भारतीय जनता पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष, भाई साहब श्री @Hkhandelwal1964 जी से भोपाल प्रवास में भेंट कर जिला संगठन के रचनात्मक कार्यों, संगठनात्मक अभियानों एवं आयोजनों का विस्तृत वृत्त प्रस्तुत किया।
मंदसौर प्रवास पर पधारे प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री राकेश सिंह जी के साथ भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में पूजन अर्चन कर लोक कल्याण की कामना की।
इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारीगण सहित श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।
@MPRakeshSingh ji @BJP4MP
मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग मंत्री, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री @mp_rakeshsingh जी के मंदसौर आगमन पर सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारीगण ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
ओर बाबा पशुपतिनाथ महादेव जी की पूजा अर्चना की।
भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के निमित्त गांव चलो अभियान के तहत आज मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रठाना, लोध, सूरी, बेखेड़ा, जग्गाखेड़ी में चौपाल पर जनसंवाद किया।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेश दीक्षित जी, जनपद पंचायत मंदसौर अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा जी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री नानालाल अटोलिया जी, जिला उपाध्यक्ष श्री जीवन शर्मा जी, मंडल अध्यक्ष श्री भेरूलाल जी सेन, श्री राजेश धाकड़ सहित पार्टी पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता बंधु सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस एवं आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर जिला भाजपा कार्यालय पर जिला बैठक में पार्टी पदाधिकारीगण से संवाद किया। बैठक में जिला प्रभारी श्री दिलीप सकलेचा जी ने भी मार्गदर्शन प्रदान किया।
नव संवत्सर विक्रम संवत् 2083 के शुभारंभ के अवसर पर माननीय उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा जी ने आज मंदसौर स्थित श्री पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की एवं सूर्य उपासना कर विधि-विधानपूर्वक ब्रह्मध्वज की स्थापना की।
गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर बही पार्श्वनाथ स्थित माँ गाजणी माता मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के माननीय उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा जी ने माँ गाजणी माता के दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की।
आजकल बहुत चर्चा LPG को लेकर हो रही है। कुछ लोग हैं, जो पैनिक क्रिएट करने का प्रयास कर रहे हैं, वो अपना एजेंडा चलाना चाहते हैं।
मैं इस समय उन पर राजनीतिक टिप्पणी करना नहीं चाहता। लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि ऐसा करके वो जनता के समक्ष तो खुद एक्सपोज हो ही रहे हैं, और देश का भी बड़ा नुकसान कर रहे हैं।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी की सुपुत्री सुरभि खंडेलवाल जी के असामयिक निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। परिवारजन पर यह वज्राघात अत्यंत कष्टप्रद है।
दिवंगत आत्मा की शांति के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारजन के प्रति गहरी संवेदनाएं है। प्रभु इस कठिन समय में परिवारजन को संबल एवं साहस प्रदान करें,
विनम्र श्रद्धांजलि, ॐ शांति
हम भी विपक्ष में रहे हैं, तीन बार लोकसभा के स्पीकर पर अविश्वास का प्रस्ताव आया, मगर भारतीय जनता पार्टी और एनडीए विपक्ष में रहते हुए कभी लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास का प्रस्ताव नहीं लाए।
हमने स्पीकर पद की गरिमा को संरक्षण करने का काम किया है और स्पीकर से हमारे कानूनी अधिकार और संवैधानिक अधिकारों के लिए संरक्षण की मांग भी करी है।
-श्री @AmitShah
#AmitShahInLokSabha
#बूथ_चलो_अभियान के अंतर्गत मल्हारगढ़ एवं पिपलियामंडी के शहरी केंद्रों पर नव मतदाता सूची का वितरण किया। इस अवसर पर अभियान प्रगति को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की।
मल्हारगढ़ शहरी केंद्र के बूथ क्रमांक 55 एवं पिपलिया मंडी के बूथ क्रमांक 80 से 84 तक पर संपर्क किया।
वंदे मातरम् की 150 वर्ष की यात्रा अनेक पड़ावों से गुजरी है, लेकिन जब वंदे मातरम् के 50 वर्ष हुए, तब देश गुलामी में जीने के लिए मजबूर था।
जब वंदे मातरम् के 100 वर्ष हुए, तब देश आपातकाल की जंजीरों में जकड़ा हुआ था, और जब वंदे मातरम् का अत्यंत उत्तम पर्व होना चाहिए था, तब भारत के संविधान का गला घोंट दिया गया था।
जब वंदे मातरम् के 100 वर्ष हुए, तब देशभक्ति के लिए जीने-मरने वाले लोगों को जेल की सलाखों के पीछे बंद कर दिया गया था।
जिस वंदे मातरम् के गीत ने देश को आजादी की ऊर्जा दी थी, उसके 100 वर्ष पूरे होने पर हमारे इतिहास का एक काला कालखंड दुर्भाग्य से उजागर हो गया।
- पीएम श्री @narendramodi जी
#VandeMataram150
#मंदसौर#गौरवदिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित दशपुर बॉडी बिल्डिंग संघ के तत्वाधान में आयोजित प्रतियोगिता श्री कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में संपन्न हुई, कार्यक्रम में शिरकत करने का अवसर प्राप्त हुआ।