🌾 किसानों के लिए महत्वपूर्ण सूचना
जनपद की सहकारी समितियों को डीएपी एवं एपीएस उर्वरक का आवंटन उपलब्ध करा दिया गया है। किसानों से अनुरोध है कि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उर्वरक प्राप्त करें तथा किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने हेतु आवश्यक अभिलेख साथ लेकर आएं।
✅ उर्वरक का वितरण केवल पीओएस (POS) मशीन के माध्यम से किया जाएगा।
✅ प्रत्येक किसान को प्रति हेक्टेयर अधिकतम 02 बोरी तथा जोत के अनुसार अधिकतम 04 बोरी डीएपी एवं एपीएस उर्वरक उपलब्ध कराया जाएगा।
✅ जनपद अथवा राज्य के बाहर के कृषकों को किसी भी दशा में उर्वरक वितरित नहीं किया जाएगा।
✅ उर्वरक प्राप्त करने हेतु किसान अपनी खतौनी/जोतबही, आधार कार्ड एवं फार्मर रजिस्ट्री की छायाप्रति अनिवार्य रूप से साथ लाएं।
जनपद प्रशासन किसानों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से उर्वरक उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध है। किसानों से अपील है कि केवल अधिकृत सहकारी समितियों से ही उर्वरक प्राप्त करें तथा निर्धारित नियमों का पालन करें।
#Chitrakoot #DAPFertilizer #FarmerWelfare #KisanHitMein #CooperativeSocieties #AgricultureDevelopment #UPAgriculture #KisanSamriddhi
जनपद #चित्रकूट में संभावित मौसमीय परिस्थितियों के दृष्टिगत समस्त नागरिकों से अपील है कि सतर्क रहें एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
🌩️ आंधी-तूफान के दौरान—
• घर के दरवाजे एवं खिड़कियां मजबूती से बंद रखें।
• पेड़ों, बिजली के खंभों एवं होर्डिंग्स से दूर रहें।
• अनावश्यक यात्रा से बचें एवं सुरक्षित स्थान पर रहें।
• मोबाइल फोन चार्ज रखें तथा आवश्यक आपातकालीन सामग्री (टॉर्च, बैटरी, दवाएं) तैयार रखें।
⚡ आकाशीय बिजली से बचाव हेतु—
• बिजली चमकने पर तुरंत पक्के भवन में शरण लें।
• खुले मैदान, ऊंचे स्थान एवं जल स्रोतों (तालाब/नदी) से दूर रहें।
• बिजली के खंभों, ट्रांसफॉर्मर एवं तारों के पास न जाएं।
• इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग सीमित रखें।
🚨 आपात स्थिति में—
• घबराएं नहीं, तुरंत सहायता हेतु संपर्क करें।
• घायल व्यक्ति को शीघ्र नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाएं।
📢 जनपद प्रशासन द्वारा सभी नागरिकों से अनुरोध है कि अपनी एवं अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें तथा जारी दिशा-निर्देशों का पालन कर सुरक्षित रहें।
#StaySafe #DisasterManagement #LightningSafety #StormAlert
#Chitrakoot #UPGovt #PublicSafety #JanSeva
राष्ट्रीय #रामायण मेला में दिनांक 15.02.2026 से 19.02.2026 तक होने वाले मेले को कुशल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के संबंध में रामायण मेला समिति के पदाधिकारियों एवं अन्य संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में बैठक की गई।
बैठक में प्रभारी अधिकारी, स्थानीय निकाय द्वारा संबंधित विभागों को मेला आयोजन के लिए किए जाने वाले व्यवस्थापनों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद #चित्रकूटधाम कर्वी को मेला परिसर में समुचित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा मेला परिसर की लाइटिंग व्यवस्था के संबंध में पूर्व वर्षों की तुलना में उच्च गुणवत्ता की आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।
रामायण मेला के कार्यकारी अध्यक्ष की मांग पर अधिशासी अधिकारी, नगर #पालिका परिषद कर्वी को मेला परिसर में विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए जाने हेतु उचित शुल्क निर्धारित करने तथा उनके लिए स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए गए। सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, चित्रकूट को निर्देशित किया गया कि मेला परिसर में लगाए जाने वाले फूड स्टॉल्स के खाद्य पदार्थों का नियमित परीक्षण किया जाए।
#विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया कि मेला अवधि के दौरान विद्युत आपूर्ति में किसी प्रकार की कटौती न की जाए। मेला परिसर की लाइटिंग व्यवस्था के संबंध में प्रभारी अधिकारी, स्थानीय निकाय को निर्देशित किया गया कि पूर्व वर्षों की तुलना में उच्च गुणवत्ता की आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे मेला अधिक आकर्षक प्रतीत हो।
मेला समिति के पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई कि मेला अवधि में आयोजित किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सूची की एक प्रति #पुलिस विभाग को उपलब्ध कराई जाए। रामायण मेला समिति के पदाधिकारियों की मांग पर मेला परिसर में अतिरिक्त पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
मुख्य चिकित्साधिकारी, #चित्रकूट को मेला परिसर में एम्बुलेंस सहित चिकित्सा विभाग की एक टीम उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। इस प्रकार बैठक में उपस्थित समस्त विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
#RamayanMela2026 #ChitrakootDham
#CulturalHeritage #UPCulture #SpiritualIndia
#DivineChitrakoot #DistrictAdministration
#PublicEvent #GoodGovernance #UPCM
थाना बरगढ़ कस्बा बरगढ़ में व्यापारी के 13 वर्षीय पुत्र की अपहरण कर हत्या करने के प्रकरण पर जिला प्रशासन द्वारा की गयी कार्यवाही के सम्बन्ध में जिलाधिकारी की वीडियो बाइट।
#चित्रकूट#chitrakoot#chitrakootdham
@ChitrakootDm सर आपका बहुत- बहुत धन्यवाद लेकिन हम सब ग्रामीणों की तरफ से आपसे विनम्र निवेदन है यदि आप अपने कीमती समय में से कुछ समय निकाल सकें और आपके उपस्थिति में यदि निरीक्षण हो जाए तो हमें बहुत प्रसन्नता होगी 🙏🙏
#petexam2025 परीक्षा में छात्रों की साँसें अटकीं, भीड़ से दम घुटा—पर सरकार को फुर्सत है मेला और कुंभ में स्पेशल ट्रेनें दौड़ाने की!
जहाँ भविष्य दांव पर है वहाँ चुप्पी,
जहाँ वोटों की भीड़ है वहाँ रेल की बाढ़!
शायद ज्ञान नहीं, गंगा में बहते वोट ज्यादा कीमती हैं @myogiadityanath
"चित्रकूट में चोरों की अफवाह ने बेकसूरों की जान ले ली, पर चोर अब भी गायब! 🚨
@chitrakootpol और @spchitrakoot की नाकामी साफ – न जनता का डर मिटा पाए, न अपराधी पकड़ पाए।कानून के रखवाले सिर्फ खबरें दबाने में माहिर, इंसाफ दिलाने में नहीं।"
#Chitrakoot#PoliceFailure#Justice
"अगर किसी को चरित्र की बात बुरी लगती है, तो सोचिए, दोष सुनाने वाले में है या सोच में?
भारत वो भूमि है जहाँ सीता ने मर्यादा निभाई,सावित्री ने पति के लिए यमराज से संघर्ष किया और द्रौपदी ने धर्म की रक्षा के लिए सभा को चुनौती दी।यह देश ऋषियों, गुरुओं और त्याग की संस्कृति का प्रतीक है
अपनी बेटियों को पूरी ‘स्वतंत्रता’ दीजिए, अपनी संस्कृति को त्यागिए, और सरकार से मांग कीजिए कि यहाँ पूर्णतः वेस्टर्न कानून और मूल्य लागू किए जाएँ।
पर फिर "भारत माता की जय" कहने का अधिकार मत मांगिए।