राजस्थान सरकार से अपील है कि भंवरी देवी हत्याकांड की जांच में तेजी लाई जाए और मुख्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। पीड़ित परिवार को न्याय का इंतजार है।
#भंवरी_को_न्याय_दो
राजस्थान सरकार बताए—भंवरी देवी हत्याकांड के मुख्य आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर क्यों हैं? जांच में देरी को लेकर सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
#भंवरी_को_न्याय_दो
दो बेटियों पर हमला और मां की हत्या जैसी गंभीर घटना के बाद भी अगर परिवार न्याय के लिए इंतजार करे, तो यह चिंता का विषय है। सरकार तत्काल प्रभावी कदम उठाए।
#भंवरी_को_न्याय_दो
आमरण अनशन पर बैठे लोगों की मांगों को गंभीरता से सुना जाए।
समाधान बातचीत, संवेदनशीलता और ठोस कार्रवाई से निकाला जाए।
#भंवरी_को_न्याय_दो
#rajasthansarkar#bhajanlalsarkar #rajasthanpolice
📍पुलिस थाना लोहावट
भंवरी देवी विश्नोई हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर श्रीमती भंवरी देवी विश्नोई के परिवारजनों एवं 66 जांबाज़ साथियों के साथ लगातार तीसरे दिन भी
#मै_स्वयं_अनिश्चितकालीन_भूख_हड़ताल_पर_हूं।
लोहावट में भंवरी देवी की नृशंस हत्या और उनकी बेटियों पर जानलेवा हमले को 11 दिन बीत चुके हैं, लेकिन आरोपी आज भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
राजस्थान की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। न्याय की मांग को लेकर पीड़ित परिवार, कांग्रेस के पूर्व विधायक @KISHNARAM_MLA जी समेत जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग अनशन पर बैठे हैं, फिर भी सरकार की संवेदनहीन बनी हुई है।
आखिर पीड़ित परिवार को न्याय कब मिलेगा? क्या प्रशासन द्वारा कार्रवाई का भरोसा सिर्फ दिखावा है? या राजनीतिक संरक्षण के कारण कानून के हाथ बंधे हुए हैं? क्योंकि हत्या के 11 दिन बाद भी आरोपी खुले में घूम रहे हैं।
हमारी मांग है सरकार तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करे, मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाए।
@RajCMO
लोहावट के जम्भेश्वर नगर में श्रीमती भंवरी देवी विश्नोई की नृशंस हत्या और उनकी बेटियों पर जानलेवा हमले के 11 दिन बाद भी आरोपी कानून की गिरफ्त से बाहर हैं। यह देरी राजस्थान की चरमराती कानून-व्यवस्था और पुलिस तंत्र की घोर विफलता का शर्मनाक प्रमाण है।
प्रशासन ने 31 जुलाई को स्वयं पाँच दिनों के भीतर कार्रवाई करने का लिखित आश्वासन दिया था, लेकिन निर्धारित समय-सीमा बीतने के बावजूद परिणाम शून्य है। न्याय की माँग को लेकर पूर्व विधायक श्री किसनाराम विश्नोई सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे हैं और हजारों लोग सड़कों पर अपना आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। इसके बावजूद भाजपा सरकार के कानों पर जूँ तक नहीं रेंग रही।
मुख्यमंत्री जी, आरोपी अब तक खुले कैसे घूम रहे हैं? कहीं सत्ता से जुड़े प्रभावशाली लोगों का संरक्षण तो उन्हें बचा नहीं रहा? सरकार तत्काल मामले में संज्ञान लेकर आरोपियों को गिरफ्तार करे और पीड़ित परिवार को न्याय प्रदान करे l @RajCMO@BhajanlalBjp
लोहावट के जंभेश्वर नगर में 27 जुलाई को भंवरी देवी विश्नोई की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या और उनकी दो बेटियों पर हमले की घटना को 11 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस मुख्य आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। पूर्व विधायक किसनाराम विश्नोई समेत 60 लोग आमरण अनशन पर बैठ गए हैं, फलोदी थाने के बाहर समर्थकों ने 2 किलोमीटर पैदल मार्च निकालकर आक्रोश जताया।
31 जुलाई को कलेक्टर और एसपी के साथ हुई वार्ता में प्रशासन ने खुद 5 दिन का समय मांगा था, वह समय भी बीत चुका है और आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। 11 दिन बाद भी हत्यारोपी पकड़ से बाहर होना सीधा सवाल खड़ा करता है, क्या पुलिस प्रशासन नाकाम है या आरोपियों को कोई राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है?