—ना झुके है, ना रुके है, ना डरे है—
इसलिए भैराणा की जंग जीते है !
भैराणा धाम की पावन धरती पर 42 दिनों तक चला संघर्ष आखिरकार जनशक्ति, संतशक्ति और सत्य की जीत बनकर सामने आया।
कल साधु-संतों के आशीर्वाद एवं Hanuman Beniwal के नेतृत्व में सरकार को जनभावनाओं के आगे झुकना पड़ा।
यह जीत केवल एक आंदोलन की नहीं, बल्कि प्रकृति, आस्था और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की जीत है।
भैराणा धाम की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले प्रत्येक संत, युवा और जनसामान्य को हार्दिक अभिनंदन।
@hanumanbeniwal
#दादूदयाल #भैराणा_बचाओ
#हनुमान_बेनीवाल #न्याय_योध्दा
भैराणा स्थित पूज्य दादू दयाल जी महाराज के पावन धाम को बचाने, वहां हो रही पेड़ों की अंधाधुंध कटाई को रोकने और पर्यावरण संरक्षण की मांग को लेकर संत समाज पिछले 15 दिनों से शांतिपूर्ण आंदोलन पर बैठा है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतनी लंबी अवधि बीत जाने के बाद भी सरकार और प्रशासन की ओर से कोई संवेदनशील पहल देखने को नहीं मिली।
यह अत्यंत चिंताजनक विषय है कि एक ओर हमारे संत समाज अपनी परंपराओं, प्रकृति और आस्था की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इस पवित्र स्थल को औद्योगिक क्षेत्र में परिवर्तित करने की प्रक्रिया जारी है। इससे न केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँच रही है, बल्कि पर्यावरण पर भी गंभीर प्रभाव पड़ने की आशंका है।
हम सरकार और प्रशासन से विनम्र अपील करते हैं कि वे इस विषय की गंभीरता को समझें, संत समाज की बात को प्राथमिकता से सुनें और इस पावन धाम तथा प्राकृतिक धरोहर की रक्षा के लिए उचित कदम उठाएं।
#savebheranadham
@BhajanlalBjp@RajCMO
तेजाजी महाराज की ज्योत पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब
युवा विधायक रामसा ने एक बड़ी लकीर खींच दी है
आज कोई गिनती नहीं करेगा क्योंकि ऐसा जनसैलाब पहली बार देखने को मिला है @RamniwasGawriya ❤️👍🙏
आज दिल्ली में आदरणीय श्री सचिन पायलट जी के साथ “पूर्व राज्यपाल एवं किसान मसीहा स्वर्गीय श्री सत्यपाल मलिक जी के निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होकर उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
उनका जीवन सत्य और सिद्धांतों के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक था।
सत्ता के समक्ष सच बोलने का साहस और जनता के हितों के लिए दृढ़ता से खड़े रहना— यही उनकी सबसे बड़ी पहचान रही।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें। @SachinPilot
11 लाख पौधे लगाने के संकल्प के साथ आज #फुलेरा_पर्यावरण_यात्रा के दौरान ग्राम पंचायत ड्योडी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बच्चों के साथ वृक्षारोपण किया।
बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने यह विश्वास दिलाया कि हमारे गाँव का भविष्य हरा-भरा और सुरक्षित हो सकता है।
लेकिन विद्यालय की जर्जर और बदहाल स्थिति को देखकर मन बेहद विचलित हुआ।
जहाँ शिक्षा का मंदिर होना चाहिए, वहाँ टूटी दीवारें और बुनियादी सुविधाओं की कमी देखकर मन में सवाल उठता है — क्या हम आने वाली पीढ़ियों को ऐसा माहौल देना चाहते हैं?
शिक्षा के बिना विकास का सपना अधूरा है।
जिस तरह हम वृक्षों को पोषित कर उन्हें बड़ा करते हैं, उसी तरह हमें अपने विद्यालयों को भी सशक्त और सुरक्षित बनाना होगा, ताकि ज्ञान की जड़ें मज़बूत हों और भविष्य की पीढ़ियाँ आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।
#फुलेरा_पर्यावरण_यात्रा
#amarbahada #phulera
NSUI के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी भाई श्री महावीर गुर्जर जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
मै ईश्वर से आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करता हूँ।
@Mahaveergurjar_
बेंगलुरु में राजस्थान के प्रवासी साथियों से आत्मीय मुलाकात हुई।
संघर्ष एवं सफलता के बीच भी उन्होंने अपने माटी, भाषा , संस्कार और पहचान को संजोकर रखा है।
“जहाँ राजस्थान के लोग होते हैं, वहाँ अपनी एक दुनिया बना लेते हैं।”
#bangaluru
“जय बाबा नीम करौली”
ना कोई शोर, ना कोई दिखावा — बस शांति, भक्ति और प्रेम का अपार अनुभव।
बाबा की ऊर्जा आज भी उसी तरह जीवित है, जैसे वो स्वयं विराजमान हों।
जय बाबा नीम करौली 🙏✨
#NeemKaroliBaba#hillstation#nanital#uttarakhand
किसानों के मसीहा एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. श्री राजेश पायलट जी की 25वीं पुण्यतिथि “प्रेरणा दिवस” के अवसर पर आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
🗓️ बुधवार, 11 जून 2025
⏱️ प्रातः 10:00 बजे
📍 श्री राजेश पायलट स्मृति स्मारक, भण्डाना, दौसा
@SachinPilot
दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार श्री उदय चौधरी जी को जन्मदिवस की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं!
चौधरी साहब पर तेजाजी महाराज की कृपा हमेशा बनी रहे
@uday_journalist
सच कहता है झूठ से
“मुझको चलने दो, अकेला है मेरा सफर,
रास्ता रोका गया तो काफिला हो जाएगा”
भाई @VinodJakharIN जी को राजस्थान NSUI के प्रदेशाध्यक्ष के रूप मे एक साल का कार्यकाल सफलतापूर्वक पुर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
#VinodJakhar@RamniwasGawriya@NSUIRajasthan