कोई 50 हजार दे या 50 लाख, बहुजन समाज अब किसी बहकावे में नहीं आएगा और न ही आजमाए हुए को आजमाएगा👇🏻
अबकी बार एक-एक वोट सिर्फ "आजाद समाज पार्टी" को जाएगा क्योंकि लोग जानते हैं कि मुसीबत के वक्त कोई हमारा साथ देगा तो एकमात्र नेता हैं चन्द्रशेखर आजाद, बाकी सभी चुनावी भेड़िये हैं...!!
फिरोजाबाद के खैरगढ़ में धानुक समाज की रेप पीड़िता बच्ची की आगरा के मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई दर्दनाक मृत्यु पर नगीना सांसद @BhimArmyChief चन्द्रशेखर आजाद भावुक हो उठे 👇🏻
चन्द्रशेखर आजाद ने कहा कि- "आज एकतरफ लोगों के घर सजे हैं, गहने आभूषण खरीद रहे हैं वहां मेरे जैसा एक कमजोर भाई भी है जो आंखों में खून के आंसू लेकर तमाम तकलीफ व पीड़ा के साथ अपने लोगों की हत्याओं का मातम मना रहा है"
लंबे समय से इस बहुजन समाज की हिफाजत में खड़े इस शख्स को ऐसा भावुक देखकर मन उदास होता है। इस निकम्मे समाज के कुछ गद्दार आज भी उन पार्टियों के साथ खड़े हैं जो इस समाज के दुख-तकलीफ में मुड़कर भी नहीं देते
चन्द्रशेखर आजाद को राजनीतिक ताकत देनी ही होगी, अन्यथा ऐसे ही बहन-बेटियों की इज्जत लुटती रहेंगी। कोई और इस समाज का एक प्रतिशत भी हितैषी नहीं है, बस वोटबैंक के भूखे भेड़िये हैं सब...!!
लखनऊ की सड़को पर बहन निशा कठेरिया को न्याय दिलाने एवं उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आज पार्टी के लोगो ने कैंडल मार्च निकाला,
इस दौरान बहन निशा कठेरिया को न्याय दिलाने और बेटियों की सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई।
@BhimArmyChief@AniketDhanuk_
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्रसंघ की बहाली की मांग को लेकर छात्र 21 सितंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं।
यह बेहद चिंताजनक है कि अपनी लोकतांत्रिक मांगों के लिए आवाज उठाने वाले छात्रों पर एफआईआर और निलंबन की कार्रवाई की जा रही है।इस दौरान लगातार अनशन के कारण उनकी स्वास्थ्य स्थिति भी गंभीर हुई। यह ध्यान देने योग्य है कि पिछले 8 वर्षों से एएमयू में छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए हैं।
एएमयू प्रशासन को तत्काल संवाद का रास्ता अपनाना चाहिए।अनशनकारी छात्रों को तत्काल उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए, छात्रों के खिलाफ की गई कार्रवाई वापस ली जाए तथा छात्रसंघ की बहाली, मुख्य चुनाव अधिकारी की नियुक्ति और समयबद्ध चुनाव की घोषणा सुनिश्चित की जाए।
28 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर डक प्वाइंट पर हुए प्रदर्शन के बाद जिस तरह छात्रों पर कार्रवाई हुई और विवाद बढ़ा, उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
@rashtrapatibhvn@AMUofficialPRO
#Aligarh #AMU #AligarhMuslimUniversity #AMUProtest
#StudentUnionElection
सरकार ने 2017 में @BhimArmyChief चन्द्रशेखर आजाद को जेल में डाला था
उसका परिणाम यह हुआ कि बहुजन समाज के दिलों में उनके प्रति sympathy पैदा हुई और एक बहुत बड़ा आंदोलन देशभर में खड़ा हुआ
उसी आंदोलन का परिणाम है कि आज भीम आर्मी के रूप में मजबूत संगठन 22 राज्यों में काम कर रहा है, एक सांसद लोकसभा में है और आजाद समाज पार्टी के रूप में एक राजनीतिक पार्टी जो तेजी से उभर रही है
चन्द्रशेखर आजाद एक आंदोलनकारी नेता हैं और जिनकी जड़ें ही जेल की दीवारों से पनपीं। चन्द्रशेखर आजाद को पुनः जेल में डालने का मतलब है उन जड़ों को पुनः एकबार खाद-पानी देकर मजबूत करना
2017 की तुलना में आज चन्द्रशेखर आजाद का कद बहुत बड़ा है, देश के हर गांव में उनके लिए मर-मिटने वाले लोग मौजूद हैं। अगर वो जेल जाते हैं तो बहुजन समाज का एक बहुत बड़ा तबका जो अभी तक खुद को दो पार्टियों के बीच मझधार में फंसा समझ रहा है, वो उनके साथ जुड़ जाएगा
दरअसल चन्द्रशेखर आजाद की राजनीति का मजबूत आधार ही उनका समाज के लिए जेल जाना और संघर्ष करना है, जिसका जिक्र वो अक्सर अपने भाषणों में भी करते हैं
वैसे तो मुझे इसकी संभावना कम लगती है परंतु अगर ऐसा होता भी है तो इससे चन्द्रशेखर आजाद और उनकी पार्टी को चुनाव से ठीक पहले एक बड़ा बूस्ट व लोगों की सहानुभूति मिलेगी...!!
“वाल्मीकि जाति सनातनी नहीं है” — पुस्तक विमोचन
हिसार की धरती पर आज एक ऐसी पुस्तक का विमोचन हो रहा है, जो केवल एक किताब नहीं, बल्कि हमारे समाज के इतिहास, पहचान और आत्मसम्मान से जुड़े सवालों को सामने रखने का प्रयास है।
इस पुस्तक के लेखक भारत हिसार जी ने वाल्मीकि समाज के इतिहास, सामाजिक स्थिति और पहचान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को उठाया है। हमारा उद्देश्य किसी धर्म या समुदाय का अपमान करना नहीं, बल्कि अपने इतिहास को स्वयं समझना और अपने समाज की आवाज़ को मजबूती से सामने रखना है।
डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने हमें सिखाया कि किसी भी समाज की मुक्ति के लिए शिक्षा, संगठन और संघर्ष जरूरी है। इसलिए हमें अपने इतिहास को पढ़ना होगा, तथ्यों को समझना होगा और अपने समाज के भविष्य के लिए वैचारिक बहस को आगे बढ़ाना होगा।
आज का यह पुस्तक विमोचन इसी वैचारिक यात्रा की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।
लेखक: भारत हिसार
स्थान: हिसार, हरियाणा
जय भीम!
जय वाल्मीकि!
जय संविधान!
SIR के द्वारा बड़े पैमाने पर मुसलमानों, दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों के नामों को काटने की साजिश, मतदाता अधिकारों की रक्षा और पारदर्शिता प्रक्रिया एव मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर @AzadSamajParty झारखंड के ज़िले टीम ने उपायुक्त को ज्ञापन सौपा!
यूपी में बेलगाम नौकरशाही: वर्दी और कलम के अहंकार तले कुचली जा रही आम जनता की आवाज़!
गाजीपुर का यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। वीडियो में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में लेखपाल अमित सिंह द्वारा जीप में बैठी महिला शशिकला राजभर से कथित तौर पर बेहद अभद्र और धमकी भरे लहजे में कहा जाता है— “जो उखाड़ना हो उखाड़ लेना, जहां जाना हो चले जाना!”
यह महज एक सरकारी कर्मचारी के व्यवहार का मामला नहीं है, बल्कि उस प्रशासनिक मानसिकता पर सवाल है, जिसमें जनता की शिकायत सुनने के बजाय उसे दबाने और धमकाने की कोशिश दिखाई देती है।
जिस सरकार में ‘सुशासन’ और ‘जीरो टॉलरेंस’ की बात की जाती है, वहां यदि पुलिस की मौजूदगी में एक महिला को इस तरह कथित तौर पर धमकाया जाए, तो यह बेहद गंभीर विषय है।
जनता सरकारी दफ्तरों में डरने के लिए नहीं, अपने अधिकार और न्याय की उम्मीद लेकर जाती है।
@UPGovt@Uppolice@CMOfficeUP से मांग है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार व्यक्ति पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई हो।
आइची-नागोया, जापान में आयोजित 20वें एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन, अथक मेहनत और अदम्य जज्बे से देश का मान बढ़ाया है।
21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य सहित कुल 85 पदक जीतकर भारत ने पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया।
देश का गौरव बढ़ाने वाले सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगी स्टाफ को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।
आपकी मेहनत, लगन और समर्पण ने तिरंगे की शान बढ़ाई है और करोड़ों देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा किया है।
हमें आप पर गर्व है!
#IndiaAtAsianGames
#AsianGames2026
#AsianGames
#AichiNagoya #TeamIndia #Cheer4Bharat
उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार बनने पर प्रदेश की सभी भर्ती परीक्षाओं में NFS (Not Found Suitable) व्यवस्था खत्म होगी और वेटिंग लिस्ट जारी की जाएगी।
#ASP_K_Mission2027#UPMaangeChandraShekharAzad
मैं अभी अपने नगीना लोकसभा क्षेत्र के धामपुर में हूँ। पिछले 20-25 मिनट से ज्यादा समय से यहाँ खड़ा हूँ, क्योंकि मेरे बार-बार कहने के बावजूद हमारे यहाँ ओवरब्रिज और अंडरपास नहीं बन पाए हैं।
दुनिया में समय बहुत कीमती है। अगर किसी व्यक्ति का सिर्फ कहीं जाने में ट्रैफिक की वजह से 25 मिनट का समय चला जाए, तो आप सोचिए—कैसे भारत विश्वगुरु बनेगा? कैसे हम दुनिया में आर्थिक शक्ति बनेंगे?
25 मिनट के बाद रास्ता खुला है। इस दौरान तीन ट्रेनें पास हुई हैं। इंतजार करके मैंने खुद यह देखा है।
मैंने सदन में भी सवाल उठाया और लेटर के जरिए भी बार-बार केंद्रीय रेल मंत्री जी से अपील की कि हमारे यहाँ ओवरब्रिज बन जाए, अंडरपास बन जाए। हर बार आश्वासन मिलता है—इस बार बनाएंगे, इस बार करेंगे।
एक तरफ सरकार चाँद पर ले जाने की बात करती है, मंगल पर ले जाने की बात करती है, विश्वगुरु बनाने की बात करती है—कम से कम बुनियादी सुविधाएं तो उपलब्ध करा दो।
मैं पुनः केंद्रीय रेल मंत्री जी से मांग करता हूँ कि बिजनौर-नगीना लोकसभा क्षेत्र में ओवरब्रिज और अंडरपास के लिए जो आवेदन मैंने दिए हैं, उन पर जल्द से जल्द काम कराया जाए और लोगों को इस समस्या से निजात दिलाई जाए।
मैंने नहटौर में भी कनेक्टिविटी और रेलवे कनेक्टिविटी से जुड़ी कई मांगें आपके सामने रखी हैं। लेकिन हमेशा यही आश्वासन मिलता है—इस बार करेंगे, इस बार करेंगे।
आज के इस तकनीकी युग में जनता पेट्रोल-डीजल पर टैक्स देती है, रोड टैक्स देती है, हाईवे और टोल टैक्स देती है। इसके बावजूद अगर लोगों को इस तरह की असुविधा का सामना करना पड़े, तो इसका जिम्मेदार कौन है? इसका जवाब सरकार को देना चाहिए।
आप सभी के लिए मंगलकामनाएं। साधुवाद 🙏
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्रसंघ की बहाली की मांग को लेकर छात्र 21 सितंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं।
लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों पर एफआईआर और निलंबन जैसी कार्रवाई की खबरें गंभीर चिंता का विषय हैं। लगातार अनशन के चलते कई छात्रों की स्वास्थ्य स्थिति भी प्रभावित हुई है। गौरतलब है कि एएमयू में पिछले 8 वर्षों से छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए हैं।
एएमयू प्रशासन को टकराव के बजाय तत्काल संवाद का रास्ता अपनाना चाहिए। अनशनकारी छात्रों को उचित और तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए, छात्रों के खिलाफ की गई कार्रवाई पर पुनर्विचार किया जाए तथा छात्रसंघ की बहाली, मुख्य चुनाव अधिकारी की नियुक्ति और समयबद्ध चुनाव की प्रक्रिया स्पष्ट रूप से सुनिश्चित की जाए।
28 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर डक प्वाइंट पर हुए प्रदर्शन के बाद छात्रों पर हुई कार्रवाई और उसके बाद बढ़े विवाद की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए, ताकि पूरे मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ सके।
@rashtrapatibhvn@AMUofficialPRO
#Aligarh #AMU #AligarhMuslimUniversity #AMUProtest #StudentUnionElection
भाजपा संघ को @BhimArmyChief का डर सताने लगा हैं।
जब-जब हुकूमत ने साजिशों के जाल बुने हैं, तब-तब सांसद चन्द्र शेखर आजाद जी ने उन्हें तार-तार किया है।
ज़मीन पर रहने वालों को बेदखल करने की धमकी मत दो, हम इंकलाब से तख्त पलटना जानते हैं।
बहराइच में कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न की घटना बेहद चिंताजनक है। मैं जल्द ही बहराइच जाऊंगा। कार्यकर्ता हमारा परिवार हैं और उनका उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस रील को देखकर मनुवादियों की छाती पर साँप लौट रहे हैं, रोला है भाई रोला, 🔥
यह वीडियो तब का है जब चंद्रशेखर को कुछ मनुवादी लोगों ने शहर में घुसने न देने की धमकी दी थी,
चंद्रशेखर उनको उनकी औकात याद दिलाने खुलेआम निकल गया, इसमें कुछ भी ग़लत नहीं है, 🔥