A dazzling record, Ravichandran Ashwin!
Your feat of clinching 500 wickets in Test cricket is simply superb. You have displayed amazing skill & perseverance in the brilliant cricketing journey.
Cheers to your continued success!
#Ashwin#500wickets#INDvsENG@ashwinravi99
बिहार एवं समस्त देशवासियों को बसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।
इस अवसर पर सभी के लिए मां सरस्वती से विद्या-ज्ञान के साथ सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।
#सरस्वती_पूजा
"न्याय के साथ विकास" के लिए समर्पित और संकल्पित हमारे नेता आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी का नई सरकार के लिए सदन में विश्वास मत हासिल करने पर हार्दिक बधाई एवं बिहार विधानसभा के सभी ���ाननीय सदस्यों का आभार।
आपके सशक्त नेतृत्व में NDA सरकार राज्य को विकास के पथ पर और तेजी से अग्रसर करेगी।
बड़हिया के समर्पित साथी सियाराम सिंह (प्रमुख साहेब) के आकस्मिक निधन की खबर से स्तब्ध हूँ। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।
ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों के लिए संबल की प्रार्थना करता हूं।
|| ॐ शांति ||
PRESS RELEASE
दिनांक- 26 जनवरी 2024
प्रेस विज्ञप्ति
सेवा में,
संपादक महोदय, समाचार पत्र एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया
विषय- बाढ़ और मोकामा नगर परिषद क्षेत्र से जल निकासी के लिए स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम के लिए निविदा निकाले जाने के संबंध में।
* बाढ़ और मोकामा में जल निकाली के लिए 68 करोड़ रुपये से ज्यादा की निविदा- ललन सिंह
* बाढ़ और मोकामा का विकास हमारी पहली प्राथमिकता- ललन सिंह
* मुंगेर संसदीय क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता में शामिल- ललन सिंह
* बाढ़ और मोकामा की जनसमस्याओं का समाधान ही मेरे लिए सबकुछ है- ललन सिंह
* बाढ़ और मोकामा के लोगों को जल जमाव से जल्द मिलेगी मुक्ति
पटना। मुंगेर सांसद ललन सिंह ने कहा कि मुं���ेर लोकसभा संसदीय क्षेत्र के बाढ़ और मोकामा नगर परिषद क्षेत्र के लोगों को जल्द ही जल जमाव की समस्या से निजात मिलने वाली है।
इन दोनों क्षेत्रों में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम के जरिए जल निकासी की योजना तैयार की गई है। इसे लेकर निविदा भी निकाल दी गई है, जिस पर जल्द ही काम शुरू होने वाला है।
बाढ़ और मोकामा नगर परिषद क्षेत्र में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम के तहत जल निकासी की योजनाओं पर कुल 68 करोड़ 9 लाख 88 हजार 700 रुपये खर्च होंगे।
इसमें से 29 करोड़ 65 लाख 04 हजार 700 रुपये बाढ़ नगर क्षेत्र के जल निकासी पर खर्च किए जाएंगे, जबकि 38 करोड़ 43 लाख 95 हजार रुपये मोकामा नगर परिषद क्षेत्र में खर्च होंगे।
बाढ़ और मोकामा में जल जमाव की समस्या को स्थ���नीय सांसद श्री राजीव रंजन ललन सिंह जी शुरू से ही उठाते रहे हैं।
उन्हीं के प्रयासों का नतीजा है कि आज बाढ़ और मोकामा के लोगों को जल जमाव जैसी बड़ी समस्या से मुक्ति मिलने जा रही है।
अब तक जल जमाव की समस्या से जूझ रहे बाढ़ और मोकामा नगर परिषद क्षेत्र के लोगों के लिए ये एक बहुत बड़ी खुशखबरी है।
क्योंकि, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम जल निकासी के लिए एक बहुत बड़ी और बिल्कुल ही अत्याधुनिक योजना ह��।
आपको बता दें कि 'स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम' बारिश के पानी की निकासी के लिए बनाया जाता है। इसमें सीवरेज से अलग कॉलोनियों में सड़कों के साथ-साथ अंडर ग्राउंड नाले का निर्माण किया जाता है।
इसका लेवल इस तरह से तैयार किया जाता है, जिसमें तेजी से बारिश के पानी की निकासी हो सके। इस सिस्टम से कहीं पर नाले का ओवरफ्लो नहीं होता है।
साथ ही जल भराव वाले इलाके से पानी आसानी से निकल जाता है। और इलाके ��े सड़कों को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचता है।
आपको बता दें कि मुंगेर संसदीय क्षेत्र के लोगों को अच्छी सुविधाएं मिले, इसे लेकर माननीय सांसद श्री राजीव रंजन ललन सिंह जी सदैव तत्पर र���ते हैं।
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं माननीय विधान पार्षद तथा जद (यू) के मुख्य प्रवक्ता श्री नीरज कुमार जी की माताजी श्रीमती सुधा सिन्हा जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
श्री नीरज कुमार से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें सांत्वना दी।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक-संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में शक्ति दें।
ॐ शांति 🙏
@neerajkumarmlc
हे राम,
मेरी पूज्यनीया माता जी सुधा सिन्हा का निधन
पटना के कंकड़बाग स्थित हेरिसन हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली
दिनांक 27 दिसंबर 2023 से आईसीयू में भर्ती थीं
इश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।
ओम शांति!
पूर्व मंत्री रामचन्द्र राय जी का निधन दुःखद। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। स्व० रामचन��द्र राय जी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना है।
सम्राट अशोक क्लब के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री सच्चिदानंद मौर्य जी के 19 वर्षीय पुत्र शक्यांश जी का असामयिक निधन दुःखद। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति दें।
पूर्व प्रधानमंत्री, कुशल राजनेता एवं वैश्विक पटल पर देश का गौरव बढ़ाने वाले भारत रत्न से सम्मानित परम श्र��्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी जयंती पर भारतीय रेल कोटि-कोटि नमन करती है। सुशासन की आधारशिला रखने वाले अटल जी जन-जन की प्रेरणा के स्रोत हैं।#AtalBihariVajpayee