शहीद सम्मान समारोह का अनूठा आयोजन मंदसौर पुलिस द्वारा किया गया जिसमें शहीदों के परिवार का सम्मान शहर के वृद्धजनों के साथ किया गया आदरणीय विधायक जी सांसद जी जिला पंचायत अध्यक्ष मदनलाल जी देवीलाल जी बंसीलाल जी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई @CMMadhyaPradesh@DGP_MP
मंदसौर पुलिस के जांबाज जवान धीरेंद्र सिंह और भानु प्रताप सिंह ने आज मंदसौर शहर में हुए लूटकांड का आधे घंटे के अंदर पर्दाफाश कर दिया दो अज्ञात लुटेरों ने गिरजाशंकर उम्र 65 वर्ष को दिनदहाड़े लूट लिया था। ₹50000 भी जप्त किए गए @DGP_MP@PHQ_Editorial@ypssisodiya@CMMadhyaPradesh
मंदसौर में किसान आंदोलन निष्प्रभावी रहा। पुलिस ने खूब तैयारी की, हर थाने पर लंगर चलाया जिससे कर्मचारी इधर उधर ना जा सके। पिछले 1 महीने की मेहनत रंग लाई और बिना किसी हादसे के मंदसौर किसान आंदोलन समाप्ति की ओर है पुलिस अधीक्षक जिलाधीश दोनों ने खूब दौरे किए मातहतों ने भी मेहनत की
कितना अच्छा लगता है जब आम आदमी पुलिस के साथ खड़ा होता है ट्रैफिक वीक में बच्चों की स्केटिंग और नारों ने आज समा बांध दिया नियमों का पालन करने वाले को मौके पर ही प्रशंसा पत्र और तोड़ने वालों से शपथ पत्र से तो जैसे पूरा शहर यातायात विभाग से जुड़ गया है। @DGP_MP@DIG_RATLAM_MP
कार्रवाई हो तो ऐसी हो जिलाधीश मंदसौर पुलिस अधीक्षक मंदसौर की दृढ़ इच्छाशक्ति चलते रेत खनन माफिया को शामगढ़ क्षेत्र से मुक्त करा दिया गया करोड़ों रुपए की मशीनें जप्त की गई रेत माफियाओं को नेस्तनाबूद कर दिया गया वर्षों से लगा घुन समाप्ति की ओर है @DGP_MP@DIG_RATLAM_MP
मंदसौर पुलिस द्वारा स्वस्थ ह्रदय प्रसन्न हृदय सेमिनार का आयोजन किया जिसके मुख्य वक्ता डॉक्टर भारत रावत रहे शहर की आम आदमी ने खूब लाभ उठाया। पुलिस कर्मियों एवं हाथ ठेला ऑटो पिकअप ट्रक ड्राइवर के 250 रुपए में संपूर्ण शरीर की शरीर की जांच के लिए पंजीयन भी हुआ @mandsaur_sp@DGP_MP
पुलिस अधीक्षक श्री मनोज सिंह जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने आज पूरे जिले में सघन दौरा किया जगह जगह पर मीटिंग ली गई और लोगों को अफवाह से सावधान रहने और शांति व्यवस्था कायम करने की सलाह दी और लोगों ने पुलिस की बात भी खूब मानी गरोठ सुवासरा सीतामऊ मंदसौर सभी गणमान्य उपस्थित रहे
आज केंद्रीय सुरक्षा बल CRPF के डीजीपी श्री आर आर भटनागर साहब मंदसौर पधारे पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधीश मंदसौर द्वारा उनकी आगवानी की गई और कानून व्यवस्था पर चर्चा की।
पिपलिया मंडी में तीन लाख की लूट 10 घंटे से भी कम समय में पकड़ी गई ज्ञापन देने वाले व्यापारियों ने जय जयकार के नारे लगाएं बदमाशों का खूब सार्वजनिक अभिनंदन हु
मंदसौर पुलिस का गुंडों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले बदमाशों का साता खेड़ी चौकी प्रभारी ने सार्वजनिक अभिनंदन किया और लोगों ने खूब सराहा
मंदसौर पुलिस अधीक्षक द्वारा द्वारा लोगों से लकड़ी ना काटने की अपील की गई है इसकी एवज में प्रत्येक थाने पर कंडे रखवाए गए हैं आप कंडे लें और होली जलाएं कृपया बहुमूल्य वृक्षों को ना काटे इस कदम की सराहना पूरी शांति समिति ने की
श्री मान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक रतलाम रेंज द्वारा मंदसौर पुलिस कंट्रोल रूम पर नवीन अतिरिक्त कक्ष का उद्घाटन किया एवं NGO मेस का अवलोकन किया
कल दिनांक २७-०२-१८ को श्री मान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक रतलाम रेंज द्वारा मंदसौर में मीटिंग ली गयी जिसमे गत वर्ष की तुलना में अपराधो में आई कमी के लिए मंदसौर पुलिस की प्रशंषा की एवं आगामी त्योहारों के लिए दिशा निर्देश दिए