My self manish Kumar s/o murari Mandal I know about Twitter and I use also this is second time for me this is also a most thing and I amazed and take yyzy kjkgf
बेटा हुआ… ❤️
सुबह-सुबह एक अनजान नंबर से कॉल आया। फोन उठाया तो दूसरी तरफ से एक महिला के रोने की आवाज आई। मैं घबरा गया कि आखिर क्या हो गया।
उन्होंने रोते हुए बताया, “मुझे बहुत दर्द हो रहा है। आज मेरी डिलीवरी की तारीख है। सुबह छह बजे से पीएमसीएच धनबाद में हूं, लेकिन मुझे भर्ती नहीं किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि बेड खाली नहीं है। मदद कीजिए।”
मैंने फोन रखते ही एक सक्षम अधिकारी को फोन कर पूरी बात बताई। उन्होंने कहा, “मैं तुरंत बात करता हूं।” थोड़ी देर बाद उन्होंने कॉल बैक करके बताया कि अस्पताल में बात कर दी गई है। मैं निश्चिंत हो गया और उस महिला को भी फोन करके बता दिया कि आपको भर्ती कर लिया जाएगा।
लेकिन करीब एक घंटे बाद फिर महिला का फोन आया। उन्होंने बताया कि अभी तक कोई मदद नहीं मिली है।
इसके बाद मैंने धनबाद के डीसी आदित्य रंजन को फोन किया और उन्हें पूरी बात बताई। उन्होंने कहा, “आप डिटेल भेजिए, मैं तुरंत दिखाता हूं।”
मैंने उन्हें सारी जानकारी भेज दी। इसके महज पांच मिनट बाद ही महिला का फोन आया। उन्होंने बताया कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है।
और अभी थोड़ी देर पहले महिला ने फोन करके बताया कि उसे बेटा हुआ है।
यह सुनकर जो सुकून मिला, उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता। ❤️
एक मां को समय पर इलाज मिला और एक नन्ही-सी जिंदगी ने दुनिया में कदम रखा… इससे बड़ी खुशी और क्या हो सकती है। आदित्य रंजन जी को शुक्रिया। उम्मीद है अस्पतालों की स्थिति अच्छी हो और उसके चौखट से कोई बिना इलाज नहीं लौटे।
@dc_dhanbad
कल तक भौंक रहा था हम है जेनुइन पर आज निकल गया पेंगुइन🐧🐧
इसीलिए कहते हैं कैसे होगा सेग्रीगेशन,🤔
जब लगभग सब है चोरवे जैसन😎
वीडियो में White T shirt में है अजय बाबू जो डेढ़ साल पहले हमलोगों को मीडिया में भर भर के कोशा करते थे और आज बेचारे खुद CID के हत्थे चढ़ गए🤣🤣
अभी तो इनकी बारी आई है अब जल्द ही इनके छात्र नेता और चतरा वाले भैयवा का नंबर आने वाला है😏
#jpscscam
#jssccglscam
#examsfighters
छात्र न्याय मांग रहे हैं, JSSC सचिव धमकी दे रहे हैं!
कहते हैं ये छात्र हितैषी सरकार है? देखिए कैसे सचिव सुधीर गुप्ता कह रहे हैं "भगाओ इन्हें", कोर्ट के नाम पर छात्रों का मजाक उड़ा रहे हैं!
आख़िर घपलेबाज अफसरों से क्यों डरती है हेमंत सरकार? कार्रवाई क्यों नहीं कर रही?
अभी थोड़ी देर पहले मेरे राँची स्थित फ्लैट पर 2 गाड़ी पुलिस आई थी।।मुझे मेरे फ्लैट पर आए पुलिस पदाधिकारी के द्वारा कॉल भी किया गया और पूछने पर बताया गया कि आपसे कुछ जानकारी लेनी है और बुलाया गया है।।
बता देना चाहता हु कि अगर किसी को लग रहा है मैं डर जाऊंगा,इस लड़ाई से पीछे हो जाऊंगा तो हेमन्त सोरेन जी याद रखियेगा भ्रष्टाचार की इस लड़ाई से पीछे मुझे सिर्फ और सिर्फ मेरी मौत ही ले जा सकती है।
@ExamsFighters@DainikBhaskar@akhileshsi1@HemantSorenJMM@JMMKalpanaSoren@BJP4India@amarbauri
सभी जेन्युइन सफल छात्रों को सलाह है सभी मिल के CBI जाँच की माँग करे।
meme बनाने और ट्रोल करने से कुछ नहीं मिलने वाला है।
पेंगुइन को तो कोई नहीं बचा सकता।
#jssccgl#jpsc#CDPO#FSO
JSSC-CGL मामले में CID ने आज कोडरमा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार एक यूट्यूबर है और एक ट्रस्ट का संचालक है। एक का नाम राजेश प्रसाद यादव और दूसरा संदीप कुमार का नाम शामिल है।
बिहार के बांका निवासी और देवघर सचिवालय में कार्यरत क्लर्क आरोपी सुधाकर यादव की गिरफ्तारी हुई है इसने बहुत बड़ा खुलासा किया है हजारीबाग में करीबन 1200 अभ्यर्थियों को #JSSC CGL के उत्तर रतवाए गए थे।
#JSSCScam#CBIInquiry#CBIInvestigation
कूटनीति चाल और साजिशकर्ताओं का पर्दाफाश।
कुछ लोग फेसबुक प्रोफाइल के स्क्रीनशॉट को एडिट करके, झूठे पदनाम और मनगढ़ंत बातें जोड़कर हमारे आपसी रिश्ते, विश्वास और एकता को कमजोर करने की कूटनीतिक चाल रच रहे हैं।
ये लोग मुझे बदनाम नहीं बल्कि झारखंड के गरीब, किसान, मजदूर के नौकरी खरीद- विक्री भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन, झारखंड में झारखंडियों को हक अधिकार के आंदोलन को कमजोर करने का साजिश रच रहें हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहें ये मानसिकता के लोग प्रिय और हितकारी वचन बोलकर भारी नुकसान पहुंचाने वाले होते हैं।
आपके स्नेहपूर्ण शब्दों, प्रोत्साहन और हमारे प्रयासों के प्रति व्यक्त किए गए विश्वास के लिए हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद @harisharandevgn जी🙏💐
आप जैसे अनुभवी एवं जागरूक व्यक्ति का समर्थन और सकारात्मक प्रतिक्रिया हमारे लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। छात्रों के हित, पारदर्शिता और न्याय की इस लड़ाई में आपके शब्द हमें और अधिक मजबूती तथा जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
आपके इस स्नेह और सम्मान के लिए पुनः दिल से आभार। आशा है कि सत्य और न्याय के लिए हमदोनों का यह प्रयास इसी मजबूती के साथ आगे बढ़ता रहेगा। 🇮🇳🙏
बहुत-बहुत धन्यवाद हरिशरण देवगन सर🙏🙏 💐💐
@ExamsFighters@khurpenchh@shubhankrmishra @Ravelin_Sep @TheLallantop@JmmJharkhand@HemantSorenJMM
https://t.co/rDFNhoHOUQ
11 सितम्बर 2026 को राँची चलें!
राँची चलें… राँची चलें… राँची चलें!
आखिरी लड़ाई — अब आर-पार की लड़ाई!
11वीं–13वीं JPSC, JSSC CGL, PGT, LDC, नर्सिंग, आशुलिपिक तथा TDPL एवं अभय तिवारी से जुड़े JPSC-JSSC मामलों सहित धांधली से प्रभावित हर परीक्षा को रद्द कराने तक जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से लेकर विधानसभा घेराव आंदोलन वाला जोश और संघर्ष कम नहीं होने देना है।
सम्पूर्ण झारखंड के 24 जिलों के छात्रों की
“भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा”
की समापन यात्रा
“निष्पक्ष CID जाँच को मजबूती से हाई कोर्ट में रखकर छात्रों को न्याय करो, अन्यथा CBI जाँच करो!”
18वें दिन — राँची चलें।
दिनांक: 11 सितम्बर 2026 (शुक्रवार)
समय: दोपहर 12:30 बजे
स्थान: बापू वाटिका से बिरसा समाधि स्थल , भाया अल्बर्ट एक्का चौक
विशेष नोट:
विवादित 45 परीक्षाओं पर कार्रवाई, 22 परीक्षाएँ रद्द, 17 परीक्षाओं पर जाँच एवं 6 परीक्षाओं पर रोक के फैसले से जुड़े मामले में आगामी 15 सितम्बर को हाई कोर्ट में होने सुनवाई पर छात्रहित में फैसला पर यह आन्दोलन मिल का पत्थर साबित होगा, अतः आप सभी भारी संख्या में पहुँचे