जिस शेखावाटी के सपूतों ने अपने खून से भारत माता का अभिषेक किया था, जहाँ के शूरवीरों ने देश की तरफ़ आने वाली हर मुश्किल का सबसे पहले सामना किया था, उस शेखावाटी की पावन मिट्टी का माँ यमुना जी के शीतल जल से अभिषेक करने का सपना साकार होना हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष और उल्लास का विषय है।
माननीय भजनलाल शर्मा जी ने श्रद्धेय भैरोंसिंह जी शेखावत के सपने और प्रयासों को पूरा किया है। 32 वर्ष पहले उनके द्वारा राजस्थान को अपने हक का यमुना जल दिलाने के लिए किए गए समझौते को पूर्ण रूप देने के लिए जो प्रयास हुए और कल जो ऐतिहासिक जल समझौता लागू हुआ है, उससे हमारे शेखावाटी के लाखों किसानों और निवासियों को न्याय मिलेगा।
आज तक शेखावाटी की मिट्टी ने देश को बहुत कुछ दिया था, आज भारत सरकार ने उस सम्मान को सूद समेत लौटाने की ओर कदम बढ़ाया है। कोटिशः अभिनंदन माननीय प्रधानमंत्री जी, माननीय गृह मंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी।
#Rajasthan
@AmitShah@CRPaatil@BhajanlalBjp@NayabSainiBJP
Mary is an asset of @sambhalpolice & @Uppolice. She has worked out several cases. Latest one is one of the stupendous achievement. Forever indebted to her…
#ऑपरेशन_नीलकंठ के तहत आज नशा तस्कर शकील के भुट्टो का बास स्थित अवैध अतिक्रमण एवं व्यावसायिक ढांचे को प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से ध्वस्त किया गया।
बीकानेर पुलिस का स्पष्ट संदेश है—नशे के कारोबार से अर्जित अवैध आर्थिक तंत्र को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। अपराधियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ उनके आर्थिक आधार पर भी प्रहार जारी रहेगा।
@Bikaner_Police@PoliceRajasthan
#BikanerPolice #OperationNeelkanth #ZeroTolerance #DrugFreeBikaner
आज के दिन यह गौरवशाली यादें शेयर कर रहा हूँ। जब तत्कालीन गृहमंत्री श्रद्धेय लालकृष्ण आडवाणी जी और राजस्थान के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्रद्धेय भैरोंसिंह जी शेखावत ने एक साथ बॉर्डर क्षेत्र का दौरा किया था।
आज माननीय गृहमंत्री जी और माननीय मुख्यमंत्री जी के बॉर्डर दौरे को देख कर यह वीडियो याद आया।
#Rajasthan #BhaironSinghShekhawat
@AmitShah@BhajanlalBjp@AmitShahOffice
पवित्र सोमनाथ मंदिर के गगनचुंबी शिखर पर गर्व के साथ लहराता पावन ध्वज भारतवर्ष की आस्था की विजय का प्रतीक है। यह कोटि-कोटि भारतीयों की सामूहिक चेतना का दिव्य उद्घोष भी है। सोमनाथ के शिखर पर केसरिया ध्वज हमारी अटूट श्रद्धा की जीवंत विजयगाथा है। यह ध्वज अनंतकाल तक भारत के गौरव का गान करता रहेगा, हर भारतीय को प्रेरणा देता रहेगा।