प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में राज्य के सभी राजकीय विद्यालयों में 10वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थियों को आगामी कक्षाओं में विषय चयन करने हेतु ‘कॅरिअर काउंसलिंग‘ के लिए डॉयल फ्यूचर (भविष्य की राह) की शुरुआत की गई। विभाग की इस पहल से विद्यार्थी अपपनी रूचि, क्षमता और अभिवृत्ति के आधार पर कॅरिअर गोल्स को ध्यान में रखते हुए उचित संकाय चुन सकेंगे। इससे विद्यार्थी कॅरिअर विकल्पों के अनुसार सब्जेक्ट के चयन को प्रेरित होंगे।
#brochure #careercounseling #academicsession #schooleducation #departmentofeducation #careergoals #futurepath
लखनऊ के एक उच्चवर्गीय बूढ़े पिता ने अपने पुत्रों के नाम एक चिट्ठी लिखकर खुद को गोली मार ली।
चिट्टी क्यों लिखी और क्या लिखा। यह जानने से पहले संक्षेप में चिट्टी लिखने की पृष्ठभूमि जान लेना जरूरी है।
पिता सेना में कर्नल के पद से रिटार्यड हुए । वे लखनऊ के एक पॉश कॉलोनी में अपनी पत्नी के साथ रहते थे। उनके दो बेटे थे। जो सुदूर अमेरिका में रहते थे। यहां यह बताने की जरूरत नहीं है कि माता-पिता ने अपने लाड़लों को पालने में कोई कोर कसर नहीं रखी। बच्चे सफलता की सीढ़िंया चढते गए। पढ़-लिखकर इतने योग्य हो गए कि दुनिया की सबसे नामी-गिरामी कार्पोरेट कंपनी में उनको नौकरी मिल गई। संयोग से दोनों भाई एक ही देश में,लेकिन अलग-अलग अपने परिवार के साथ रहते थे।
एक दिन अचानक पिता ने रूंआसे गले से बेटों को खबर दी। बेटे! तुम्हारी मां अब इस दुनिया में नहीं रही । पिता अपनी पत्नी की मिट्टी के साथ बेटों के आने का इंतजार करते रहे। एक दिन बाद छोटा बेटा आया, जिसका घर का नाम चिंटू था।
पिता ने पूछा चिंटू! मुन्ना क्यों नहीं आया। मुन्ना यानी बड़ा बेटा।पिता ने कहा कि उसे फोन मिला, पहली उडान से आये।
धर्मानुसार बडे बेटे का आना सोच वृद्व फौजी ने जिद सी पकड़ ली।
छोटे बेटे के मुंह से एक सच निकल पड़ा। उसने पिता से कहा कि मुन्ना भईया ने कहा कि, "मां की मौत में तुम चले जाओ। पिता जी मरेंगे, तो मैं चला जाऊंगा।"
कर्नल साहब (पिता) कमरे के अंदर गए। खुद को कई बार संभाला फिर उन्होंने चंद पंक्तियो का एक पत्र लिखा। जो इस प्रकार था-
प्रिय बेटो
मैंने और तुम्हारी मां ने बहुत सारे अरमानों के साथ तुम लोगों को पाला-पोसा। दुनिया के सारे सुख दिए। देश-दुनिया के बेहतरीन जगहों पर शिक्षा दी। जब तुम्हारी मां अंतिम सांस ले रही थी, तो मैं उसके पास था।वह मरते समय तुम दोनों का चेहरा एक बार देखना चाहती थी और तुम दोनों को बाहों में भर कर चूमना चाहती थी। तुम लोग उसके लिए वही मासूम मुन्ना और चिंटू थे। उसकी मौत के बात उसकी लाश के पास तुम लोगों का इंतजार करने लिए मैं था। मेरा मन कर रहा था कि काश तुम लोग मुझे ढांढस बधाने के लिए मेरे पास होते। मेरी मौत के बाद मेरी लाश के पास तुम लोगों का इंतजार करने के लिए कोई नहीं होगा। सबसे बड़ी बात यह कि मैं नहीं चाहता कि मेरी लाश निपटाने के लिए तुम्हारे बड़े भाई को आना पड़े। इसलिए सबसे अच्छा यह है कि अपनी मां के साथ मुझे भी निपटाकर ही जाओ। मुझे जीने का कोई हक नहीं क्योंकि जिस समाज ने मुझे जीवन भर धन के साथ सम्मान भी दिया, मैंने समाज को सभ्य नागरिक दिये। हाँ अच्छा रहा कि हम अमरीका जाकर नहीं बसे, सच्चाई दब जाती।
मेरी अंतिम इच्छा है कि मेरे मैडल तथा फोटो बटालियन को लौटाए जाए तथा घर का पैसा नौकरों में बाटा जाऐ। जमापूँजी आधी वृद्ध सेवा केन्द्र में तथा आधी सैनिक कल्याण में दी जाऐ।
तुम्हारा पिता
कमरे से ठांय की आवाज आई। कर्नल साहब ने खुद को गोली मार ली।
यह क्यों हुआ, किस कारण हुआ? कोई दोषी है या नहीं।
हाँ यह काल्पनिक कहानी नहीं। पूरी तरह सत्य घटना है..!!
गहराई से सोचो! आपकी ज़िंदगी का कोच कौन है?
अनीता अल्वारेज, अमेरिका की एक पेशेवर तैराक हैं जो वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान परफॉर्म करने के लिए स्विमिंग पूल में जैसे ही छलांग लगाई, वो छलांग लगाते ही पानी के अंदर बेहोश हो गई।
जहाँ पूरी भीड़ सिर्फ़ जीत और हार के बारे में सोच (1/11)
आज बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अपना 56वां जन्मदिन मना रही हैं. 1984 की फिल्म अबोध से 16 साल की उम्र में फिल्मों में कदम रखने वालीं माधुरी करीब 70 फिल्मों में नजर आई हैं, जिनमें तेजाब, त्रिदेव, दिल, हम आपके हैं कौन, खलनायक, राजा, दिल तो पागल है, देवदास जैसी दर्जनों फिल्में शामिल हैं।
#MadhuriDixit #HappyBirthday
प्रत्येक बच्चे के जन्मजात वैशिष्ट्य को सुरक्षित रखना सभी शिक्षकों और अभिभावकों की सबसे महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी है। पूर्ण ईमानदारी के साथ संयुक्त रूप से इस ज़िम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन ही भारत के भविष्य को अभीष्ट मुक़ाम दे सकता है।
Full Video: https://t.co/ukCF74lxgf
2016 में अपने एक करीबी दोस्त को हार्ट अटैक में खोने के बाद, देहरादून के रजत जैन ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर बनाया 'स्पंदन', एक माचिस की डिब्बी के आकार का यह पोर्टेबल ECG डिवाइस, चुटकियों में दिल के हालत का पता लगा लेता है।
#Innovation
https://t.co/zANDoXXr56