न फूल, न माला... दिलफेंक समर्थक ने अपनी मूंछें पहनाकर किया निर्दलीय विधायक रविंद्र भाटी स्वागत, रातभर सड़कों पर जनसैलाब
#RavindraBhati#RavindraBhatiWelcome#SheoMLA
https://t.co/CU4UeRw0Ao
1 Vs 300 🔥
RIFLEMAN JASWANT SINGH RAWAT
4 GARHWAL RIFLES
let us honor the courageous Rfn Jaswant Singh Rawat, MahaVirChakra (P). In the face of a formidable Chinese assault at Nuranang, Arunachal Pradesh, he kept fighting unwaveringly until his last breath.
राष्ट्र की स्वतंत्रता हेतु कठोरतम अमानवीय यातनाएं सहकर अपना जीवन मातृभूमि के चरणों में अर्पित करने वाले माँ भारती के अमर सपूत, महान स्वतंत्रता सेनानी ‘स्वातंत्र्यवीर’ विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर सादर नमन।
उनकी क्रांतिकारी चेतना और संघर्षपूर्ण जीवन हमें सदैव राष्ट्रहित में समर्पण, साहस और अटूट संकल्प का अमूल्य संदेश देता रहेगा।
माँ भारती के अमर सपूत, स्वाधीनता के कालजयी स्वर, त्याग व बलिदान की उज्ज्वल कीर्ति पताका, 'हिंदुआ सूर्य' वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पावन जयंती पर नमन।
मातृभूमि के गौरव और स्वाभिमान की रक्षा हेतु आपका अदम्य साहस एवं सर्वस्व समर्पण, युगों-युगों तक भारतीय जनमानस को अन्याय के विरुद्ध अडिग रहने और राष्ट्रनिष्ठा की प्रेरणा देता रहेगा।
समस्त प्रदेशवासियों को रंग, उमंग, प्रेम और सौहार्द के पावन पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह पावन अवसर आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा, नई आशा और सकारात्मकता का संचार करे।
#होली#HappyHoli
स्वाभिमान के सूर्य, शौर्य के शिखर! 🚩
मातृभूमि की रक्षा के लिए घास की रोटियां स्वीकार करने वाले, लेकिन पराधीनता नहीं, ऐसे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। 🙏
"जो दृढ़ राखे धर्म को, तिहि राखे करतार।"
जय मेवाड़! जय एकलिंग जी!
#MaharanaPratap
आज 78th आर्मी डे पर हमारे सभी वीर सैनिकों को हार्दिक नमन और श्रद्धांजलि।
ये फोटो राष्ट्रीय समर स्मारक, दिल्ली के "त्याग चक्र" की है, जहां हमारे 26,650 वीर सैनिकों, बलिदानियों के नाम सुनहरे अक्षरों में अंकित हैं, इनमें से 26,000 से भी ज्यादा सिर्फ आर्मी से थे।
जय हिंद की सेना!
भारत नहीं चाहता था कि दो टुकड़े हों..
मगर दो से बात नहीं बनी तो तीन कर दिए।
यदि वो फिर भी रास्ते पर न आए तो भारत को वन टू का फोर..करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
आज विजय दिवस पर भारत के शहीदों को हार्दिक श्रद्धांजलि।
शहीदों के लिए भारत प्रथम!
मगर हमारे लिए?
सोचें ....
भारतीय शौर्य, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति के अनुपम प्रतीक 'विजय दिवस' के अविस्मरणीय अवसर पर माँ भारती के बलिदानी सैनिकों को विनम्र श्रद्धांजलि।
भारतीय सशस्त्र बलों के जांबाजों की अदम्य वीरता ने वर्ष 1971 में भारत को ऐतिहासिक विजय दिलाई।
राष्ट्र उनके त्याग का ऋणी है, उनकी अमर वीरगाथा से प्रेरित भारत सदैव अजेय रहेगा।
जय हिंद!
राम मंदिर आंदोलन के पथप्रदर्शक, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद परम पूज्य डॉ. रामविलास वेदांती महाराज का निधन सनातन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
राजनीति को प्रभु श्रीराम और अध्यात्म को समर्पित करने वाला उनका तपस्वी जीवन सदैव प्रेरणा देता रहेगा। प्रभु उनकी आत्मा को मोक्ष प्रदान करें।
ॐ शांति शांति शांति
देश के प्रथम CDS, 'पद्म विभूषण' जनरल बिपिन रावत की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
भारत की रक्षा सुदृढ़ीकरण और सैन्य आधुनिकीकरण हेतु दिए गए आपके योगदान के लिए यह राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा।
प्रभु श्री राम भारतवर्ष की आत्मा, उसकी चेतना और उसके गौरव का आधार हैं। मेरे लिए यह परम सौभाग्य की बात है कि कल 25 नवंबर को सुबह करीब 10 बजे अयोध्या के दिव्य-भव्य श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन का अवसर प्राप्त होगा। इसके बाद दोपहर लगभग 12 बजे श्री राम लला के पवित्र मंदिर के शिखर पर केसरिया ध्वज के विधिवत आरोहण के ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनूंगा। यह ध्वज भगवान श्री राम के तेज, शौर्य और उनके आदर्शों के साथ-साथ हमारी आस्था, अध्यात्म और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।
जय श्री राम!
https://t.co/lfag3UaccV