ऐसी कहानी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचनी ही चाहिए। अगली बार अगर आप खुद को चुनौतियों एवं कठिनाइयों से घिरा पाएं तो एक बार #SheetalDevi की कहानी को जरूर याद कीजियेगा।
शीतल देवी #AsianParaGames में महिलाओं की व्यक्तिगत कंपाउंड स्पर्धा में शीर्ष सम्मान हासिल करके के एक ही संस्करण में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं है।
एक दुखद समाचार!
दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर में तैनात अग्निवीर (ऑपरेटर) गावटे अक्षय लक्ष्मण एक ऑपरेशन के दौरान शहीद हो गए ।
देश के लिए अपना सर्वोच्च न्योछावर करने वाले अमर बलिदानी को हम सभी नमन करते हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें एवं उनके परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें।
ॐ शांति
इंटरनेट पर आज के दिन का सबसे सुन्दर वीडियो!❤️
एक आईडिया जो दुनिया बदल दे...
ये कहानी है राजसमंद (राजस्थान ) जिले के आदर्श गाँव पिपलांत्री और इस गाँव के पूर्व सरपंच श्याम सुंदर पालीवाल जी की।
2007 में, पालीवाल जी की 17 वर्षीय बेटी किरण की डिहाइड्रेशन के कारण मृत्यु हो गई थी। पालीवाल जी और उनके परिवार ने अपनी बिटिया के स्मृति के सम्मान करने के लिए उसके नाम पर गांव के प्रवेश द्वार के पास एक पेड़ लगाया। उस वक्त पालीवाल जी पिपलांत्री के सरपंच थे ,उन्होंने सोचा, क्यों न इस कार्यक्रम को एक व्यापक कार्यक्रम में बदल दिया जाए?
अब, जब भी पिपलांत्री में कोई लड़की पैदा होती है, तो ग्रामीण उसके सम्मान में और पर्यावरण को पुनर्जीवित करने के लिए 111 पेड़ लगाते हैं।
इस अभियान का सुखद नतीजा यह निकला कि अब इस क्षेत्र के हजारों हेक्टेयर परती एवं बंजर जमीन पर आम और आंवले से लेकर चंदन, नीम, पीपल और बांस तक के पेड़ों की हरियाली है। 🌳🌳
इतना ही नहीं वृक्षारोपण के साथ-साथ, नए जन्मे बेटियों के माता-पिता एक शपथ पत्र पर भी हस्ताक्षर करते हैं कि वे 18 साल की होने से पहले उनकी शादी नहीं करेंगे और उन्हें स्कूल खत्म करने देंगे। ग्रामीण प्रत्येक लड़की के लिए लगभग 31,000 रुपये के साथ एक फिक्स्ड डिपॉजिट खाता खोलने में भी योगदान देते हैं, जिसे वह 18 वर्ष की होने पर अपनी शिक्षा के लिए या अपनी शादी के भुगतान में मदद के लिए उपयोग कर सकती है।
"जो लोग प्रकृति के साथ काम करते हैं वे ज्यादा चिंता नहीं करते। प्रकृति मुझे शक्ति देती है; हमारी बेटियां और यह काम हमें ताकत देता है।” - श्याम सुंदर पालीवाल
जल्दी ही एक वीडियो पिपलांत्री से 🎥
Chandrayaan-3 Mission:
'India🇮🇳,
I reached my destination
and you too!'
: Chandrayaan-3
Chandrayaan-3 has successfully
soft-landed on the moon 🌖!.
Congratulations, India🇮🇳!
#Chandrayaan_3#Ch3
14 year old Tola Gujjar was gangraped by 4-5 beasts in Kotdi Tehsil, Rajasthan and was burned alive in a coal fire. She was charred to death but there is no outrage. It is said that when she was out with goats these beasts (most probably workers in coal industry) took advantage as they found her alone.
Rajasthan has become a hub of sexual violence. It is also said that many rioters in Nuh,Mewat were from Rajasthan. Rajasthan Congress government has failed in every aspect.
अब तक दीपिका कुमारी को बधाईयों का ताँता लग जाना था,
लेकिन सन्नाटा पसरा हुआ है। वजह नहीं जानते?
अरे भई देश की बेटी ने पेरिस में हो रहे विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में 3 गोल्ड जीते हैं! अब किसी क्रिकेटर की एक उंगली थोड़ी न फ्रैक्चर हुई है जो आपको पता लग जाता या भारत क्रिकेट टीम के किसी खिलाड़ी ने शतक थोड़ी न मारा था जो बधाई के संदेश धड़ा धड़ आते!
दीपिका ने सिर्फ उस विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारत के लिए गोल्ड जीता है। जिसमें 55 देश शामिल थे।
सोचा बता दूं नहीं तो कहोगे कि भारत गोल्ड नहीं लाता❗️
#GoldenGirlDeepika #indiangirlsfashion
एक ठंडी रात में, एक अरबपति बाहर एक बूढ़े गरीब आदमी से मिला। उसने उससे पूछा, "क्या तुम्हें बाहर ठंड महसूस नहीं हो रही है, और तुमने कोई कोट भी नहीं पहना है?"
बूढ़े ने जवाब दिया, "मेरे पास कोट नहीं है लेकिन मुझे इसकी आदत है।" अरबपति ने जवाब दिया, "मेरे लिए रुको। मैं अभी अपने घर में प्रवेश करूंगा और तुम्हारे लिए एक कोट ले लाऊंगा।"
वह बेचारा बहुत खुश हुआ और कहा कि वह उसका इंतजार करेगा। अरबपति अपने घर में घुस गया और वहां व्यस्त हो गया और गरीब आदमी को भूल गया।
सुबह उसे उस गरीब बूढ़े व्यक्ति की याद आई और वह उसे खोजने निकला लेकिन ठंड के कारण उसे मृत पाया, लेकिन उसने एक चिट्ठी छोड़ी थी, जिसमे लिखा था कि, "जब मेरे पास कोई गर्म कपड़े नहीं थे, तो मेरे पास ठंड से लड़ने की मानसिक शक्ति थी। लेकिन जब आपने मुझे मेरी मदद करने का वादा किया, तो मैं आपके वादे से जुड़ गया और इसने मेरी मानसिक शक्ति को खत्म कर दिया। "
अगर आप अपना वादा नहीं निभा सकते तो कुछ भी वादा न करें। यह आप के लिये जरूरी नहीं भी हो सकता है, लेकिन यह किसी और के लिए सब कुछ हो सकता है।