भगवान शिव की आराधना और उपासना को समर्पित पावन 'श्रावण मास' आज से प्रारंभ हो रहा है। यह पवित्र काल आत्मिक उन्नयन, संयम और साधना का अनुपम अवसर है।
'कांवड़ यात्रा' में सम्मिलित सभी भोले-भक्तों का हार्दिक अभिनंदन।
देवाधिदेव महादेव आप सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें।
हर हर महादेव।
महान शिक्षाविद्, प्रखर समाज सुधारक एवं मानवता के सच्चे उपासक ईश्वर चंद्र विद्यासागर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन!
शिक्षा के प्रसार, नारी सम्मान, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के लिए किया गया उनका अद्वितीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
॥ गुरुब्रह्मा गुरुविष्णु गुरुदेवो महेश्वरः ॥
॥ गुरु साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः ॥
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
गुरु वह दीपक है जो हमारे अज्ञान के अंधकार को दूर कर जीवन को ज्ञान और दिशा देता है।
विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आइए, इस दिवस पर हम सभी प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, अधिकाधिक वृक्षारोपण, जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संकल्प लें।
अदम्य शौर्य, अनुशासन एवं समर्पण भाव के साथ राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा हेतु सतत तत्पर 'केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल' के सभी वीर जवानों एवं उनके परिजनों को CRPF के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
जय हिंद।
'मिसाइल मैन', पूर्व राष्ट्रपति, 'भारत रत्न' डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
रक्षा व अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने के साथ ही राष्ट्र को परमाणु शक्ति संपन्न बनाने में उनका योगदान अभूतपूर्व है।