एक सच्चे देशभक्त,उदार और परोपकारी पिता के पुत्र होने पर मुझे गर्व है।प्रधानमंत्री के रूप में राजीव जी ने देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया।अपनी दूरंदेशी से देश के सशक्तीकरण के लिए उन्होंने ज़रूरी कदम उठाए।आज उनकी पुण्यतिथि पर मैं स्नेह और कृतज्ञता से उन्हें सादर नमन करता हूँ।
@TribalPrashant @Arvind_Bheel_01 @BpvmOfficial एक व्यक्ति सच और ग़लत का फैसला नहीं कर सकता।। और डर जैसी कोई बात नहीं है।।
भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा आदिवासी परिवार की विचारधारा और व्यवस्था अनूशासन से लैस सामाजिक ईकाई है। इसलिए उसे इंगित करना जरूरी है।
RSS कहता है हिन्दू बनो,
मिशनरी कहते है ईसाई बनो,
बुद्धिस्ट कहते हैं धम्म अपनाओ.!
लेकिन हम कह रहे हैं कि आदिवासी सिर्फ़ आदिवासी हैl हम हमारे और आपके अलग धर्म कोड (आदिवासी/Aboriginal/Indigenous) या मूल पहचान की लड़ाई लड़ रहे हैं क्या आप हमारे साथ हो? @Arjun_Mehar@AsalkarJitendra
प्रदेश में लाखों अभ्यर्थियों ने रीट परीक्षा सफलतापूर्वक दी है। इसके लिए आमजन के साथ-साथ जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, शिक्षकगण, एनजीओ, सामाजिक संस्थाएं, बस ऑपरेटर्स इत्यादि ने यथासंभव अपेक्षित सहयोग दिया, जिसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं। सभी प्रदेशवासियों को बधाई।
चाकसू में सड़क हादसे में छह रीट अभ्यर्थियों की मृत्यु दुखद है। मैं ईश्वर से सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख एवं घायलों को 50 हजार रूपए मुआवजा दिया जाएगा।
'खेजड़ली बलिदान दिवस' पर वृक्षों की रक्षा के लिए स्वयं को न्यौछावर करने वाले प्रकृति प्रेमियों की शहादत को नमन। उनका बलिदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
हम सभी को पेड़ और पर्यावरण का महत्त्व समझने की आवश्यकता है, प्रकृति के संरक्षण से ही पृथ्वी पर जीवन संभव है।
हिन्दी दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। सदियों से हिन्दी भाषा हम भारतवासियों के विचारों की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम रही है।देशवासियों को एकता के सूत्र में पिरोने के साथ ही दुनिया के कोने-कोने में बसे भारतीयों को मातृभूमि से जोड़े रखने में हिन्दी ने महत्वपूर्ण कड़ी की भूमिका निभाई है