तीन दिन पहले गांव के बच्चे मेरे पास आए थे और फुटबॉल की मांग किए थे। आज उनकी मांग पूरी करते हुए उन्हें फुटबॉल लाकर दिया।
बच्चों के चेहरे पर खुशी देखकर बहुत अच्छा लगा। 😊
बच्चे खेलेंगे, आगे बढ़ेंगे और गांव का नाम रोशन करेंगे। ⚽
#बच्चोंकीखुशी#फुटबॉल#खेलकूद#गांवकेबच्चे
पीएम श्री बलीबांध विद्यालय की बदहाल व्यवस्था की यह रिपोर्टिंग वीडियो देखिए। 400 बच्चों पर मात्र 10 शिक्षक, दूषित पानी, जर्जर रसोई व गंदे शौचालय गंभीर चिंता का विषय हैं।
@DCEastSinghbhum@JharkhandCMO तत्काल संज्ञान लेकर जांच व कार्रवाई करें।
@RailwaySeva चाकुलिया रेलवे अंडरब्रिज में रात के समय बंद लाइटों की समस्या को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायत की गई थी। आज सभी लाइटों को ठीक कर चालू कर दिया गया है।
जनहित की समस्या पर त्वरित संज्ञान लेकर कार्रवाई करने के लिए RailwaySeva एवं संबंधित विभाग का हार्दिक धन्यवाद।
चाकुलिया रेलवे अंडरब्रिज में रात के समय लाइट बंद रहने से पूरा रास्ता अंधेरे में डूब जाता है। इससे राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी के साथ दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
वीडियो में स्थिति स्पष्ट है। संबंधित विभाग तत्काल लाइट चालू करबाए।
@RailMinIndia@orbiter_finahce
@DCEastSinghbhum@JharkhandCMO नीमडीहा–सिंदूरगौरी के बीच जर्जर बाँस की पुलिया से 22 स्कूली बच्चों समेत ग्रामीणों की जान जोखिम में है। बारिश में खतरा और बढ़ गया है। प्रशासन तत्काल संज्ञान लेकर स्थायी पुलिया निर्माण की कार्रवाई करे।
#Chakulia#EastSinghbhum
केदारनाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय भवन निर्माण में अनियमितता के आरोपों की निष्पक्ष तकनीकी जांच हो।
निर्माण स्थल पर योजना/शिलान्यास बोर्ड नहीं है और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
@DCEastSinghbhum@DEO_Jsr कृपया जांच कर आवश्यक कार्रवाई करें।
चाकुलिया के कोलबदिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय में करीब एक साल से समरसेबल खराब है। बच्चों को पेयजल के लिए परेशानी हो रही है। शिकायत के बावजूद मरम्मत नहीं हुई।
@DCEastSinghbhum कृपया तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई करें।
#Chakulia#EastSinghbhum
क्या चाकुलिया के इस आदिम जनजाति परिवार को अब न्याय मिलेगा? 3 वर्षों से झोपड़ी में रहने को मजबूर इस परिवार को आज भी आवास योजना का लाभ नहीं मिला। प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की अपेक्षा है।
@HemantSorenJMM@DCEastSinghbhum
माननीय @HemantSorenJMM, प्रभात खबर में प्रकाशित समाचार के अनुसार चाकुलिया–बहरागोड़ा में वर्षों से अवैध बालू खनन के गंभीर आरोप सामने आए हैं। कृपया पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। @DCEastSinghbhum
माननीय @HemantSorenJMM जी, पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत भातकुंडा पंचायत के धोबाशोल सबर टोला का सोलर जलमीनार 2 वर्षों से खराब है। ग्रामीण पेयजल संकट झेल रहे हैं। कृपया अविलंब मरम्मत कर जलापूर्ति बहाल कराने का निर्देश दें। @JharkhandCMO@DCEastSinghbhum
Jharkhand: कोवाली थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप! बीमार बुजुर्ग को रात में उठाकर बेरहमी से पीटने और ₹1 लाख रिश्वत मांगने का आरोप। पीड़ित की हालत गंभीर, MGM अस्पताल रेफर। मामले की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच कर न्याय दिया जाए।
@HemantSorenJMM@JharkhandPolice@dgpjh
चाकुलिया प्रखंड के सोनाहातु पंचायत अंतर्गत सोनाहातु एवं आमामुला गांव पिछले 5 दिनों से अंधेरे में डूबे हैं ।गिरे हुए बिजली पोल और बाधित विद्युत आपूर्ति को अविलंब बहाल किया जाए।
@DCEastSinghbhum@JharkhandCMO कृपया तत्काल संज्ञान लें।
चापाकल खराब पड़ा है, जिससे भीषण गर्मी में बच्चों एवं शिक्षकों को पेयजल की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
संबंधित विभाग एवं @DCEastSinghbhum से आग्रह है कि अविलंब मरम्मत कर चापाकल को चालू कराया जाए। 🚰🙏
#Chakulia#Jharkhand
माननीय@DCEastSinghbhum
चाकुलिया के जुगीतोपा में बन रहे LAMPS भवन में खुलेआम घटिया सामग्री से निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने काम रुकवा दिया, फिर भी कार्रवाई नहीं हुई तो यह सीधा सरकारी पैसे की लूट मानी जाएगी।
तुरंत जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और निर्माण कार्य पर रोक लगाई जाए
चाकुलिया सीएचसी के नए भवन की छत का प्लास्टर गिरा, बड़ा हादसा टला । करीब 50 लाख की लागत वाले भवन में घटिया निर्माण की आशंका। मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़
उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई हो ।
@HemantSorenJMM@IrfanAnsariMLA@DCEastSinghbhum