श्री मानवेंद्र सिंह जी जसोल परिवार के साथ हुई अनहोनी को लेकर दो दिन से मन व्यथित है, आज सुबह जोधपुर पहुंचकर जसोल परिवार जनों से मिला और उन्हें ढांढस बंधाया। प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है स्वर्गीय चित्रा सिंह जी की पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें और जसोल परिवार सहित हम सबको यह आघात सहन करने की शक्ति दे।
लोकसभा चुनाव 2024 के निमित्त 'दीवार लेखन कार्यक्रम' के अंतर्गत आज श्रीगंगानगर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ 'एक बार फिर से मोदी सरकार' का स्लोगन लिखकर इस अभियान का सहभागी बना।
आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर श्रीगंगानगर में भाजपा जिला मुख्यालय पर ध्वजारोहण किया। आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
#RepublicDay#RepublicDay2024
राम राम सा,
लोकतंत्र में जनता जनार्दन होती है, मैं आमेर की जनता के निर्णय को स्वीकार करता हूँ और कांग्रेस के विजयी प्रत्याशी श्री प्रशान्त शर्मा जी को बधाई देता हूँ, आशा करता हूँ कि वो आमेर के विकास को यथावत गति देते रहेंगे और जन भावनाओं का सम्मान करेंगे।
आमेर से मेरा रिश्ता दस बरसों से है, 2013 में पार्टी के निर्देश पर चुनाव लड़ने आया था, चुनाव में मात्र 329 वोटों की हार हुई लेकिन भाजपा की सरकार के दौरान हमने यहाँ विकास को मुद्दा बनाकर काम किया, हालाँकि लोग कहते हैं कि यहाँ बड़ी बड़ी जातियों का बाहुल्य है और जातियों के इस जंजाल में जाति से ऊपर उठकर कोई विकास की सोचें थोड़ा मुश्किल है, 2013-2018 में हमने कोशिश की,थोड़ा सफल हुए,विकास कार्यों से लेकर कोरोना के दौरान सेवाकार्यों से लोगों में भरोसा पैदा करने की कोशिश की थी लेकिन शायद लोगों को समझाने में हम विफल रहे।
माना कि चुनाव में हार जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं लेकिन आमेर की यह हार मेरे लिए सोचने पर मजबूर करने वाली है एक आघात जैसी है, हमने सपने देखे थे कि आमेर इस बार रिवाज बदलेगा और हम मिलकर सरकार के माध्यम से कार्यकर्ताओं का सम्मान और जनता का बेहतरीन काम करके इसे आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाएँगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ,यह समय मेरे लिए कठिन परीक्षा की घड़ी जैसा है परन्तु परिस्थितियों और मनोवैज्ञानिक रूप से मैं यह निर्णय करने के लिए मजबूर हूँ कि मैं अब भविष्य में आमेर क्षेत्र के लोगों और कार्यकर्ताओं को सेवा और समय नहीं दे पाऊँगा, पार्टी नेतृत्व को भी मैं अपने निर्णय से अवगत करवाकर आग्रह करूँगा कि यहाँ कि समस्याओं के समाधान के लिए योग्य व्यक्तियों की नियुक्ति करें, साथ ही एक लंबे अरसे से पार्टी संगठन को पूरा समय देने के कारण पारिवारिक कामों से दूर रहा हूँ, अत: अब मैं कुछ समय अपने पारिवारिक कामों को पूरा करने में लगाऊँगा, ईश्वर मुझे शक्ति दे 🙏🏻
आम आदमी को हर तरह से मदद कर रहे पूनिया जी, भाजपा मतलब सेवा, संप्रापन और सम्मान 🙏🙏🙌🙌
आमेर की जनता करे पुकार @DrSatishPoonia जी की फिर एक बार।
#आपणों_आमेर_आपणों_सतीश
मैंने सुना, किसी ने कहा था कि राजस्थान में छोटी मछलियों को ही पकड़ा जाता है, बड़ी मछलियों पर कार्रवाई नहीं होती।
मैं ऐसे लोगों को कहूंगा- राजस्थान में छोटी-बड़ी हर मछली पर कार्रवाई होगी। सिर्फ मछली ही नहीं, जनता को लूटने वाले बड़े मगरमच्छ भी छोड़े नहीं जाएंगे।
- प्रधानमंत्री श्री @narendramodi
#मोदी_साथे_राजस्थान
Under the PMMVY, the cost-sharing model involves collaboration between 27 WCD/Social Welfare and 7 Health Departments in States/UTs. Collaborative efforts for maternal and child well-being continue across the nation. #MatruVandana