2018 की शिक्षक भर्ती पूरी नहीं हुई, 13% होल्ड का समाधान नहीं निकला, अतिथि शिक्षकों का भविष्य अधर में है और प्रदेश के स्कूलों में 40% पद खाली पड़े हैं। शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर यह लापरवाही आने वाली पीढ़ियों के साथ अन्याय है।
महिला विरोधी भाजपा का चेहरा उजागर !!
भाजपा अपने अलोकतांत्रिक षड्यंत्रों में सभी सीमाएं लांघ चुकी है।
राज्यसभा प्रत्याशी सुश्री मीनाक्षी नटराजन जी का नामांकन निरस्त करवाकर भाजपा ने लोकतांत्रिक परंपराओं और संवैधानिक मूल्यों का खुला उपहास किया है।
लालच और भ्रष्टाचार की इंतहा देखिए : HIV संक्रमित खून तक मरीजों को चढ़ाया जा रहा है। यह इंसानियत के खिलाफ अपराध है।
सबसे शर्मनाक बात यह है कि सरकार की ढीली व्यवस्था और सिस्टम में बैठे लोगों की मिलीभगत ने ऐसे माफियाओं के हौसले बुलंद कर दिए हैं।
नरेंद्र मोदी की ‘हर घर नल से जल योजना’ की ज़मीनी सच्चाई देखिए 👇
ये तस्वीरें उमरिया ज़िले की हैं, जहां आज भी लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए कई किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हैं। स्थिति इतनी बदतर है कि लोगों को नल तो दूर, हैंडपंप तक नसीब नहीं, खुले कुओं से डिब्बों में पानी भरकर घर ले जाना पड़ रहा है।
कागज़ों में करोड़ों खर्च, भाषणों में विकास और जमीन पर प्यास से जूझती जनता! BJP के नेता और मंत्री मलाई काट रहे हैं, जबकि जनता बूंद-बूंद पानी के लिए अपमान झेल रही है।
जब प्रशासन के मुखिया को ही कहना पड़े : “यह कैसा सुशासन?”
तो समझ जाइए कि प्रदेश में व्यवस्था नहीं, अराजकता राज कर रही है।
लापरवाही इतनी गहरी है कि अपराध, भ्रष्टाचार और जनता की पीड़ा अब सरकार को दिखाई ही नहीं दे रही!
सुशासन के दावे पोस्टरों में है
भीषण गर्मी में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती के विरोध में ग्वालियर में प्रदेश महासचिव श्री सुनील शर्मा जी एवं कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र यादव जी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने लालटेन यात्रा निकालकर भाजपा सरकार की बदहाल बिजली व्यवस्था के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदेश सरकार के मंत्री
नागर सिंह चौहान जी
के परिवार से जुड़े नामों पर अवैध शराब नेटवर्क को लेकर चर्चाएं तेज।
❗ आरोप हैं कि अलीराजपुर से भोपाल और गुजरात तक सप्लाई नेटवर्क सक्रिय है।
🛑 जनता की मांग — निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई।
@sp_alirajpur@DMAlirajpur
टीकमगढ़ के सरकारी स्कूलों का हाल देखकर लगता है सरकार बच्चों को पढ़ाई नहीं, “आपदा प्रबंधन” सिखाना चाहती है।
255 स्कूल जर्जर, 180 में बारिश में पढ़ाई बंद!
ककरवाह स्कूल की छत से सरिए ऐसे झांक रहे हैं जैसे विकास खुद भाषण दे रहा हो।
#MP#development
मोदी सरकार ने एक बार फिर महंगाई की मार आम जनता पर डाल दी।
• पेट्रोल और डीजल के दामों में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी
• CNG के दामों में भी ₹2 की वृद्धि
रसोई से लेकर सफर तक हर चीज़ महंगी होती जा रही है, लेकिन जनता की परेशानियों पर सरकार मौन है।
गोदी मीडिया और BJP देश को गुमराह कर रहे है।
यह महिला आरक्षण बिल नहीं था, बल्कि संविधान संशोधन बिल था। लोकसभा की सीटों को 543 से बढ़ाकर 840 करने का प्रस्ताव था। महिला आरक्षण कानून तो वर्ष 2023 में सभी दलों की सहमति से पहले ही पारित हो चुका है।