बढ़ सकूं लक्ष्य की ओर
ऐसा ज्ञान दीजिए
रह सकूं अडिग कर्तव्य पथ पर
ऐसा भाव भर दीजिए
संदेह जब भी उठे हृदय में
ऐसा संकल्प दीजिए
राह मेरी हो सदाचार की
ऐसा प्रवाह दीजिए।
आपका अपना,
अभिषेक मान्धना
समाज के समग्र विकास के लिए
"हम साथ-साथ हैं..."
#abhishekmandhana#jaipur#gurupurnima
बहुत कुछ कहना चाहती हूँ✍️
पर सुने कौन
थक गई हूँ
रह कर मौन
बोझ जो दिल में
बढ़ता जा रहा है
नैनों से समंदर
छलका जा रहा है
इन अश्कों को भी
अब पोंछें कौन
रात की सरकती चादर पर
गुजर जाए बस आवारा बादल
खिड़की की ओट से फिर
न कहूँ कभी किसी से
मेरा यहां रहता कौन।
#ekpehalbymadhubhutra
जय श्री राम
जय हनुमान
जहां श्री राम है,वहीँ हनुमान हैं
हमारे अस्तित्व की पहचान है
दर्शन करने को मन मेरा आतुर
कदमों की बस यही उड़ान है।
प्रभु तू मिल जाए, यही चाह है, यही मेरी राह है।
बोलो सालासर बालाजी की जय🌹🙏
#ekpehalbymadhubhutra#EkPehal#salasarji#salasardham#hanuman
स्पर्श करती यादें
दूर होकर भी
करीब सा एहसास
भले ही नहीं पर
तुम हो मेरे पास
मन के साथ इक समझौता
इन यादों के सहारे
ज़िंदगी जीना होगा
घूंट बड़ा कड़वा है
पर पीना होगा
तन्हा सी है तन्हाई
कहती रहती काश!
किसी दिन दीदार होगा
फिर दिल बेकरार होगा
यही यकीन रखे हुए
है तेरा इंतजार
#EkPehal
ए चाँद आज देख
तेरी झरती हुई मदमाती
शीतल चाँदनी को
आगोश में लेने कौन आया है
तीन रंगों से अनूठा आसमान
किसने सजाया है
अब तू नहीं होगा अकेला
हम भी होंगे वहाँ पर
चाँद तू हुआ हमारा अपना
बनाएंगे सुंदर घर।
चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग की बधाई।
#ekpehalbymadhubhutra#Chandrayaan3
पर्यावरण की सुरक्षा के साथ हाइड्रोपोनिक्स ऐरोपोनिक्स की नई तकनीकी का इस्तेमाल करते हुए खेती बाड़ी का प्रशिक्षण जयपुर के शिक्षण संस्थान एमपीएस इंटरनेशनल में आयोजित हुआ, तालियों की गूँज ने पूरे कार्यक्रम में ऊर्जा को समाहित कर दिया।
#ekpehalbymadhubhutra#EkPehal#school#mps
गीली मिट्टी को साँचे में ढ़ाल कर
देते नव आकार
अनगढ़ को गढ़ देते हैं ब्रह्मांड में
गुरु सच्चे कुम्हार।
बिना गुरु के ज्ञान नहीं धरा पर
जो समझे बेड़ा पार
शब्द-शब्द अक्षर-अक्षर से करते
चैतन्य का विस्तार।
https://t.co/3GXdQyXbFb
#ekpehalbymadhubhutra#EkPehal#Guruji#blessings
अस्पताल के बिस्तर पर
नसों में
चुभ रही है सूइयां
कौन से कर्मों की सजा
पाता मनुज
विचलित हुए जा रहा मन
यह सोचकर।
गरीबी अभिशाप
अमीरी भी है लाचार
माँग रहे insurance पेपर
करते वसूली पूरी
सौदे होते लाश पर।
पूरी कविता ✍️👇
https://t.co/JRLEPbcefe
#ekpehalbymadhubhutra#EkPehal
माँ-बेटी संवाद
माँ सुनो ना
तुम बहुत सुंदर हो
गुलाबी साड़ी में अप्सरा सी
तूने यह मेरी ज़िंदगी बनाई है
खुशियों से भर-भर सजाई है।
माँ कहो ना
क्या बड़ी होकर के
मैं भी दिखाई दूँगी आप सी
हाँ मेरी लाडो तू मेरी कोख से जाई है
कोई और नहीं मेरी ही तो परछाई है।
#ekpehalbymadhubhutra