राजस्थान सरकार द्वारा #RGHS योजना को बीमा कंपनियों के हवाले करने का निर्णय न केवल अव्यवहारिक है , बल्कि यह सीधे-सीधे कर्मचारियों के हितों पर आघात है। कर्मचारियों के वेतन से नियमित रूप से राशि कटने के बावजूद , यदि उन्हें समय पर और समुचित चिकित्सा सुविधा नहीं मिलती , तो यह व्यवस्था की गंभीर विफलता को दर्शाता है।
आज RGHS की हालत यह है कि कर्मचारी मासिक अपने वेतन से कटौती करवा रहें हैं लेकिन अस्पताल में उनको RGHS का लाभ नहीं मिल रहा , आये दिन हड़ताल का नाम लेकर निजी अस्पताल कर्मचारियों को RGHS का लाभ नहीं दे रहे जिससे कर्मचारियों का करोड़ों रूपया कटौती हो रहा है लेकिन इलाज का खर्च जेब से करना पड़ रहा है।
RGHS जैसी कल्याणकारी योजना का उद्देश्य कर्मचारियों को स्वास्थ्य सुरक्षा देना था, लेकिन वर्तमान निर्णय उस मूल भावना के विपरीत जाता दिख रहा है। तार्किक रूप से देखें तो जब कर्मचारी स्वयं अंशदान कर रहे हैं , तब उनके स्वास्थ्य अधिकारों को निजी कंपनियों के भरोसे छोड़ना न्यायसंगत नहीं कहा जा सकता। इससे न केवल पारदर्शिता पर प्रश्न उठेंगे , बल्कि सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच भी प्रभावित होगी।
कर्मचारियों में इस निर्णय को लेकर गहरा आक्रोश है। यदि सरकार ने शीघ्र ही इस पर पुनर्विचार नहीं किया , तो प्रदेशभर में व्यापक आंदोलन की स्थिति बन सकती है, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। सरकार से आग्रह नहीं, स्पष्ट चेतावनी है कि कर्मचारी हितों की अनदेखी बंद करें - @officialRGHS को सुदृढ़ बनाएं तथा कटौती के अनुरूप सुविधाएं सुनिश्चित करें अन्यथा , राजस्थान का कर्मचारी वर्ग एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए निर्णायक संघर्ष करेगा।
#RGHS #कर्मचारी_हित #RESLA #शिक्षक_एकता #EmployeeRights
@BhajanlalBjp@AvinashGehlot_@KumariDiya@RajCMO@DrSatishPoonia@VasundharaBJP@svoruganti1466@GovindDotasra@ashokgehlot51@TikaRamJullyINC@DharmendraS_inc@RajGovOfficial@AshishModiIAS@drarushimalik@artizzzz
हमारे मित्र पूर्व राज्य मंत्री विप्र कल्याण बोर्ड राजस्थान सरकार श्री महेश शर्मा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ l
@maheshsharmacm
📍जयपुर
आज पापड़ वाले हनुमान जी मंदिर में छोटे भाई मोहित यादव जी (उपाध्यक्ष- NSUI राजस्थान) को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की ।
@MohitYadavRUSU
विभाग द्वारा जारी शिविरा पंचांग 2026–27 का गहन अवलोकन करने पर यह तथ्य स्पष्ट रूप से सामने आया है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश में 10 दिवस की कटौती की गई है तथा संस्थाप्रधान अधिकृत अवकाश को 2 दिवस से घटाकर मात्र 1 दिवस कर दिया गया है। इस प्रकार कुल मिलाकर 11 अवकाशों में कमी की गई है, जो न केवल शिक्षक हितों के विपरीत है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था की कार्यक्षमता एवं शिक्षक समुदाय के मनोबल पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालने वाला निर्णय है।
यह निर्णय विशेष रूप से इसलिए भी चिंताजनक है क्योंकि जयपुर में शिक्षक संगठनों के साथ आयोजित बैठक में माननीय शिक्षा सचिव महोदय एवं निदेशक महोदय द्वारा स्पष्ट आश्वासन दिया गया था कि अवकाशों में किसी प्रकार की कटौती नहीं की जाएगी। वर्तमान निर्णय उस आश्वासन के प्रतिकूल है और इसे प्रशासनिक स्तर पर विश्वास की अवहेलना एवं वादाखिलाफी के रूप में देखा जा रहा है।
शिक्षक केवल शैक्षणिक कार्य ही नहीं करते, बल्कि विभिन्न प्रशासनिक , सर्वेक्षण , जनगणना , चुनाव , विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम , जनकल्याणकारी योजनाओं सहित अनेक अतिरिक्त दायित्वों का निर्वहन भी करते हैं। ऐसी स्थिति में अवकाशों में कटौती करना न केवल अव्यावहारिक है, बल्कि शिक्षकों के कार्य-जीवन संतुलन को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है। इसके अतिरिक्त, राजस्थान की भौगोलिक एवं जलवायु परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश का विशेष महत्व है, जिसे नजरअंदाज करना पूर्णतः अनुचित है।
अतः यह अपेक्षित है कि इस निर्णय पर पुनर्विचार किया जाए एवं पूर्व में दिए गए आश्वासन के अनुरूप अवकाश व्यवस्था को यथावत रखा जाए। अन्यथा, यह निर्णय शिक्षक समुदाय में व्यापक असंतोष एवं आक्रोश को जन्म देगा, जिसके परिणामस्वरूप समस्त शिक्षक संगठन लोकतांत्रिक एवं वैधानिक तरीके से अपने अधिकारों की रक्षा हेतु एकजुट होकर विरोध के लिए बाध्य होंगे।
में माननीय मुख्यमंत्री महोदय @BhajanlalBjp जी , माननीय शिक्षामंत्री @madandilawar जी , श्रीमान मुख्य सचिव महोदय @svoruganti1466 जी , श्रीमान
अतिरिक्त मुख्य सचिव महोदय शिक्षा से निवेदन करता हूं कि शिक्षकों के अवकाश कटौती पर पुनर्विचार करें , अन्यथा मजबूरन समस्त शिक्षकों व शिक्षक संघों को विरोध का रास्ता अपनाना पड़ेगा जो कि राज्य हित व शिक्षा के हित में नहीं है। इस समय प्रवेशोत्सव व नामांकन वृद्धि हेतु शिक्षक समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं , अतः उन्हें आक्रोशित नहीं किया जाये।
@DrSatishPoonia@DainikBhaskar@rpbreakingnews@Bhajanlalofc@RajCMO@RajGovOfficial@rajeduofficial@artizzzz@AshishModiIAS@IASNJ@kana_ias@Nathmal70602774
श्री रामचंद्र कृपालु भज मन हरण भवभय दारुणम्।🚩
नवकंज लोचन, कंज मुख, कर कंज, पद कंजारुणम्।।🚩
आप सभी को सत्य, साहस, संयम, प्रेम, करुणा, पराक्रम, धर्म और कर्तव्यपरायणता, त्याग, तपस्या और धैर्य के प्रतीक मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी के प्राकट्योत्सव “रामनवमी” की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
भगवान राम आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाएं। आपका घर खुशियों से भरा रहे और आप सदैव धर्म के मार्ग पर चलें।
जय सियाराम 🚩🔱
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली जी की माता जी के निधन पर आज उनके निवास स्थान पर पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।🙏🏻
@TikaRamJullyINC
सभी देशवासियों को गणतंत्र की शुभकामनाएं 🇮🇳
77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, जयपुर जिला देहात कांग्रेस एवं बड़ी चोपड़ में आयोजित झंडारोहण कार्यक्रमों में उपस्थित रहा !
@INCIndia@INCRajasthan
आज जयपुर में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित “मनरेगा बचाओ संग्राम” को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया।
ये लड़ाई सिर्फ सत्ता के अहंकार के खिलाफ़ नहीं है, बल्कि गरीब और मज़दूर के हक़ की रक्षा का संकल्प है।
@INCRajasthan