आज पुरानी ज़ंजीरों को तोड़ चुके हैं क्या देखें उस मंज़िल को जो छोड़ चुके हैं चांद के दर पर जा पहुंचा है आज ज़माना नए जगत से हम भी नाता जोड़ चुके हैं..
क्रांतिकारी जय भीम 💙 जय मंडल 💙 जय जौहर
@BhimArmyChief
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित कृषि सेवा परीक्षा 2024 में आरक्षण नीति का गंभीर उल्लंघन सामने आया है। OBC, SC और ST के कई योग्य उम्मीदवार, जिन्होंने अनारक्षित श्रेणी से अधिक अंक प्राप्त किए, उन्हें उनकी आरक्षित श्रेणी में रखा गया। यह नियमों और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन है।
सुधारित उत्तर कुंजी भी जारी नहीं की गई, जिससे पारदर्शिता पर सवाल उठता है। योग्य उम्मीदवारों को न्याय दिलाने के लिए @UPGovt@myogiadityanath@uppsc@UPPCSOFFICIAL@socialjustice@SCofIndia से त्वरित कार्रवाई की मांग है!
#JusticeForStudents #UPPSCExamScam #UPPSCReservationJustice #UPExamReforms
#MeritMatters
बिहार में जिउतिया पर्व के अवसर पर विभिन्न जिलों में तालाबों और जलाशयों में नहाने के दौरान डूबने से 43 (37 महिलाएँ और 6 बच्चें) लोगों की मृत्यु से बहुत दुखी हूँ। मैं सभी मृतकों को विनम्र आदरांजलि अर्पित करता हूँ।
बिहार में इस समय बाढ़ के हालात बने हुए है नदियां रौद्र रूप धारण किए हुए हैं, बारिश के कारण नदियों, तालाबों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे में डूबने से हुईं इन मौतें के लिए नीतीश सरकार व प्रशासन की लापरवाही जिम्मेदार है। ये मौतें, मौतें न होकर हत्याएँ हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ जी के राज में बहुजनों पर अत्याचार चरम पर।
मिर्जापुर जिले के कछवा थाना क्षेत्र के बजहा गांव में 9 साल के दलित मासूम बच्चे आशु की बेरहमी से गला काटकर निर्मम हत्या (17 बार चाकुओं से पीठ, सीने व पेट तथा गले में वार व पसली की चार हडि्डयां भी तोड़ने) करके उसके लहुलुहान शव को जमीन में गाड देने की घटना बेहद दुखद और दण्डनीय है।
परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएँ है, प्रकृति परिजनों को इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
मैं @UPGovt से माँग करता हूं कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाएं व मृतक आशु के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद और सुरक्षा प्रदान की जाएं।
झारखण्ड की राजधानी रांची के रहने वाले दलित छात्र अभिषेक रवि की उसके इंजीनियरिंग कॉलेज "इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन एंड रिसर्च" भुवनेश्वर, उड़ीसा में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। घटना बेहद दुखद है।
परिजनों ने सम्पर्क करके हमें बताया कि अभिषेक ने 11 सितंबर को रैगिंग की शिकायत पुलिस में की और 12 सितंबर को ये दुख का पहाड़ उन पर टूट पड़ा।मेरी संवेदनाएँ परिजनों के साथ है। प्रकृति उन्हें ये असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
मैं @DGPOdisha से मामले की निष्पक्ष व गहन जाँच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाही की माँग करता हूँ।
#JusticeForAbhishek
बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र के गाँव खारी में दो माह पूर्व सुपुर्द-ए-ख़ाक हुए कारी सैफुररहमान जी की कब्र से गर्दन काटकर ले जाने की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है।
@bijnorpolice मामले को संज्ञान में ले और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाही करें।
बिहार के नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में कृष्णा नगर दलित बस्ती में 80 घरों में आगजनी व गोलीबारी की घटना जंगलराज का जीता-जागता उदाहरण है।
हमारी प्रदेश की टीम ने आज घटनास्थल पर पहुँच कर पीड़ितों से मुलाकात करेगी। पीड़ितों में भय का माहौल है।
मैं मुख्यमंत्री @NitishKumar जी से माँग करता हूँ कि मामले में संलिप्त अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार कर भय का ये माहौल शीघ्र खत्म करने, कानून-व्यवस्था की बेहतर स्थिति के लिए व पीड़ितों की आर्थिक मदद का हर सम्भव प्रयास करे और साथ ही मामले की न्यायिक जाँच की भी माँग करता हूँ।
आजाद समाज पार्टी कांशीराम विधानसभा क्षेत्र ओसियां से श्रद्धेय *रामुराम जी चौहान को ग्राम उपाध्यक्ष बडा कोटेचा* के पद पर नियुक्त किया जाता है
बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं💐💐
आजाद समाज पार्टी कांशीराम विधानसभा क्षेत्र ओसियां से श्रद्धेय *प्रकाश जी कटारिया को ग्राम अध्यक्ष बडा कोटेचा* के पद पर नियुक्त किया जाता है
बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं💐💐
आजाद समाज पार्टी कांशीराम विधानसभा क्षेत्र ओसियां से श्रद्धेय *प्रकाश जी कटारिया को ग्राम अध्यक्ष बडा कोटेचा* के पद पर नियुक्त किया जाता है
बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं💐💐
आजाद समाज पार्टी कांशीराम विधानसभा क्षेत्र ओसियां से श्रद्धेय *रामुराम जी चौहान को ग्राम उपाध्यक्ष बडा कोटेचा* के पद पर नियुक्त किया जाता है
बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं💐💐
माननीय उच्च न्यायालय, पंजाब और हरियाणा द्वारा चपरासी के 300 पदों की भर्ती में एससी,एसटी और ओबीसी के लिए मात्र 30 पद आरक्षित करना।शोषित, हक-वंचित समाज के लोगों की हकमारी हैं और संविधान प्रदत्त आरक्षण की लूट हैं।
मेरा माननीय @indSupremeCourt से निवेदन है कि आरक्षित और गैर-आरक्षित वर्गों के इस असंवैधानिक (30/300) वर्गीकरण को संज्ञान में ले।
राजस्थान के हनुमानगढ़ में संगरिया तहसील के गांव नुकेरा में नायक समाज की दो सगी नाबालिग बहिनों को घर से उठाकर ले जाने और 40 दिनों तक बारी-बारी से अलग-अलग जगह ले जाकर तकरीबन 25-30 लोगो ने सामूहिक दुष्कर्म करने की घटना, बहशीपन की भयावहता को बता रही हैं, मैं निशब्द हूं।
एक बच्ची की हालात गंभीर है उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती है।
मैं @RajGovOfficial बच्ची के बेहतर ईलाज के साथ मामले की सीबीआई जांच और लापरवाह पुलिसकर्मियों पर सख़्त कार्यवाही की मांग करता हूं।
"महिला सुरक्षा: बस!बहुत हो चुका" शीर्षक वाले लेख में महामहिम राष्ट्रपति महोदया जी ने महिला सुरक्षा पर बात करते हुए "निराश और भयभीत" होने का जिक्र किया। महिला सुरक्षा पर महामहिम राष्ट्रपति महोदया जी का लेख देश में महिला सुरक्षा की भयवाह स्थिति को बता रहा है कि महिला सुरक्षा पर महामहिम राष्ट्रपति जो को स्वत: संज्ञान लेते हुए अपनी चिन्ता व्यक्त करनी पड़ रही है।
हम सभी को महिला सुरक्षा के मुद्दे को गंभीरता से लेकर सामुहिक स्तर पर प्रयास करने की आवश्यकता है।परम् पूज्य बाबा साहेब डॉ० भीमराव अंबेडकर जी ने कहा है कि "किसी समाज की प्रगति मैं उस समाज में महिलाओं की प्रगति से आंकता हूं"
आज़ देश में महिला अपराधों के मामले में एनसीआरबी की वार्षिक (2022)रिपोर्ट पर नजर डालें तो पता चलता है कि भारत में हर घंटे लगभग महिला अपराधों के 51मामले दर्ज हो रहे। राज्यों के अनुसार सबसे ज़्यादा उत्तर प्रदेश में दर्ज हुए। गंभीर बात तो ये है कि इनमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है। गत दिनों की घटनाओं पर नज़र डालें तो अख़बार इन मामलों से भरे पड़े हैं। अयोध्या ,आगरा में तो एक दिन छोड़कर अगले दिन महिलाओं के विरूद्ध अपराध के मामले आ रहे हैं और लगभग हर जिले की ये ही हालात है।मन दुखी और क्रोधित हैं।
उपरोक्त आंकड़ों से इतर सोचे तो ये सर्वविदित है कि देश में घटनाओं (महिलाओं के विरूद्ध अपराध) की तुलना में कम मामले दर्ज होते हैं अत: वास्तविक स्थिति इससे ज्यादा भयावह हैं।
उम्मीद करता हूं केन्द्र सरकार व राज्य सरकारों द्वारा महिला सुरक्षा पर महामहिम राष्ट्रपति महोदया जी की "निराशा और भय" दूर करने का शीघ्र और समग्र प्रयास होगा।
जय भीम, जय भारत, जय मंडल, जय जोहार, जय संविधान, जय नारी शक्ति।
जातिवादी लोगो को अब और ज्यादा दर्द होगा।
तुम लोग तो ओलंपिक में गोल्ड नही ला पाए।
पर दलित वर्ग से आने वाली, देश की गोल्डन गर्ल अवनी लेखरा ने पेरिस पैराओलंपिक 2024 में स्वर्ण पदक जीत लिया।
जलो मत अब बधाई दो।
पैरालंपिक खेलों के इतिहास में दो स्वर्ण पदक जीते है।
#AvaniLekhara #Paralympics2024
#Paris2024 #ParisParalympics
जय भीम...जय मंडल वाले मिलकर अब कमंडल का ढक्कन बंद कर देंगे...
बुंदेलखंड की धरती बांदा में अर्जक संघ के संस्थापक राजनीति के कबीर महामना रामस्वरूप वर्मा जी व मंडल कमीशन के चेयरमैन बी.पी. मंडल साहब की जयंती के उपलक्ष्य में ओबीसी महासभा द्वारा आयोजित ‘देश मांगे जाति जनगणना’ कार्यक्रम में अपनों के बीच।
जय भीम, जय मंडल।