जयपुर में गणगौर महोत्सव-2026 के तहत निकली शाही सवारी ने लोक संस्कृति, आस्था और सांस्कृतिक वैभव का भव्य प्रदर्शन किया। कच्छी घोड़ी, गैर, कालबेलिया, चरी और घूमर जैसे लोकनृत्यों तथा रावणहत्था, भपंग और शहनाई की धुनों ने पूरे वातावरण को जीवंत बना दिया। मार्ग में श्रद्धालुओं और देशी-विदेशी पर्यटकों ने पुष्पवर्षा कर, सवारी का स्वागत किया।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
राजस्थान स्थापना दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। आइए, राजस्थान दिवस के इस ऐतिहासिक मौके पर, हम अपनी संस्कृति, इतिहास और धरोहर का सम्मान करें। राजस्थान की संस्कृति को संजोएं और ऐतिहासिक धरोहरों को बचाएं।
#RajasthanDiwas