फिरोजाबाद में दैनिक जागरण द्वारा आयोजित ‘जागरण विमर्श’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुआ। जिले के विकास एवं जनहित से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हेतु दैनिक जागरण परिवार का आभार।
मनीष असीजा | विधायक, फिरोजाबाद सदर
#JagranVimarsh#Firozabad#DainikJagran
आज फिरोजाबाद में जिला राठौर सभा द्वारा आयोजित राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जी की भव्य शोभायात्रा में सम्मिलित हुआ। उनका साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।
आयोजक समिति एवं समस्त राठौर समाज को हार्दिक बधाई।
मनीष असीजा | विधायक, फिरोजाबाद सदर
सेवा संकल्प अभियान के तहत छारबाग स्थित के.के. इंग्लिश मीडियम स्कूल में जनकल्याण शिविर आयोजित कर 931 लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया एवं जनसमस्याओं का निस्तारण किया।
मनीष असीजा | विधायक, फिरोजाबाद सदर
#SewaSankalpAbhiyan#Firozabad#JankalyanShivir
आज फिरोजाबाद में आयोजित ‘सेवा ज्योति यात्रा’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष #25YearsOfSeva पूर्ण होने पर उनका प्रेरणादायी उद्बोधन सुना।
गांव में अब पढ़ाई के लिए शहर की दूरी नहीं रही। बहराइच के तेजवापुर ब्लॉक के खसहा मोहम्मदपुर में डिजिटल लाइब्रेरी बच्चों और युवाओं को किताबों के साथ कंप्यूटर, इंटरनेट और ई-लर्निंग की सुविधा दे रही है।
ग्राम पंचायत सचिवालय अब ज्ञान और तकनीक के केंद्र बन रहे हैं।
संत रविदास नगर और सिल्क क्लस्टर से आज ₹6,100 करोड़ का निर्यात हो रहा है। इसका सीधा लाभ हमारे कारीगरों, हस्तशिल्पियों और कालीन उद्योग से जुड़े लोगों को मिल रहा है।
—मुख्यमंत्री @MYogiAdityanath जी
हनुमान गंज गली नं. 4 निवासी *राममोहन गुप्ता जी* के यहाँ नकद रुपयों की हुई चोरी की सूचना प्राप्त होते ही पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली एवं संबंधित पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर मामले की गहनता से जांच कर शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए।
*राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ!
आइए, बापू के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सद्भाव के संदेशों को अपने जीवन में अपनाकर एक बेहतर और मजबूत भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
*मनीष असीजा*
*विधायक सदर, फिरोजाबाद*
#GandhiJayanti#ManishAsija#MLA_Firozabad
।। जय श्री कृष्ण ।।
आज फिरोजाबाद के पालीवाल हॉल में पूज्य स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के दिव्य गीता सत्संग में सम्मिलित होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
आयोजन समिति का हृदय से आभार।
मनीष असीजा | विधायक, फिरोजाबाद सदर
कल आसफाबाद में विद्युत हादसे में झुलसे बच्चों को बेहतर उपचार हेतु आज आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर कराया। प्राचार्य से वार्ता कर समुचित इलाज एवं देखभाल के निर्देश दिए।
मनीष असीजा | विधायक, फिरोजाबाद स
आज आर्य नगर स्थित आवास पर आदरणीय गौरव भैया जी के सानिध्य में आयोजित सत्संग में सम्मिलित होकर भक्ति, प्रेम एवं सनातन संस्कृति के मूल्यों पर प्रेरणादायी विचारों का लाभ प्राप्त किया।
मनीष असीजा | विधायक, फिरोजाबाद सदर
शांती शांती नगर, आसफाबाद में विद्युत लाइन से झुलसे बच्चों से अस्पताल में मिलकर उनके बेहतर इलाज एवं हरसंभव सरकारी सहायता के निर्देश दिए। घटनास्थल का जायजा लेकर विद्युत विभाग को ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु आवश्यक कदम उठाने को कहा।
मनीष असीजा | विधायक, फिरोजाबाद
राधाष्टमी के पावन पर्व पर स्टेशन रोड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में आयोजित श्री राधा जन्मोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होकर राधा रानी जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
राधा रानी जी की कृपा से फिरोजाबाद सहित समस्त ब्रज क्षेत्र में सुख, शांति एवं समृद्धि बनी रहे, यही प्रार्थना है।
राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के 200 शैया अस्पताल परिसर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित अंगदान संकल्प कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुआ।
सेवा पखवाड़ा के तहत सभी को अंगदान जैसे पुण्य कार्य के लिए संकल्प दिलाया एवं इसके महत्व पर विचार साझा किए।
आज फिरोजाबाद में क्षेत्रीय विधायक निधि से नगला मिर्जा बड़ा में सामुदायिक भवन/बारात घर के निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया।
बारात घर के बनने से क्षेत्रवासियों को अब विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और कम खर्च में एक सुंदर व सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा
आज प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के 76वें जन्मदिवस पर फिरोजाबाद स्थित श्री कैला देवी मंदिर में ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित कर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना की तथा केक काटकर जन्मदिवस मनाया।
#NarendraModi#SevaSamarpan#BJP
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने पर जैन मंदिर, सुभाष तिराहा पर आयोजित हवन में उनकी दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर भाजपा परिवार उपस्थित रहा।
#HappyBDayModiJi#SevaParv