई के देर रात हृदयघात से आकस्मिक निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
सुबह-सुबह उनके असमय निधन की खबर से मन अत्यंत आहत एवं व्यथित है। अचानक उनका इस संसार से चले जाना पूरे परिवार, पार्टी, शुभचिंतकों एवं राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
दुःख की इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ सुदिव्य सोनू जी एवं उनके समस्त शोकाकुल परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि...
प्रिय एसोसिएशन वालों,
पुनः एक बात कहना चाहेंगे—
जो ईमानदार हैं, उनको हमारा नमस्कार है,
चाहे वह चपरासी, सिपाही, अधिकारी या जमादार है.
लेकिन जो करते भ्रष्टाचार हैं,
उनसे होगी लड़ाई आर पार है..
एसोसिएशन वालों, प्रेस कॉन्फ्रेंस-कॉन्फ्रेंस खेल रहे हो आप, चलो ठीक है, पर कम से कम तुम एक ऐसे विधायक के खिलाफ कॉन्फ्रेंस कर रहे हो, जो विधायकी दांव पर लेकर चलता है, तो कम से कम कॉन्फ्रेंस में जो पदाधिकारियों को बैठा रहे हो मीडिया के सामने, उनका चरित्र साफ-सुथरा होना चाहिए।
ईमानदार छवि के लोगों को कॉन्फ्रेंस के लिए बैठाओ, लेकिन तुमने बोकारो जिला में जिन अधिकारियों को कॉन्फ्रेंस कराया, उनमें से आधे के अकाउंट सीआईडी ने फ्रीज कर दिया है ट्रेजरी घोटाले के मामले में।
एक अधिकारी ने अपने बेटे की शादी में एक महिला की हत्या की है।
एक अधिकारी ने बालीडीह में आदिवासी का जमीन हड़पा है।
एक अधिकारी ने एक रेलवे के पदाधिकारी की अर्धांगिनी को जबरन अपना बना लिया है।
एक अधिकारी ने दो किलो मांस के लिए खून-खराबा किया है।
और सबसे खास बात, जमशेदपुर का एक केस आया है प्रकाश में। अगर वो केस सबके सामने आ गया ना तो तुम्हारी पाँव तले जमीन खिसक जाएगी, बस इतना जान लो पॉक्सो एक्ट नार्को टेस्ट ।
तुम कॉन्फ्रेंस करो हम डेटा इकट्ठा कर रहे हैं।
मेरे लाइव आने या प्रेस कॉन्फ़्रेंस का इंतज़ार कीजिए।
पुनः कर्तव्यनिष्ठ निष्ठावान कर्मचारियों-अधिकारियों को नमस्कार जोहार।
तस्वीर में डुमरी के विधायक जयराम के भाई और उनकी दादी जी हैं। अपने ही खेत में उगाई गई सब्ज़ियाँ बेचते हुए। सचमुच, यह तस्वीर एक जनप्रतिनिधि के परिवार की सादगी और ज़मीन से जुड़े होने की खूबसूरत मिसाल है।
झारखंड की यही पहचान रही है। यहाँ कई ऐसे विधायक और सांसद हुए हैं जिनके परिवार के लोग भी आम लोगों की तरह मेहनत करते और खेत-खलिहान से जुड़े रहते हैं। याद कीजिए, जब कड़िया मुंडा लोकसभा के डिप्टी स्पीकर थे, तब उनकी बेटी सड़क किनारे आम बेचते हुए दिखी थीं। यही झारखंड का असली अंदाज़ है। सादगी, मेहनत और अपनी मिट्टी से गहरा जुड़ाव। लेकिन अब ये कम देखने को मिलता है।
लगातार तीन दिनों के अथक प्रयासों, संघर्ष, तपस्या के बाद अंततः जादू महतो को न्याय दिलाने में सफल रहें। जादू महतो के पत्नी को स्थाई तौर पर नियोजन, आश्रित के नाम पर फॉर्म थ्री निर्गत कराने पर सहमति बनी तथा तीन दिनों से चल रहे संघर्ष को विराम दिया गया।
JLKM टीम के त्याग को जोहार।
सदन में प्रयास और संघर्ष रंग लाया
झारखंड राज्य विस्थापन एवं पुनर्वास आयोग (गठन, कार्य एवं दायित्व) नियमावली 2025 को कैबिनेट में मंज़ूरी दी गई.
माननीय मुख्यमंत्री जी, मंत्री दीपक बिरुवा दा और समस्त मंत्रिमंडल का आभार.
@JLKMJHARKHAND@deepakbiruajmm@HemantSorenJMM
प्रकृति पूजा करम पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं, यह पर्व हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर जीवन और समाज के सतत विकास का संदेश देता है। इस पावन अवसर पर हम सब मिलकर अपने रीति-रिवाजों, परंपराओं को सहेजने, समाज को सशक्त करने का संकल्प लें,जोहार
विस्थापित लाठियाँ खा रहे है, गोली खा रहे है ये मामूली विषय नहीं, केवल प्रक्रिया प्रक्रिया किया जा रहा है,
मंत्री जी से यही कहना है शीतकालीन सत्र से पहले निराकरण कर दीजिये
@JLKMJHARKHAND
झारखण्ड की धरती से जब जब खनीज निकाला गया है तब तब हमने किमत चुकाई है, आज विस्थापित न्याय की भीख माँग रहें है।
न्याय तो नहीं मिला पर नौकरी माँग रहे प्रेम महतो को सीधे कपार पर गोली दागी गई, ये इस राज्य की दर्दनाक सच्चाई है।
@JLKMJHARKHAND
झारखण्ड के इसी वीर भूमि के वीर माटी पुत्र, महान झारखण्ड आंदोलनकारी, अमर वीर शहीद निर्मल महतो जी के शहादत दिवस पर शत-शत नमन। 🙏
वीर शहीद निर्मल महतो अमर रहें
अमर रहें! अमर रहें!
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उनका पूरा जीवन जनजातीय समाज के कल्याण के लिए समर्पित रहा, जिसके लिए वे सदैव याद किए जाएंगे।
@HemantSorenJMM@JMMKalpanaSoren