जयपुर के खोह नागोरियान में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट से मारे गए लोगों के परिजनों के बीच जाकर उन्हें ढांढस बंधाया एवं हालातों का जायज़ा लिया। यहां बेहद मार्मिक हालात हैं, स्थानीय लोगों में सरकार और प्रशासन की संवेदनहीनता को लेकर आक्रोश है।
घटना के बाद फायर ब्रिगेड एवं एंबुलेंस के आने में देरी हुई। यदि ये समय पर आती तो शायद जनहानि कम होती। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि राजस्थान की राजधानी में इतना बड़ी घटना हो गई, कई लोगों की जान चली गई और सरकार के किसी बड़े नेता ने यहां का दौरा तक करना मुनासिब नहीं समझा।
मैंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर एवं जिला कलेक्टर, जयपुर से फोन पर बात कर पीड़ितों की यथोचित मदद करने का आग्रह किया है।
डबल इंजन के राज में "डबल इंतज़ारशास्त्र" चल रहा है।
इंतज़ारशास्त्र के माध्यम से हमने राज्य सरकार को जगाने का प्रयास किया कि किस प्रकार योजनाओं और प्रोजेक्ट्स में देरी न सिर्फ सरकार बल्कि आमजन की जेब और उसको मिलने वाले लाभ पर भारी पड़ता है।
यह खबर दिखाती है कि इंतज़ारशास्त्र सिर्फ राजस्थान में ही नहीं बल्कि पूरे देश में चल रहा है। केंद्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे 1981 प्रोजेक्ट्स में से अधिकतर इंतज़ारशास्त्र का शिकार हैं जिसके कारण उनकी लागत 5.65 लाख करोड़ रुपए बढ़ चुकी है।
प्रदेश में 81 प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं, जिनमें से 53 प्रोजेक्ट्स लेट हैं और 10 का बजट बढ़ चुका है। राजस्थान रिफाइनरी जो 2022 में पूरी होनी थी, वह अब 2026 तक खींच दी गई है और उसकी लागत 84.23% बढ़कर ₹79,459 करोड़ पहुंच चुकी है।
यदि ये प्रोजेक्ट्स समय पर प्रारम्भ किए जाते या समय पर पूर्ण किए जाते तो 5.65 लाख करोड़ रुपए देश और प्रदेश की जनता की भलाई के काम आते।
प्रधानमंत्री जी जिस डबल इंजन की बात करते हैं वो डबल इंजन जनता पर डबल मार लाता है महंगाई की, डबल भ्रष्टाचार और विकास कार्यों के डबल इंजतार की।
जुमला बन गई "मोदी की गारंटी"?
भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में पेज संख्या 20 पर वादा किया था कि राजस्थान में सरकार आने पर ज्वार एवं बाजरा की खरीद MSP पर की जाएगी। परन्तु विधानसभा में एक सवाल के जवाब में स्पष्ट किया है कि राजस्थान सरकार बाजरे की MSP पर खरीद नहीं करेगी।
भाजपा सरकार किसानों को 12,000 रुपये प्रतिवर्ष किसान सम्मान निधि देने, गेहूं की खरीद 2700 रु प्रति क्विंटल पर करने जैसे वादों से पहले ही मुकर चुकी है। इसी कड़ी में अब किसानों के साथ धोखाधड़ी करते हुए बाजरे की MSP पर खरीद के झूठ का पर्दाफाश हुआ है।
विधानसभा चुनाव से पहले हर भाषण में प्रधानमंत्री जी एवं पूरी भाजपा "मोदी की गारंटी" बोलते थे पर अब ये गारंटी केवल जुमला साबित हो रही है क्योंकि न ये सरकार हमारी योजनाओं को चालू रख पा रही है और न ही अपने वादे पूरे कर पा रही है।
.@AamAadmiParty’s web of lies stretches from Punjab to Delhi! Today, protested along with @INCPunjab leadership at Vijay Chowk, Delhi, exposing AAP betrayal and lies. ₹1,000 for women in Delhi? A sham, just like Punjab’s broken promises! @AAPPunjab, please care to explain this deceit?
मैं हमेशा सही को सही बोलता हूं,और स्पष्ठ बोलता हूं, इसलिए मैंने यह कहा 'मेरी कमियां ही मेरी खूबियां है' जो लोगों को कमियां लगती है वो मुझे खूबियां नजर आती है: श्री @_lokeshsharma