Student Leader Lucknow University || National Vice President SCS Samajwadi Party || Ugc Net-JRF Political Science || PhD Scholar at University of Lucknow.
लखनऊ विश्वविद्यालय में 23 दिनों से धरने पर बैठे छात्रनेता प्रेम प्रकाश की तबियत ख़राब होने के उपरांत बलरामपुर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।
यदि इन छात्रों को कुछ भी होता है तो इसकी जिम्मेदारी लविवि के वीसी जेपी सैनी, रजिस्ट्रार भावना मिश्रा और प्रॉक्टर राकेश द्विवेदी की होगी।
हृदयविदारक 😭😭
अलीगंज अग्निकांड से पीड़ित छात्रों के परिवारों को ईश्वर शक्ति एवं हिम्मत प्रदान करें !
ईश्वर मृत आत्मा को शांति एवं परिवार को अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करें !
भावभीनी श्रद्धांजलि 😭🙏
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता
माननीय सुरेंद्र राजपूत जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
आपका ओजस्वी वक्तत्व, स्पष्ट विचारधारा और जनहित के मुद्दों पर मुखरता हम जैसे युवाओं के लिए प्रेरणा है।
@ssrajputINC
ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरुण राजभर कल रात समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से उनके आवास पर मिले और सुभासपा के समाजवादी पार्टी मे विलय कर पिछडो की राजनीति को बचाने का निवेदन किया बोले पिताजी भाजपा के बहुत दबाओ मे है उनकी कही लिखी किसी बात को गंभीरता से ना लीजियेगा वो बहुत तनाव मे है आपसे मिलने को व्याकुल भी है भाजपा ब्लैकमेल कर रही है
@yadavakhilesh@samajwadiparty@oprajbhar
📢 छात्र महापंचायत में शामिल हों - न्याय की आवाज़ बुलंद करें!
लखनऊ विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि,भ्रष्टाचार, छात्रहितों की उपेक्षा,मनमाने निष्कासन और परिसर की बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ छात्र एकजुट होकर संघर्ष कर रहे हैं।
19 जून 2026, प्रातः 10 बजे
📍 लखनऊ विश्वविद्यालय, गेट न•-1
"एक्जामिनेशन के पेपर लीक न हो, उस दिशा में हम लोग काम करेंगे और नौकरी रोजगार देने का भी काम करेंगे।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @yadavakhilesh जी।
लखनऊ विश्वविद्यालय में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के 12वें दिन समाजवादी छात्रसभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय @digvijaysinghd9 भैया का समर्थन मिला।
अन्याय के खिलाफ न्याय की लड़ाई जारी रहेगी।
लखनऊ : LU में निष्कासित छात्रों के समर्थन में धरना प्रदर्शन
➡फीस वृद्धि के विरोध में निष्कासित किए गए थे छात्र
➡पिछले 12 दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे
➡तीनों छात्रों का निष्कासन रद्द करने की मांग उठाई
➡सपा नेता राजपाल कश्यप ने छात्रों का किया समर्थन
#Lucknow#LUProtest #UPNews
छात्र आंदोलन और संघर्षों की उपज,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष,समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश महासचिव,जनपद मेरठ के बहुत ही अजीज साथी सम्राट मलिक को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।
#हार्दिक_शुभकामनायें 💐🎂💐
@SamratM69230391
Lucknow, Uttar Pradesh: On the 11th day of the ongoing sit-in protest by expelled students at Lucknow University, Assembly LoP Mata Prasad Pandey says, "The expulsion of these students should be revoked, and they should be allowed to appear for their examinations. In this regard, I have just spoken to the Registrar. She said that she would discuss the matter with the Vice-Chancellor once he returns..."
परीक्षाओं में धांधली व पेपर लीक के खिलाफ़ प्रदेश के युवाओं ने भरी हुंकार!
लेखपाल, UPSI समेत तमाम भर्तियों में धांधली और पेपर लीक हो जाने के खिलाफ़ आज लखनऊ के इको गार्डन में हजारों की संख्या में छात्र-युवा आंदोलनरत हैं।
#UttarPradesh#ecogarden#cockroch#protest
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 10.06.2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर लखनऊ विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे छात्रों प्रेम प्रकाश, प्रिंस प्रकाश एवं हर्षित शुक्ला के समर्थन में पहुंचकर समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने उनके निष्कासन की कार्रवाई को अलोकतांत्रिक, दमनकारी एवं छात्र विरोधी बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। समाजवादी पार्टी छात्रों के लोकतांत्रिक संघर्श के साथ मजबूती से खड़ी है और षिक्षा को सबके लिए सुगम, सुलभ तथा किफायती बनाए रखने की लड़ाई जारी रखेगी।
इन छात्रों के निष्कासन के विरोध में विश्वविद्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्रों को समर्थन देने के लिए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्यामलाल पाल, समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष ई. विनीत कुशवाहा, समाजवादी पार्टी लखनऊ के जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत, प्रदेश महासचिव शब्बीर अहमद खान, प्रदेश प्रवक्ता मनीष सिंह, प्रदेष सचिव विजय यादव, मनोज पाल, पंड़ित शर्मीला महाराज, जिलाध्यक्ष छात्रसभा ओम लोधी तथा छात्रसभा महानगर अध्यक्ष जावेद अली धरना स्थल पर पहुंचे और छात्रों के संघर्ष के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की।
समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज के विकास का आधार होती है, लेकिन वर्तमान सरकार उच्च शिक्षा को लगातार महंगा बनाकर गरीब, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों को शिक्षा से दूर करने का काम कर रही है। फीस वृद्धि के खिलाफ अपनी आवाज उठाना छात्रों का लोकतांत्रिक अधिकार है। इसके बजाय छात्रों पर दमनात्मक कार्रवाई करना और उन्हें विश्वविद्यालय से निष्कासित करना लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री श्यामलाल पाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा छात्रों, युवाओं और शिक्षा के अधिकार के साथ खड़ी रही है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा प्रदत्त संविधान समान अवसर और शिक्षा के अधिकार की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का छात्र और युवा विरोधी चेहरा एक बार फिर उजागर हुआ है। एक ओर लगातार फीस बढ़ाकर उच्च शिक्षा को आम छात्रों की पहुंच से दूर किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर अपने अधिकारों और न्याय की मांग उठाने वाले छात्रों को निष्कासित कर उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। यह लोकतंत्र और संविधान की मूल भावना के विरुद्ध है।
श्री पाल ने कहा कि धरनास्थल पर बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं बंद कर छात्रों के साथ किया गया व्यवहार प्रशासन की अमानवीय, क्रूर और निष्ठुर मानसिकता को दर्शाता है। भाजपा सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन को यह समझना चाहिए कि दमन और भय के माध्यम से छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचला नहीं जा सकता। विश्वविद्यालय प्रशासन को तत्काल निष्कासन की कार्रवाई वापस लेकर छात्रों से संवाद करना चाहिए तथा फीस वृद्धि एवं शुल्क संबंधी अनियमितताओं के मुद्दे पर गंभीरता से पुनर्विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी छात्रों के इस न्यायपूर्ण संघर्ष में उनके साथ खड़ी है और जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलता, तब तक पार्टी उनके अधिकारों की लड़ाई हर स्तर पर लड़ती रहेगी।
समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष ई. विनीत कुशवाहा ने कहा कि छात्रों की जायज मांगों को दबाने के लिए निष्कासन और दमन का रास्ता अपनाना दुर्भाग्यपूर्ण है। यदि निष्कासन वापस नहीं लिया गया और फीस वृद्धि पर पुनर्विचार नहीं किया गया तो समाजवादी छात्रसभा प्रदेशव्यापी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
स्मरणीय है, इसके पूर्व विधायक श्री रविदास मेहरोत्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी, लखनऊ उत्तर प्रदेष विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याषी पूजा षुक्ला, पंड़ित षर्मिला महाराज भी छात्रों को समर्थन देने धरना स्थल पर पहुंची।
समाजवादी पार्टी ने मांग की है कि प्रेम प्रकाश, प्रिंस प्रकाश एवं हर्षित शुक्ला का निष्कासन तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। फीस वृद्धि और फीस अनियमितता के निर्णय को निरस्त किया जाए। छात्रों पर दर्ज सभी दमनात्मक कार्रवाइयों को समाप्त किया जाए। छात्र हितों और शिक्षा के अधिकार की रक्षा सुनिश्चित की जाए। विश्वविद्यालय में लोकतान्त्रिक मूल्य को बहाल किया जाए।
https://t.co/mzXMJ9dFZC
अनिश्चितकालीन धरने के 9वें दिन समाजवादी पार्टी के शानदार प्रदेश अध्यक्ष श्री @palshyamLalsp जी का समर्थन मिला।
अध्यक्ष जी आपका बहुत शुक्रिया।
अन्याय के खिलाफ न्याय की लड़ाई जारी रहेगी।
@yadavakhilesh@samajwadiparty