😄 JSSC/JPSC पेपर लीक पर चुटकुला
छात्र: सर, पेपर कब मिलेगा?
सर: परीक्षा से पहले मिलेगा।
छात्र: पढ़ाई के लिए?
सर: नहीं बेटा… लीक हुआ तो न्यूज़ में पढ़ लेना! 😂
#cbiforjpscjssc#cbiforjpscjssc@ExamsFighters
इन्होंने ही कहा था न सीडी 💿 ब्लैंक्स है.. ये आदमी पूरे सिस्टम को निगल जाना चाहता था. CGL मामले में इन्होंने किसी फ़िल्म के एक्टर से कम नाटक नहीं किया. ऐसे-ऐसे कई फ़िल्मों में काम करने वाले को झारखंड में शरीफ सिविल सर्वेंट कहा जाता है, जिनकी फी 50 करोड़ से पार है. इतना तो शाहरुख-सलमान, अक्षय कुमार और अमिताभ का भी फी नहीं जितना ये एक परीक्षा से उठा लेते हैं. और फिर चोरी के बाद ये सफ़ाई देने का शानदार अभिनय करते हैं. अपने चेहरे, अपनी आँखो,आवाज में नरमी, छात्रों के साथ इमोशंस का ऐसा मिश्रण और हाव -भाव को इस तरह पेश करते हैं जैसे मानो JSSC एक पवित्र मंदिर 🛕 हो. अरे भाई यहाँ राम मंदिर जैसे जगह को तो लोगों ने छोड़ा नहीं. तो फिर JSSC और JPSC जैसी संस्था में क्या ही पारदर्शिता साबित करोगे तुम. यहाँ तो चुटकी में पूरा सिस्टम बेच सकते हैं ये लोग. मुझे अच्छे से याद है JSSC CGL परीक्षा रद्द करने को लेकर छात्रों के भीड़ को इन्होंने कैसे मीठा-मीठा उलझाया था, फिर बाद में आरोपों को झूठ साबित कर दिया, मुझे यह भी याद है कि PGT और सहायक आचार्य में भी इकट्ठे छात्रों को भी अकेले समझा के भेज दिया. उन्हें दिलासा दिला के सुला दिया. मुझे याद है हमने इस मामले में एक मीडिया बाइट माँगा था तो इन्होंने गब्बर सिंह के अंदाज़ में मना कर दिया था, इसलिये ऐसा लगता है जैसे यह एक महान एक्टर हैं. ऊपर से झारखंड में तो सरकार ने माइयाँ सम्मान और भेड़ बकरी पालो योजना चला ही रखा है. अब मुझे और यकीन हो गया है कि झारखंड में आज तक एक भी प्रतियोगी परीक्षा पारदर्शी नहीं रही होगी. एकदम 💯 परीक्षाओं में सेटिंग और धांधली हुई है इसलिये इस परंपरा को ख़त्म करने के लिए इसके सबसे जिम्मेदार पहलू को शख्त सजा जरूरी है. ऐसे IAS अधिकारियों को सलाखों के पीछे होनी चाहिए, ताकि सबक मिले.
#cbiforjpscjssc
कुछ मुन्ना भाई की वजह से आज जेनुइन छात्र दर दर भटक रहे है।
वही मुन्ना भाई की वजह से हमारा चयन नहीं हुआ और हम सब दर दर भटक रहे है।
( संवेदनाएं दोनों के लिए होना चाहिए )
अभी-अभी सूचना मिली है कि JSSC CGL PAPER लीक प्रकरण में संतोष कुमार मस्ताना (प्रशाखा पदाधिकारी सचिवालय सेवा) जिन्होंने मुखरता से आवाज उठाया साथ ही साथ पेपर लीक का सबूत भी दिया, उन्हें CID ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही साथ इस केस में जो शिक्षक इस पेपर लीक की लड़ाई को सड़क से लेकर कोर्ट तक लड़ रहे है उन्हें भी CID द्वारा बार बार नोटिस दिया जा रहा है।
हमें ज्ञात हुआ है कि सीआईडी इस पेपर लीक केस में सारे तथ्यों और सबूतों को मिटा रही है साथ ही साथ गवाहों को डरा धमका के उनके बयान को बदला जा रहा है। आखिर ऐसी कौन सी बात है जो सीआईडी सारे तथ्यों को सरकार के इशारे पर तोड़ मरोड़ के पेश कर रही है और गवाहों के बयान को डरा धमका के सीआईडी द्वारा बदला जा रहा है।
कल केस की हाई कोर्ट में सुनवाई है और आज गिरफ्तार करना ये समझ से परे है। शुरुआत में आयोग ने कहा कि सारे सबूत से छेड़ छाड़ किया है उसके बाद FSL रिपोर्ट से स्पष्ट है कि किसी भी मोबाइल में किसी प्रकार की कोई छेड़ छाड़ नहीं है।छात्रों ने नेपाल में पेपर लीक का कनेक्शन बताया बाद में CID ने स्वयं स्वीकार किया कि नेपाल 28 लोग गए थे और उसमें से बहुत सारे छात्र पास भी किए।
सबूत के तौर पर दिए गए मोबाइल में मिले अधिकतर प्रश्नों के उत्तर का मिलान भी सही पाया गया पर अब सीआईडी कोर्ट में इसे महज गेस क्वेश्चन साबित करने कर तुली है। हर तथ्य को शुरू से तोड़ मरोड़ के पेश किया जा रहा है शुरुआत से ही इस से स्पष्ट है कि इस पेपर लीक प्रकरण में किंगपिन को बचाकर सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को गिरफ्तार कर उनकी आवाज को दबाना चाहती है।
#jssc #JsscCglScam
@BJP4India@narendramodi@JPNadda@AmitShah@blsanthosh@BJP4Jharkhand
#JSSC_REFORMS
झारखंड के युवा सालों से आवेदन भरते हैं, लेकिन परीक्षाओं के इंतज़ार में उनका कीमती समय बर्बाद हो जाता है।
JSSC की व्यवस्था में व्यापक सुधार की आवश्यकता है।परीक्षा कैलेंडर निकलता तो है पर वो JSSC की कार्यशैली की वजह से अटका रहता है।।
माननीय मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी से विनम्र आग्रह है कि इस गंभीर मुद्दे पर ध्यान दें और यह सुनिश्चित करें कि सभी परीक्षाएँ समयबद्ध व पारदर्शी ढंग से आयोजित हों।
👨 झारखंड के युवाओं का भविष्य दांव पर है, इसे बचाना आपकी ज़िम्मेदारी है।
@ExamsFighters
नार्मलइजेशन की आड़ में करतूतें भी होती हैं.
और इतना भी ज्यादा एप्लीकेन्ट्स नहीं हैं की नार्मलइजेशन करना ही पड़े. Real score से बेहतर कुछ नहीं हो सकता.
अनुरोध है, कृपया BPSC CSE में Normalization न करें. 🙏
@khurpenchh@NitishKumar@yadavtejashwi#no_normalization_in_bpsc
#सूचना 📢📢📢
आज शाम 5 बजे झारखंड के सभी ज़िलों में छात्रों द्वारा मसाल जुलूस का आयोजन करना है ।यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण होगा । इस जुलूस के माध्यम से वर्तमान की सरकार को यह संदेश देना है कि अब तक सिर्फ़ आपलोगों ने छात्रों को युवाओं को छलने का काम किया।अब हमारी बारी है आपको सबकुछ सूद समेत वापस करने की। पूरे 5 साल तक आपलोगों को मौक़ा दिया मगर कोई परीक्षा सही तरीक़े से नहीं हुईं सब में धांधली हुई । अब युवा पूरी तरह से लामबंद है । JSSC CGL रद्द मतलब रद्द । पेपर लीक वाली सरकार को सीधा संदेश 🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥💪💪💪💪
#jssc_cgl_रद्द_मतलब_रद्द
#cancel_jssc_cgl
@ExamsFighters