भाजपा सरकार का युवाओं के सपनों पर एक और बड़ा हमला। वादा स्थायी नौकरी का, और नौकरी अस्थायी।
कांग्रेस सरकार संविदा नौकरी को स्थायी नौकरी बना रही थी, भाजपा सरकार स्थायी नौकरी को संविदा नौकरी बना रही है। हमारी कांग्रेस सरकार ने पुराने संविदाकर्मियों को नियमित करने के नियम बनाए और करीब 1 लाख 10 हजार कर्मियों के लिए स्थायी नौकरी की राह खोली।
वहीं भाजपा सरकार एक ओर 4 लाख सरकारी नौकरियां देने का खोखला दावा करती है, और दूसरी ओर 10 विभागों की 20 भर्तियों में करीब 45 हजार पदों को स्थायी की जगह संविदा पर निकाल देती है। ये भर्तियां घोषणा के समय स्थायी भर्ती के रूप में निकाली गई थीं। अब सफाई कर्मचारी के करीब 24,700 पद, नर्सिंग ऑफिसर के करीब 3,000 पद, जूनियर तकनीकी सहायक के 2,600 पद और आयुष अधिकारी व सीएचओ के करीब 5,000 पद संविदा पर भरे जाएंगे।
जो संविदाकर्मी पहले से लगे हैं, उन्हें भाजपा सरकार ने आज तक नियमित नहीं किया। उनका इंतजार खत्म नहीं हुआ, और अब नई भर्तियां भी संविदा पर थमाई जा रही हैं। सरकार बड़े-बड़े दावे करती है, पर सच्चाई यह है कि युवाओं के भविष्य पर कुठाराघात हो रहा है।
राज्य सरकार जवाब दे कि जब स्थायी पदों पर भर्ती का वादा था, तो पद संविदा में क्यों बदले गए? जिन युवाओं ने स्थायी नौकरी के भरोसे वर्षों तैयारी की, उन्हें कांट्रैक्ट पर टरकाने का हक सरकार को किसने दिया?
संविदा से बुरा कुछ नहीं ..... कल एसोसिएट टीचर की एग्जाम हुई समझ नहीं आया ऐसी राय कौन देता है यह अभ्यर्थियों से लेकर पूरे सिस्टम के लिए घातक है ...
#संविदाभर्ती
आगामी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में बड़ा बदलाव!
मैने इसका बड़ा विरोध किया था लेकिन आप लोग कुछ नहीं कर पाए ना विषयों के शिक्षक कर पाए इसका विरोध इसका परिणाम आपके सामने है
अंदरखाने मिली जानकारी के अनुसार, आगामी भर्ती में वस्तुनिष्ठ (Objective) परीक्षा के स्थान पर वर्णनात्मक (Descriptive) पेपर का निर्णय कर दिया गया है।
यदि ऐसा होता है, तो इसका सीधा फायदा UPSC की तैयारी करने वाले और अंग्रेजी लेखन में दक्ष अभ्यर्थियों को मिलेगा। वहीं ग्रामीण पृष्ठभूमि और सीमित संसाधनों से आने वाले प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों के अवसर प्रभावित होंगे।
आज जब प्रतियोगी परीक्षाओं में वस्तुनिष्ठ और पारदर्शी मूल्यांकन की आवश्यकता है, तब वापस वर्णनात्मक परीक्षा की ओर लौटना अभ्यर्थियों के साथ अन्याय है।
परीक्षा का उद्देश्य विषयगत योग्यता परखना होना चाहिए, न कि लेखन शैली के आधार पर अवसरों का अंतर पैदा करना।
डॉ. धीर सिंह धाभाई
सेना में अग्निवीर भर्ती योजना का मैं सड़क से संसद तक लगातार विरोध करता रहा हूं। मैंने सदन में कई बार यह मांग उठाई है कि सेना में पूर्व की भांति नियमित एवं स्थायी भर्ती प्रक्रिया पुनः प्रारंभ की जाए। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने इस योजना के विरोध में जोधपुर में विशाल रैली आयोजित कर युवाओं की आवाज को बुलंद किया था |
देश का युवा इस योजना से संतुष्ट नहीं है। सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का सपना देखने वाले लाखों युवाओं के भविष्य और सेना की परंपराओं से जुड़ा यह गंभीर विषय है।
आज केंद्र सरकार ने अग्निवीरों की सेवा अवधि चार वर्ष की सेवा अवधि में दो साल विस्तार करने का निर्णय लिया है |
मेरा स्पष्ट मानना है कि सेवा अवधि बढ़ाना इस योजना का समाधान नहीं है। युवाओं को चार वर्ष या छह वर्ष की अस्थायी सेवा नहीं, बल्कि पूर्व की भांति नियमित एवं स्थायी सैन्य सेवा का अवसर चाहिए।
मैं केंद्र सरकार से पुनः मांग करता हूं कि अग्निवीर योजना को समाप्त कर सेना में पूर्व की भांति नियमित एवं स्थायी भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की जाए |
@PMOIndia@DefenceMinIndia@rajnathsingh
शिक्षक भर्तियों का इंतजार करने वाले साथी ये सोच कर बैठे है की ये सरकार भर्ती निकालेगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं है ।।
समझे- कब रीट पात्रता होगी और कब अध्यापक भर्ती होगी 🤔🤔🤔🤔🤔
ऊपर से गेस्ट फैकल्टी लेने वाले है इसके बाद तो उम्मीद ही क्या करोगे
सोचिए इतिहास में सबसे कम पदों पर सिर्फ एक अध्यापक भर्ती हुई है (जिसमे भी लेवल 2 सामान्य शिक्षा और विशेष शिक्षा जीरो पद) वो तो भला हो पूर्व सरकार का जिसने संस्कृत विभाग की अर्थना भेज दी थी उसी के सारे पद थे और एक भर्ती हो गई वरना 🤔
इन सब से मंशा आप समझ सकते है ।
लाखों युवा कोचिंग और BED करके बैठे है लेकिन कोई बोलना नहीं चाहता धरातल पर आना नहीं चाहता
भर्ती तब आएगी जब शिक्षा मंत्री के ख़िलाफ़ मोर्चा खोलोगे ???
सड़कों पर आकर सवाल करोगे ???
हम इस लड़ाई को मजबूती से लड़ने को तैयार है लेकिन बिना अभ्यर्थियों के कुछ संभव नहीं
रीट पात्रता भी करवाने की मंशा नहीं सरकार की यही वास्तविकता है बैठे रहें तो शेष कार्यकाल भी पूरा हो जाएगा ।।
लड़ने का मन हो साथ देने का मन हों तो इस पोस्ट पर प्रतिक्रियाँ शेयर करे ।
इस माँग को लेकर जल्द यूट्यूब पर लाइव आकर विस्तार से चर्चा करूँगा ।
#हनुमान_किसान
यही वो मंदिर हैं जहाँ एक दिन लाखो लोग लाइन मे धक्के खा रहे थे ,नॉर्मल दिन भीड़ बहुत कम रहती हैं, ईश्वर अपनी आस्था का निजी विषय हैं, मे किसी की आलोचना नहीं करता हूं, जय मोती डूंगरी के राजा की, गणपति बप्पा आप सभी पे अपना आशीर्वाद सदा बनाए रखे सा 🙏
https://t.co/xbq4zk4eZ3
जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर आंदोलन कर रहे हाल ही में 20 सितम्बर को हुए S.I. भर्ती 2021 के रि एग्जाम से जुड़े अभ्यर्थियों को पुलिस ने खदेड़ दिया,उसके बाद इन अभ्यर्थियों ने मुझसे जयपुर आवास पर मुलाकात की और अपनी पीड़ा से अवगत करवाया |
RPSC को समझना होगा कि प्रदेश के लाखों युवाओं के भविष्य की जिम्मेदारी उसके कंधों पर है। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्षता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और
सरकार को भी चाहिए कि भर्ती संस्थाओं की कार्यप्रणाली में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करे, ताकि राजस्थान के युवाओं को बार-बार न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के लिए मजबूर न होना पड़े लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री,केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के नेताओं ने राजस्थान लोक सेवा आयोग में व्याप्त भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए आरपीएससी के पुनर्गठन की बात कही मगर सत्ता में आने के बाद भाजपा अपने वादे को भूल गई , मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp
से पूछना चाहता हूं कि आपकी पार्टी के चुनाव से पूर्व किए गए वादे को निभाते हुए RPSC का पुनर्गठन कब करोगे ? माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय भी RPSC की कार्यप्रणाली पर कई गंभीर प्रश्न उठा चुका है ,RPSC में बैठे कई लोग संकीर्ण मानसिकता से झुंझते हुए मेहनतकश विद्यार्थियों के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, इन तमाम हालातों के बावजूद भाजपा सरकार कोई ठोस निर्णय नहीं ले पा रही है ,क्यों ?
S.I. भर्ती 2021 के रि एग्जाम से जुड़े अभ्यर्थियों ने ज्ञापन देते हुए इस परीक्षा का पुनः आयोजन करवाने की मांग की है ,RPSC ने भी पेपर सेटर को नोटिस भेजा है |
सरकार को इन अभ्यर्थियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए परीक्षा रद्द करने के संदर्भ में सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए | मैंने इस मामले को लेकर सरकार के सक्षम स्तर पर भी बात की है |
@RajCMO
आज #गोगा_नवमी (5 सितंबर ) पर विशेष....#राजस्थान के विलुप्त होती एक अनूठी परंपरा..!!
बताया जाता है कि चुरु जिले के #ददरेवा गांव को महमूद गजनवी अपनी फौज को संगठित करके चारों तरफ से घेर लेता है... उस समय ददरेवा गांव में मुश्किल से 40-50 घर थे और गोगाजी के पास लड़ने के लिए केवल 50 सैनिक थे....!!
तब गोगा जी ने अपने गुरु #गोरक्षनाथ जी को आंख बंद करके मुसीबत में याद किया, #गोरक्षनाथ जी की बात मानकर #गोगाजी ने #कुम्हार जाति के लोगों से मिट्टी के घोड़े बनवाए उन पर अश्वारोही बिठाए जिनके हाथ में भाला था___उस समय गांव वालों के हाथों में राखियां बंधी थी गांव वालों ने अपनी #राखियां घोड़ो पर बांध दी और प्रार्थना कि आप हमारी रक्षा करें...।।
राखी बांधने के बाद #गोगाजी ने घोड़ो पर पानी का छांटा दिया और कहते हैं कि घोड़े असली असवार बन गए थे....युद्ध में गोगा जी को लड़ते देख महमूद गजनवी ने कहा :- “यह तो साक्षात जिंदा पीर (देवता) है” तभी से यह परम्परा चली आ रही पर आज यह विलुप्ति के कगार पर है.... हालांकि पश्चिमी राजस्थान में कई गांवो-ढाणियों में गोगा नवमी में के दिन मिट्टी के #घोड़े 🐎 पर गोगाजी महाराज की घर पर प्रतिमा बनाकर आज भी पूजे जाते है...!!
#GogaNavmi #Rajasthan #Haryana
@Rajsthanikaka@major_pawan #Churu
राजस्थान में भाजपा सरकार शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य को पूरी तरह बर्बाद करने पर आमादा हैं।
एक तरफ RSS के चहेतों को "पर्ची सिस्टम" से विश्वविद्यालयों में डीन बनाकर नफरत के एजेंडे थोपे जा रहे हैं, दूसरी ओर स्कूल व्याख्याताओं के 90% तक पद खाली पड़े हैं, और आरक्षित वर्गों के सैकड़ों बैकलॉग पद खत्म होने की कगार पर हैं। इतना ही नहीं शिक्षक दिवस पर होने वाले गरिमामय शिक्षक सम्मान समारोह को भी बहाने बनाकर टाला जा रहा है।
भाजपा सरकार का मकसद प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना नहीं, बल्कि संघ के एजेंडों को थोपकर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करना है।
एक प्रयास कोटा भास्कर के माध्यम से।
आभार @Hemraj_GurjarDB 🙏
2022 से ही पद रिक्त रहने की नौबत आई है ; इस भर्ती का पैटर्न इतना पेचीदा है कि विषय में महारथ हासिल करने वाले भी कही न कही मात खा जाते है।
जीके का पेपर तो परेशान कर ही रहा था; पिछले कुछ सालों में विषय के प्रश्न पत्रों को इतना कठिन और अनुसंधान आधारित बना दिया कि एग्जाम हॉल के तीन घंटे में अभ्यर्थी का सिर चकरा जाता है।
इसमें प्रासंगिक सुधार होने चाहिए ; जो पद रिक्त रहे है उन पर पुनः विज्ञापन निकालकर 6 माह में परीक्षा आयोजित करवानी चाहिए ताकि बेरोजगारों का धन एवं समय की बर्बादी न हो। 🤷 @educationnagari@RPSC1
विद्या संबल के लिए ही ये सब किया गया हो ये भी संभव है 🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔पेपर सेटर चाहे तो किसी भी भर्ती में कोई भी अभ्यर्थी पास नहीं हो इसलिए परीक्षा में प्रश्न पत्र के कुछ मानक तय किए गए है लेकिन फॉलो करे तब है वरना ये सब ही परिणाम के रूप में सामने आयेगा ।।
सिस्टम बहुत कुछ रणनीति के अनुसार करता है समय के साथ सामने आ जाता है ।
नागौर में विद्या संबल योजना का आदेश रद्द होना युवाओं के हक़ और उनकी आवाज़ की जीत है।
भाजपा सरकार ने 5 लाख सरकारी भर्तियों का वादा किया था, लेकिन नियमित भर्ती के बजाय विद्या संबल जैसी योजनाओं के जरिए युवाओं को गुमराह किया जा रहा है।
सबसे गंभीर बात है कि इसमें आरक्षण का स्पष्ट प्रावधान तक नहीं है, जो आरक्षित वर्गों के अधिकारों पर सीधा कुठाराघात है। प्रदेश के लाखों बेरोजगारों को पारदर्शी, नियमित और नियमसम्मत भर्ती चाहिए, किसी योजना के नाम पर चहेतों को अवसर देने का रास्ता नहीं।
युवाओं की ताकत के आगे सरकार को नागौर में झुकना पड़ा है। सरकार चाहिए कि वो प्रदेश में खाली पड़े सवा लाख से अधिक पदों पर तत्काल नियमित भर्ती की विज्ञप्ति जारी करें।
कांग्रेस पार्टी युवाओं के हक़ की इस लड़ाई को सड़क से सदन तक मजबूती से लड़ेगी और भाजपा सरकार को ऐसी किसी भी "शिक्षावीर" व्यवस्था को प्रदेश के युवाओं पर थोपने नहीं देगी।
भर्ती चाहिए या पद खाली रखने की व्यवस्था?
RPSC की स्कूल व्याख्याता भर्तियों के परिणाम सरकार और आयोग की पूरी भर्ती व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।
राज्य के करोड़ों रुपये खर्च करके परीक्षा करवाई जाती है, हजारों अभ्यर्थी वर्षों तैयारी करते हैं और परिणाम आने के बाद बड़ी संख्या में पद खाली रह जाते हैं।
तो सवाल सीधा है—पद भरने हैं या सिर्फ परीक्षा करवानी है?
2024 में 2202 पदों में 13 विषयों के 409+ पद रिक्त रहे, जिनमें लगभग 230 पद SC, ST, OBC और MBC बैकलॉग के हैं।
2025 में हालात और खराब हैं—
राजनीति विज्ञान: 645 पद — मात्र 67 सफल
कृषि: 552 पद — मात्र 49 सफल
फिजिक्स: 136 पद — मात्र 24 सफल
कॉमर्स: 600 पद — मात्र 323 सफल
समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, फिजिकल एजुकेशन सहित अन्य विषयों में भी बड़ी संख्या में पद रिक्त रह रहे हैं।
गलती अभ्यर्थियों की है या परीक्षा व्यवस्था की?
RPSC को प्रथम और द्वितीय प्रश्न-पत्र के स्तर, पैटर्न, कठिनता और पेपर सेटिंग की समीक्षा करनी होगी।
अभ्यर्थियों को स्पष्ट ब्लूप्रिंट और संदर्भ पुस्तकों की जानकारी देनी होगी।
राजनीति विज्ञान में SC-ST बैकलॉग का सवाल
2021-22 के बैकलॉग में SC के 39 और ST के 90 पद हैं। निर्धारित अवधि में भर्ती नहीं हुई तो इन पदों के सामान्य में परिवर्तित होने का खतरा है।
2024 में भी बैकलॉग बना और 2025 में भी बनने की स्थिति है।
सरकार बताए—आरक्षित वर्ग के पद खाली क्यों छोड़े जा रहे हैं?
छात्र दोषी नहीं हैं।
अगर परीक्षा व्यवस्था ऐसी है कि स्वीकृत पदों के अनुपात में अभ्यर्थी ही सफल नहीं हो पा रहे, तो जवाबदेही तय करनी होगी।
सरकार और RPSC को चेतावनी है—
पद खाली छोड़कर भर्ती प्रक्रिया से खिलवाड़ अब स्वीकार नहीं होगा।
यदि रिक्त पदों और बैकलॉग पर तत्काल ठोस निर्णय नहीं लिया गया तथा प्रश्नपत्र की निष्पक्ष समीक्षा नहीं हुई, तो अभ्यर्थी आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
यह सिर्फ राजनीति विज्ञान का सवाल नहीं है।
यह राजस्थान के हर उस अभ्यर्थी के भविष्य का सवाल है जो सरकारी भर्ती की तैयारी कर रहा है।
सरकार जवाब दे।
RPSC जवाब दे।
#RPSC #SchoolLecturer #SavePolity #StudentsJustice
सरकार व RPSC में बैठे लोगों से कुछ सवाल है जिसके जवाब प्रदेश का युवा चाहता हैं
👇
- 40% अंक लाने का अनिवार्य नियम का आधार क्या है
- स्कूल शिक्षा में पास मार्क्स कितने हैं?
- विश्वविद्यालयों में पास मार्किंग कितनी प्रतिशत है ?
- RAS या अन्य नौकरियों में कितने प्रतिशत की सीमा है ?
- जब 40% में से 5% की छूट एससी व एसटी को है तो ओबीसी व एमबीसी वर्ग को क्यों नही ?
- जब भर्ती में 80% पद रिक्त है तो फिर सरकारी व्यवस्था कैसे चलेगी !
- जब आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को आरक्षण ही नहीं मिल रहा तो आरक्षण का मतलब क्या रहा ?
- परीक्षाओं में पाठ्यक्रम के अनुसार विभिन्न विषयों की पुस्तकों की सूची क्यों नहीं है
इस नियम में संशोधन हो व RPSC का पुनर्गठन किया जाए तभी कुछ सुधार हो सकता हैं जो युवाओं के लिए जरूरी हैं !
@BhajanlalBjp@RPSC1@1K_Nazar@ramesh_ruyal@NFUofficial1@TheTribhuvan@TikaRamJullyINC@Barmer_Harish@GovindDotasra@ManishYadavIn@SachinPilot@DrJaihind@VinodJakharIN@ManishSharmaIYC
राजनीति विज्ञान के अभ्यर्थियों ने शिव विधायक रवींद्र सिंह को घेरा।
भाटी बोले — सेव पॉलिटिकल साइंस; सदन में गूंजेगी आवाज़। @RavindraBhati__
अभ्यर्थियों ने बताया कि अब सिर्फ राजनीति विज्ञान ही नहीं , फिजिक्स , कॉमर्स सहित अन्य विषयों में असंख्य पद रिक्त जा रहे है ; सरकार ने ठेके पर भर्ती का फरमान निकाल दिया है।
हमारी और से यह बात भी साझा की गई कि वर्ष 2024 की भर्ती में 13 विषयों में 340 से अधिक पद रिक्त थे , 2025 की भर्तियों में वही सिलसिला उच्च स्तर पर जारी है।
@educationnagari@RPSC1
यही तो वो घटना है,उसी दिन से राजनीती विज्ञान विषय का अंत करने के लिए कुछ महान ज्ञानीयों ने सोच लिया था वो ही हुवा उन्होंने अंत कर दिया।
इस सब्जेक्ट को अंत करने मे बहुत लम्बी कहानी है, इनकी जाँच की जाये तो कही महान बड़ी बड़ी हस्तीया जेल जायगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं होगा यह सिस्टम पूरा बीके गया।
अब एक बार और ऐसा ही रिजल्ट आएगा फिर लोगो की आँख खुलगी तब तक बहुत समय हो चूका होगा।
तब तक इस विषय से पड़ने वाले दुरी बना लेंगे क्योंकि कोई इसमें अपनी जवानी ख़राब क्यों करेगा।
@RajCMO@BhajanlalBjp@RPSC1@manojpehul@arvindchotia@hanumanbeniwal@HANUMANKISAN@JATbera1@Omrlp07@Mukeshbaitu