बाबा का ढाबा अब बंद होने की कगार पर आ गया है इसलिए ये उल जुलूल बयान दे रहे हैं।
अपनी हार से बौखलाए बाबा को कुछ नजर नहीं आ रहा है इसलिए ये अपनी जातिवादी मानसिकता को प्रदर्शित कर रहे हैं और इसका जवाब आने वाले समय में पिछड़ा दलित और अल्पसंख्यक देगा।
ये सिर्फ एक पूर्व मुख्यमंत्री और कई बार के सांसद विधायक का अपमान नहीं कर रहे हैं बल्कि समस्त PDA पर अपनी जातिवादी मानसिकता जाहिर कर रहे हैं।
फिर वैसे जवाब मिल जाएगा सदन की तरह कि
"परिवार बढ़ाने के लिए कुछ करना पड़ता है"
उसके बाद सारे अंधभक्त बिलबिला उठेंगे, रोने लगेंगे और मीडिया छाती पीटने लगेगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी बहुत दूरदर्शी सोच के नेता हैं जो आने वाले संकट को पहले ही भांप लेते हैं लेकिन लोग उसपर अमल नहीं करते हैं।
ऐसे ही छुट्टा पशुओं को लेकर उन्होंने जब आवाज उठाई थी तो लोग हँस रहे थे मजाक उड़ा रहे थे कि अखिलेश यादव जी सिर्फ साँड कि खबर डालते हैं लेकिन
आज इसको लेकर कितनी दुर्घटनाएं होती हैं कितनों की जान जाती है लोग उसे अनदेखा कर देते हैं क्योंकि उन्हें ये छोटा मुद्दा लगता है।
ये सरकार के साथ साथ तमाम अंधभक्त भी सोचते हैं लेकिन वो एक जायज मुद्दा था जो फसलों और लोगों को हानि पहुंचाता है।
लोकसभा चुनाव 2024 के बाद अखिलेश यादव जी एकदम अलग ही अंदाज में दिख रहे हैं।
उनका एक एक दाँव विरोधियों पर भारी पड़ रहा है और ये अबतक सबने देखा है शायद इसीलिए पूरी बीजेपी बौखलाई हुई है।
अखिलेश जी बीजेपी वालों को रोज एक नया टास्क दे देते हैं और बीजेपी वाले उसी में सिर फुटौवल करते रहते हैं।
कोई उत्तर प्रदेश वाले को दोष देता है तो कोई दिल्ली वाले को और सुनने में आया है कि यूपी वाले ने दिल्ली वाले को ये तक कह दिया कि
2024 के चुनाव में तो आप भी चारों खाने चित हुए थे।🤣
अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान दिए से तेल ले जाने वाले लोगों को बेंत से मारा गया था उन्हें भगाया गया था अब उस बात को लेकर अखिलेश यादव जी नाराज हैं।
उन्होंने एक घोषणा भी कर डाली है कि सपा की सरकार बनने पर हम गरीबों को सरसों का तेल और घी भी देने का काम करेंगे।
उन्हें भी पौष्टिक खाना खाने का पूरा अधिकार है और हम इसे पूरा करेंगे।
पत्रकार - आप 12 दिसंबर को अयोध्या जा रहे हैं दर्शन करने के लिए?
अखिलेश जी - हां तो वो इतना क्यों घबराए हुए हैं PDA से पहले दर्शन फिर आशीर्वाद।
और हमारे घर में तो शिव और राम गोपाल पहले से ही हैं 😀
बाकी अयोध्या में अवधेश और पवन हैं ही।
आशीर्वाद तो पहले से ही मिलता आ रहा है इसमें इतना क्या सोचना।
हर साल खजांची का जन्मदिन मनाया जाता है क्योंकि अखिलेश यादव जी ने उसकी पढ़ाई से लेकर हर चीज की जिम्मेदारी ले रखी है।
आज खजांची 10 साल का हो गया है लेकिन अखिलेश जी उसका जन्मदिन मनाना नहीं भूले हैं।
अखिलेश यादव जी हमेशा से जिसको एक बार चाह लेते हैं जो उन्हें पसंद होता है उसके लिए वो कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।
खजांची को जन्मदिन की शुभकामनाएं ये हमें हर साल नोटबंदी की याद दिलवाता रहेगा और समाजवादी पार्टी हर साल इसका जन्मदिन मनाएगी।
समाजवादी पार्टी हर साल नोटबंदी के दौरान बैंक में जन्म लेने वाले खजांची का जन्मदिन मनाती आई है।
आज भी खजांची का जन्मदिन मनाया गया। और अखिलेश यादव जी ने तंज कसते हुए कहा कि
खजांची आज भी रोता है कि जिसका उसके साथ जन्म हुआ वो कहां गया😂
लगता है कुछ लोगों को उसकी दोस्ती पसंद नहीं आई और दोनों को अलग कर दिया।
समाजवादी पार्टी हमेशा से खजांची के साथ है और उसकी पढ़ाई से लेकर सारी चीजें समाजवादी पार्टी देखती आई है और देखती रहेगी।
आज़म खान को जेल पहुंचाने वाले IAS आंजनेय सिंह खुद भ्रष्टाचार के घेरे में फंस गए हैं।
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट- के अनुसार
आजम खान को जेल पहुंचाने वाले IAS आन्जनेय कुमार सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह आजम नहीं, बल्कि एक जमीन घोटाला है।
रामपुर में 40 करोड़ रुपए की सरकारी जमीन को एक कारोबारी के नाम ट्रांसफर किया गया है। इसका आदेश मुरादाबाद कमिश्नर कोर्ट से जारी हुआ था। उस वक्त कमिश्नर IAS आन्जनेय सिंह थे।
आदेश की कॉपी लेकर जब कारोबारी भूलेख पोर्टल पर नाम चढ़वाने के लिए रामपुर कलेक्ट्रेट पहुंचा, तो अधिकारी चौंक गए।
दरअसल, 2024 में कारोबारी ने मुरादाबाद की कमिश्नर कोर्ट से जिस जमीन को अपने नाम कराया था। वह सरकारी है। मतलब, इसका इस्तेमाल तालाब, सड़क या कब्रिस्तान-श्मशान बनाने में ही हो सकता है। इसे किसी को बेचा नहीं जा सकता है।
नेता जी सोचे थे कि चंदन लगाकर अभी हिन्दू मुस्लिम कर लेंगे और दो चार सपा के नेताओं को गुंडा बता देंगे इंटरव्यू हो जाएगा लेकिन यहां उल्टा हो गया।
इस पत्रकार भाई ने नेता जी की बोलती बंद कर दी वो सिर्फ और सिर्फ "हूं हूं हूं" कहते नजर आए।
ऐसे दमदार पत्रकार अगर इन नफरती नेताओं के इंटरव्यू लेने लगें तो ये न भाग पाएंगे और न ही जवाब दे पाएंगे।
इसी वजह से मोदी जी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करते हैं क्योंकि अगर कोई ऐसा पत्रकार मिला तो जवाब देते नहीं बनेगा।
निशिकांत दुबे को पूर्णिया सांसद पप्पू यादव जी ने बिन पेंदी का लोटा कह दिया और बताया कि यही निशिकांत दुबे बीजेपी दफ्तर में चाय पिलाता था।
निशिकांत दुबे आए दिन एक सड़कछाप प्रवक्ता की तरह विपक्ष के नेताओं पर तंज कसते रहते थे आज आ गए पप्पू यादव के निशाने पर।
कुछ दिनों पहले ये अखिलेश जी के पीछे लगा था लेकिन फिर माफीवीर बन गया था और फिर न कुछ करने की बात कही थी।
खुशी देखिए चेहरे पर और कितने सम्मान के साथ एक अपराधी का नाम लिया जा रहा है जो खुद कई आरोप कुबूल कर चुका है।
चित्रा त्रिपाठी ने पूरी खबर बनाकर एक एक चीज पर बाकायदा रिपोर्टिंग कर डाली है उनके दामाद से लेकर बिटिया तक के बारे में खुशी खुशी बता रही हैं।
यही चित्रा त्रिपाठी अगर कोई सपा का नेता होता तो उसे गैंगस्टर और अपराधी के नाम से बुलाती लेकिन अनंत सिंह को बाहुबली और चाचा जैसे शब्दों से नवाज रही हैं।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय जी स्वास्थ्य कारणों से PGI में एडमिट हैं।
भगवान उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें उनकी ऊर्जा समाजवादी पार्टी को मजबूत करती रहती है।
इतनी तारीफ की आदत नहीं है ओम प्रकाश राजभर चाचा को उन्हें वही शूट करता है जो मंच से बोलते हैं।
वो भी सोच रहे होंगे कि इतनी तारीफ के योग्य तो मैं हूं ही नहीं।
आज राज कुमार भाटी जी ने धीरेन्द्र शास्त्री को लपेट दिया और जमकर खिंचाई कर डाली।
अपनी दुकान चलाने वाले धीरेन्द्र शास्त्री जैसे लोग खुद को धर्मगुरु न समझें वो बस पाखण्डी हैं जो लोगों को बरगलाते हैं।
अगर उन्हें धर्म का इतना ज्ञान सच में होता तो वो सनातन धर्म का अपमान नहीं करते और न ही भगवान को बांटने का कार्य करते।
भाजपा अपने मंसूबे में कामयाब नहीं होगी और न ही अखिलेश यादव जी को कोई रोक पाएगा।
इटावा में केदारेश्वर मंदिर का उद्घाटन करने के बाद अध्यक्ष जी अयोध्या में श्री राम के ऐतिहासिक दर्शन करने जाएंगे पूरी अयोध्या उनका स्वागत करेगी।
आज उन्होंने अयोध्या को "सनातन तीर्थाटन की राजधानी" बनाने का भी वादा किया है।
जिनकी राजनीति खुद धर्म पर टिकी थी वो अपने ही बुने जाल में फंस गए हैं रिस्की बाबू।
भाजपा कई सालों से अयोध्या को चुनावी मुद्दा बनाती थी लेकिन इस बार अखिलेश यादव ने योगी बाबा का पूरा एजेंडा ध्वस्त कर दिया।
पहले इटावा में केदारेश्वर मंदिर बनवाया और अब 12 दिसंबर को अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन करने जा रहे हैं।
किसी में दम नहीं है जो उनको रोक सके क्योंकि भाजपाई चुनावी हिंदू है और अखिलेश यादव वैदिक हिन्दू है उनके लिए महादेव श्रीराम श्रीकृष्ण आराध्य है वोटबैंक नहीं।
हर हर महादेव, जय श्रीराम जय श्री कृष्णा।🔥
अयोध्या में अगर नेता जी ने गोली चलवाई कोई साबित कर दे तो मैं राजनीति से इस्तीफा दे दूंगा और अगर न साबित कर पाए तो योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना होगा।
बताओ है किसी में दम जो पवन पाण्डेय के चैलेंज को स्वीकार कर सके।
वहीं बगल में राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा होंगे उनसे पूछ लो कोई जाकर तो बेहतर बताएंगे।
बीजेपी जवान विरोधी है
बीजेपी किसान विरोधी है
बीजेपी युवा विरोधी है
बीजेपी रोजगार विरोधी है
बीजेपी लोगों को बांटती है
बीजेपी लोगों को तोड़ती है
बीजेपी धर्म का फायदा उठाती है
बीजेपी जातियों में तोड़ती है
ये सिर्फ जनार्दन मिश्रा ही नहीं बल्कि पूरी बीजेपी का यही हाल है।