One of the pilots from yesterday's crashed MiG -21 trainer aircraft near Barmer, was 26-year-old Flight Lieutenant Advitiya Bal of Jammu. The proud Nexian from Sainik School Nagrota had joined the Airforce with stars in his eyes and wings on his chest शत शत नमन #HeroesInUniform
इनका नाम मुन्नारामजी है।
जेएनवीयू से 2024 में चौकीदार पद से सेवानिवृत हुए हैं। पिछले दो वर्ष से अधिक समय से गले के कैंसर से पीड़ित हैं। इसी कारण बोलने में भी असमर्थ हैं इलाज में अभी तक 10 लाख रुपए से अधिक खर्च कर चुके हैं, जिसके बिल उनके पास हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय है। आगे इलाज करवाने की स्थिति नहीं है। उन्होंने सब कुछ भगवान के भरोसे छोड़ दिया है।
@PremBhandariNYC जी, आप जैसे लोग इसी यूनिवर्सिटी से निकले हैं और सक्षम हैं। आपकी जिम्मेदारी बनती है ऐसे लोगों की आगे आकर मदद करने की और सरकार को जगाने की।
@RajCMO
कल 12 मार्च 2026 को वैशाली नगर से हीरापुरा अजमेर रोड जयपुर की तरफ़ जाती ये गाड़ी सड़क पर चलती नज़र आई ,क्या इस गाड़ी पर जो नम्बर प्लेट है वो मान्य है?
राजस्थान पुलिस इस बात को संज्ञान में लें और मार्गदर्शन करें @RajPoliceHelp@RajCMO@DrPremBairwa@JprRuralPolice
आइए आपको असिस्टेंट पब्लिक रिलेशन ऑफिसर खैरथल-तिजारा, राजस्थान से मिलवाते हैं।
इन्होंने 2022 में बतौर APRO ये नौकरी जॉइन की थी। स्थानीय पत्रकार बताते हैं कि कलेक्टर महोदया की गुड बुक्स में है। इन्हें जिला प्रशासन की तरफ़ से गाड़ी मिली हुई है।
इन्होंने 2019 इन्होंने अपनी ME की डिग्री पूरी की और 2021 में आई APRO की वैकेंसी में बैठ गए। जबकि परीक्षा की पात्रता में साफ़ लिखा था कि या तो आपके पास पत्रकारिता की ग्रेजुएशन डिग्री/डिप्लोमा हो। या फिर हिंदी/अंग्रेजी में PG हो। इसके साथ-साथ आपने किसी भी प्रतिष्ठित मीडिया हाउस में तीन साल का कार्य अनुभव हो।
ये भाई साब पत्रकारिता में डिग्री/डिप्लोमा के बिना परीक्षा में बैठ गए। इंजीनियरिंग करने के महज़ दो साल बाद। तो तीन साल का अनुभव होने का सवाल ही नहीं उठता।
कुल मिलाकर इनकी नियुक्ति ही संदेह के दायरे में है।
लेकिन भाईसाब में एक प्रतिभा कूट-कूटकर भरी हुई है। रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकार से PRO द्वारा जारी किए गए कागज माँगना। उसे धकेलना। उसका माइक पकड़ लेना।
आखिर में पुलिस के जवानों/जन संपर्क अधिकारियों से एक विनम्र अपील। मतलब अपील ही समझिए। जब कोई पत्रकार अपना काम कर रहा हो, रिपोर्टिंग कर रहा हो तो प्लीज उसे अपना काम करने दें। उसे अफसरी ना दिखाएँ। क्योंकि हम पर्दे हटाते हैं तो सारे भरम उघड़ जाते हैं।
गुलाबी नगरी के आसमान में दिखेगा भारतीय वायुसेना का शौर्य! 🇮🇳
हवा में कलाबाज़ियाँ, अनुशासन का बेजोड़ संगम और स्वदेशी 'ध्रुव' हेलीकॉप्टर्स की दहाड़। भारतीय वायुसेना की 'सारंग' डिस्प्ले टीम आ रही है जयपुर, अपनी जादुई उड़ान से हमारा दिल जीतने। @Suryakiran_IAF@SWAC_IAF@PRODefRjsthn
रिपोर्टर अपना काम कर रहा था…तभी अचानक APRO खैरथल–तिजारा के श्री अतर सिंह जी प्रकट हुए…उन्होंने रिपोर्टर को कवरेज से रोका और लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ की ज़िम्मेदारी निभा रहे पत्रकार को “यूट्यूबर” कहकर अपमानित करने का प्रयास किया।
अरे अतर सिंह जी, सुनिए…यह डिजिटल मीडिया का दौर है, इसलिए सच्चाई सामने आ रही है; वरना सच अक्सर दबा ही रह जाता।
माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी,
एक तरफ देश के प्रधानमंत्री डिजिटल दुनिया और न्यू मीडिया का सम्मान कर रहे हैं, और दूसरी तरफ आपके ही अधीन एक अधिकारी डिजिटल मीडिया के साथ दुर्व्यवहार कर रहा है। उम्मीद है सरकार इस मामले में गंभीरता दिखाएगी।
बाकी प्रदेश का डिजिटल मीडिया यदि एक बार खैरथल–तिजारा में ग्राउंड पर उतर गया, तो अतर सिंह जी को कई सवालों का सामना करना पड़ेगा। @DistrictCo95708@BhajanlalBjp@RajCMO@DIPRRajasthan
#Rajasthan
इतिहास रचती भारतीय सेना!
आज जयपुर ने पहली बार 'महल रोड' पर 78वें #ArmyDay परेड की मेजबानी की। थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सलामी ली। आधुनिक हथियारों से लेकर 'भैरव बटालियन' के जोश तक, सेना ने अपनी 'Future Ready' शक्ति दिखाई।