लोकसभा के मा. अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी, आपको जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों एवं सदैव स्वस्थ व प्रसन्न रहें।
@ombirlakota
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्री @JPNadda ने आज मुंबई स्थित संन्यास आश्रम देवस्थान में विभिन्न धार्मिक संगठनों के प्रमुख 'संत शक्ति के साथ संवाद' कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री @JPNadda जी को गुजरात से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपके सरल-सहज व्यक्तित्व और जनसेवा व संसदीय अनुभव से उच्च सदन गौरवान्वित होगा।
पुनः बधाई एवं मंगलकामनाएं।
आस्था और अहिंसा की प्रतिमूर्ति विश्व तिलक जैन मुनि परम् पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर महाराज द्वारा डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी तीर्थ में सल्लेखना पूर्वक समाधि से संसार त्याग का समाचार प्राप्त हुआ।
आध्यात्मिक चेतना और मानवता के महान प्रचारक आचार्य श्री विद्यासागर जी के श्रीचरणों में नमन करते हुए मैं उनके विचारों को प्रणाम करता हूँ।
अब महामुनिराज भले ही भौतिक रूप में हमारे समक्ष नहीं होंगे लेकिन उनके कार्य और विचार सदैव ही समस्त सृष्टि को प्रकाश का पथ प्रदर्शित करते रहेंगे।
नमोस्तु भगवन 🙏🏽
आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज जी का ब्रह्मलीन होना देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
लोगों में आध्यात्मिक जागृति के लिए उनके बहुमूल्य प्रयास सदैव स्मरण किए जाएंगे। वे जीवनपर्यंत गरीबी उन्मूलन के साथ-साथ समाज में स्वास्थ्य और शिक्षा को बढ़ावा देने में जुटे रहे। यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे निरंतर उनका आशीर्वाद मिलता रहा।
पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ के चंद्रगिरी जैन मंदिर में उनसे हुई भेंट मेरे लिए अविस्मरणीय रहेगी। तब आचार्य जी से मुझे भरपूर स्नेह और आशीष प्राप्त हुआ था। समाज के लिए उनका अप्रतिम योगदान देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।
श्री @narendramodi जी
माननीय प्रधानमंत्री
छत्तीसगढ़ से राजा देवेन्द्र प्रताप सिंह को भाजपा के राज्यसभा सांसद हेतु प्रत्याशी बनाये जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के सक्षम नेतृत्व में आप देश के सर्वांगीण विकास में महती योगदान करेंगें।
@BJP4CGState
नई दिल्ली में आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ के विकास, प्रगति और जनहित से जुड़ी विभिन्न जनकल्याण की योजनाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई एवं उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
प्रधानमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन में निश्चित ही भाजपा की डबल इंजन की सरकार प्रदेश में सेवा, सुशासन, जन-कल्याण और विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।
आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी से छत्तीसगढ़ के मा. मुख्यमंत्री श्री @vishnudsai जी एवं उपमुख्यमंत्री श्री @vijayratankwd जी के साथ शिष्टाचार भेंट किया।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी का मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को विकसित एवं समृद्ध बनाने की दिशा में अहम है।
रायपुर दक्षिण विधानसभा से 67,719 मतों से रिकार्ड जीत का प्रमाण पत्र रिटर्निंग आफिसर से प्राप्त किया।
लगातार 8वी बार की यह प्रचंड जीत समस्त कार्यकर्ताओं, समर्थकों के अथक परिश्रम का ही सुखद परिणाम है।
आप सभी को बधाई...आप सभी का आभार🙏