पंचायती राज चुनावों में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) और आदरणीय हनु��ान बेनीवाल जी पर अपना अटूट विश्वास जताने के लिए समस्त जनता का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
चुनाव परिणामों ने यह साबित कर दिया है कि राजस्थान की जनता अब परिवर्तन के लिए तैयार है। जिस प्रकार गांवों में RLP को जनता का समर्थन और सफलता मिली है, उससे स्पष्ट है कि किसान, नौजवान और हमारी मातृशक्ति अब हनुमान बेनीवाल जी के संघर्ष, वर्षों की तपस्या और जनहित में किए गए कार्यों को भली-भांति समझ चुकी है।
यह जीत केवल चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, संघर्ष और बदलाव की उम्मीदों की जीत है।
हम आप सभी के विश्वास और भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। जनहित, किसानों के अधिकार, युवाओं के भविष्य और गांवों के विकास के लिए हमारा संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
आपका विश्वास ही हमारी ताकत है, आपका साथ ही हमारा संकल्प है।
@hanumanbeniwal @RLPINDIAorg
सत्ता में बैठे नेता लगातार सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। पंचायती राज चुनावों में प्रदेश की जनता ने अपने जनादेश के माध्यम से सत्ता ��क्ष को जवाब दिया, लेकिन इसके बावजूद सत्ता का भय दिखाकर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों पर दबाव बनाने और उन्हें धमकाने के मामले सामने आ रहे हैं।
चित्तौड़गढ़ जिले में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य श्रीमती शंकरी भील को भाजपा नेताओं द्वारा कथित रूप से दबाव बनाकर अपने साथ ले जाने एवं नजरबंद करने का गंभीर मामला संज्ञान में आया है। यह न केवल निर्वाचित जनप्रतिनिधि की स्वतंत्रता, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और जनादेश का भी गंभीर सवाल है।
गौरतलब है कि इससे पूर्व भी चित्तौड़गढ़ जिले में निकाय चुनाव के दौरान RLP प्रत्याशी के प्रतिनिधि को अधिकारियों की कथित मनमानी से परेशान होकर मोबाइल टाव��� पर चढ़ने जैसा कदम उठाना पड़ा था। बार-बार इस तरह की घटनाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं।
इसी प्रकरण के विरोध में कल, 23 नवंबर 2026 को चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
मैं मेवाड़ के साथियों से अपील करता हूं कि अधिक से अधिक संख्या में चित्तौड़गढ़ पहुंचकर इस धरने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित ��रें |
#RLP #चितौड़गढ़
हनुमान बेनीवाल जी का चोरी छीपे बिजली का कनेक्शन भजनलाल जी ने काटा था तो उसी समय हनुमान बेनीवाल जी ने बोला था कि मैं भजनलाल जी का कनेक्शन काटूंगा 1000%.
आज वो कनेक्शन मुख्यमंत्री जी के इलाके से भाजपा को एकत��फा हराकर और RLP का स्पष्ट बहुमत लाकर काट दिया है, बचा खुचा थोड़े दिनों में कट जाएगा.....
@hanumanbeniwal
हनुमान जी ने पहले ही कह दिया था —
भजनलाल ने मेरे घर का कनेक्शन काटा है, मैं भजनलाल का खुद का कनेक्शन काट दूँगा।
और देखो, काट भी दिया! 😏✌️
#rlp@hanumanbeniwal
जोधपुर संभाग की लोहावट विधानसभा क्षेत्र के करणी धाम सुवाप निवासी कैप्टन डॉ. हनुमान राम बैन्दा जी का मणिपुर में कर्तव्य निर्वहन के दौरान असामयिक निधन हो जाने का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।
मातृभूमि की सेवा में समर्पित उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
��ाजस्थान पंचायती राज आम चुनाव -2026 में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्य के रूप में निर्वाचित होने वाले सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। यह जीत जनता के विश्वास ,पार्टी परिवार के सदस्यों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। मुझे विश्वास है कि आप सभी जनप्रतिनिधि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, आमजन की समस्याओं के समाधान तथा किसानों, युवाओं और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे। इस चुनाव में जिन पार्टी उम्मीदवारों ने जीत हासिल नहीं की है, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है, हम सभी को मिलकर प्रदेश के गांव, गरीब, मजदुर, किसान, दलित,वंचित पिछड़े और अल्पसंख्यको के हितों की लड़ाई लड़नी है |
मैं उन तमाम मतदाताओं का पुन: हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने इस चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशीयों के ��मर्थन में मतदान किया |
#पंचायती_राज_चुनाव_2026
विगत दिनों युवाओं के इसी उत्साह और जनसमर्थन को ���ेखकर श्री नारायण बेनीवाल जी ने स्वयं अपने मोबाइल से इस ऐतिहासिक पल को कैमरे में कैद किया और युवाओं का उत्साहवर्धनकिया श्री हनुमान बेनीवाल जी के संघर्ष,नेतृत्व और विचारधारा ने राजस्थानके युवाओं में नई ऊर्जा और नयाविश्वास पैदा किया।
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले तथा निष्पक्षता, निर्भीकता और जि���्मेदारी के साथ पत्रकारिता के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने वाले सभी पत्रकार बंधुओं को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं |
#राष्ट्रीय_प्रेस_दिवस #NationalPressDay2026
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले तथा निष्पक्षता, निर्भीकता और जिम्मे��ारी के साथ पत्रकारिता के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने वाले सभी पत्रकार बंधुओं को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं |
#राष्ट्रीय_प्रेस_दिवस #NationalPressDay2026
बाड़मेर जिले के अर्जुन की ढाणी, नौखड़ा (आडेल) में वीर शिरोमणि लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज के सर्किल को देर रात अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़े जाने की घट��ा अत्यंत निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज करोड़ों लोगों की आस्था, श्रद्धा और गौरव के प्रतीक हैं। उनके नाम से जुड़े स्मारक को नु��सान पहुंचाना जनभावनाओं को आहत करने वाला कृत्य है।
सरकार तत्काल इस घटना की जांच करवाकर दोषियों को तत्काल चिह्नित करें और उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें |
मैंने प्रकरण संज्ञान में आने के बाद पुलिस के उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की है |
जय वीर तेजाजी महाराज! 🙏
@PoliceRajasthan
कल रात्रि में सीकर जिले के ग्राम- बगड़ीयों का बास व ग्राम- बलारा में पंचायती राज चुनावों को लेकर आयोजित जन- सभाओ को संबोधित किया |
शेखावाटी की धरा पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया |
मैने उपस्थित ग्रामीणों से जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के पद पर हो रहे चुनावों में RLP के उम्मीदवारों के समर्थन में बोतल के चुनाव चिन्ह पर मतदान की अपील की |
#RLP #पंचायती_राज_चुनाव_2026
विगत दिनों डीडवाना-कुचामन जिले की लाडनूं पंचायत समिति के वार्ड संख्या 20 से प्रत्याशी के प्रतिनिधि श्री प्रहलाद जाट के भाई का आकस्मिक निधन हो गया था।
आज ग्राम लोडसर स्थित उनके आवास पर पहुंचकर दिवंगत पुण्यात्मा के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा श्री प्रहलाद जाट एवं श���काकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया ।