आम लोग कब safe होंगे, मोदी जी? आप तो बस 'एक' अडानी को safe करने में लगे हुए हैं।
ये भयावह तस्वीर और खबर भारतीय रेल की लंबी लापरवाही, उपेक्षा और जान बूझकर की गई कम भर्तियों का परिणाम है।
कल राहुल गांधी के सामने रायबरेली की DM हर्षिता माथुर अपना सा मुँह लेकर रह गईं 😃😃
दरअसल कल राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर थे, तो इस दौरान एक मीटिंग में
महिला सुरक्षा को लेकर DM हर्षिता माथुर जमकर तारीफ़ कर रहीं थीं तभी
राहुल गांधी ने अपना फोन निकाला और डायल कर दिया 181, फिर क्या था
पूरी रिंग जाने के बार भी राहुल गांधी का फोन नहीं उठा, तो राहुल गांधी ने DM हर्षिता माथुर से कहा कि
मेरा ही फोन नहीं उठा तो कैसी सुरक्षा है आपकी?
ऐसे ही रियलिटी चेक सभी नेताओं को करने चाहिए🔥
उद्घाटन और प्रचार तभी अच्छे हैं जब उनके पीछे ऐसी बुनियाद हो जो जनता की सेवा के लिए असल में काम करे। जब सार्वजनिक संपत्ति के रख-रखाव के अभाव और उपेक्षा के कारण लोगों की जान जाने लगे और पुल, प्लेटफार्म या मूर्तियां रिबन काटने के साथ ही गिरने लगें, तो यह गंभीर चिंता का विषय है।
हाल ही में मुंबई के बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर हुई भगदड़, भारत के ढहते बुनियादी ढांचे की कड़ी में सबसे ताज़ा उदाहरण है। पिछले साल जून में बालासोर ट्रेन हादसे में 300 लोगों की जान चली गई, लेकिन पीड़ितों को मुआवजा देने के बजाय भाजपा सरकार ने उन्हें लंबे कानूनी दांव-पेंच में उलझा दिया है।
सोचिए ज़रा जब छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति तक मात्र 9 महीने में गिर जाती है, इसका साफ मतलब है इरादा सिर्फ प्रचार था - इसमें न ही शिवाजी महाराज का सम्मान था और न जनता की सुरक्षा का ध्यान।
आज देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर के बुनियादी ढांचे की आवश्यकता है जो गरीबों की स्थानीय जरूरतों का भी ध्यान रखें - जो व्यापार को सरल, यात्रा को सुगम और लोगों को सुरक्षित रखे।
भारत सक्षम है, समर्थ है - हमें बस ज़रूरत है प्रभावी और पारदर्शी सिस्टम की जिसका लक्ष्य जनसेवा हो और फोकस देश के मजबूत भविष्य की बुनियाद।
PAC को जवाब देने से बचाओ
SEBI से इस्तीफ़े से बचाओ
अडानी पर जांच से बचाओ
कौन है ये सिंडिकेट जो 'बुच को बचा' रहा है? और सबसे ज़रूरी, वो क्यों बचा रहा है? सबका जल्द ही पर्दाफाश होगा - देखते जाइए!
दलित किचन के बारे में आज भी बहुत कम लोग जानते हैं। जैसा शाहू पटोले जी ने कहा, “दलित क्या खाते हैं, कोई नहीं जानता।”
वो क्या खाते हैं, कैसे पकाते हैं, और इसका सामाजिक और राजनीतिक महत्व क्या है, इस जिज्ञासा के साथ, मैंने अजय तुकाराम सनदे जी और अंजना तुकाराम सनदे जी के साथ एक दोपहर बिताई।
उन्होंने कोल्हापुर, महाराष्ट्र में मुझे अपने घर सम्मान के साथ बुलाकर रसोई में हाथ बंटाने का मौका दिया। हमने मिलकर चने के साग की सब्ज़ी 'हरभऱ्याची भाजी' और बैंगन के साथ तुवर दाल बनाई।
पटोले जी और सनदे परिवार के जाति और भेदभाव के निजी अनुभवों पर बात करते हुए, हमने दलित खानपान के प्रति जागरूकता की कमी और इस संस्कृति के documentation के महत्व पर चर्चा की।
बहुजनों को हिस्सेदारी और अधिकार संविधान देता है, और उस संविधान की रक्षा हम करेंगे। लेकिन समाज में सभी की सच्ची समावेशिता और समानता तभी संभव होगी जब हर एक भारतीय दिल में भाईचारे की भावना के साथ प्रयास करे।