पूर्व सांसद एवं Essel ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा जी के पूज्य पिताजी, प्रतिष्ठित समाजसेवी श्री नंद किशोर गोयनका जी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा डॉ. सुभाष चंद्रा जी एवं समस्त शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें।
ॐ शांति। 🙏
As part of the Joint Parliamentary Committee’s study tour on #OneNationOneElection, we had the privilege of calling on the Hon’ble Governor of Goa, Shri @Ashok_Gajapathi ji, at Lok Bhavan, Dona Paula.
Our interaction offered valuable insights into this far-reaching electoral reform, which seeks to bring greater stability to governance, reduce the financial and administrative burden of repeated elections, ensure policy continuity and strengthen the spirit of cooperative federalism.
Shri Ashok Gajapathi Raju ji’s vast public experience, gracious warmth and unwavering commitment to good governance made the interaction especially enriching. Goa is indeed fortunate to have the guidance of such a distinguished and accessible Governor.
संविधान (129वाँ संशोधन) विधेयक, 2024 एवं संघ राज्य क्षेत्र विधि (संशोधन) विधेयक, 2024 पर गठित संयुक्त संसदीय समिति के गोवा राज्य अध्ययन दौरे के द्वितीय दिवस पर आज आयोजित बैठक में माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. गणेश गांवकर जी व राज्य विधानमंडल के सदस्यों सहभागिता की।
इस दौरान गोवा शिपयार्ड लिमिटेड, कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड, ONGC, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, CONCOR एवं MOIL के प्रतिनिधियों के साथ एक राष्ट्र एक चुनाव से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक एवं संस्थागत पहलुओं पर सार्थक संवाद एवं विचार विमर्श हुआ।
#OneNationOneElection #ViksitBharat
आज का दौर ‘Collab’ का है जहाँ साझेदारी केवल समझौतों तक सीमित नहीं, नए अवसरों का द्वार खोलती है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की सोच के अनुरूप भारत और न्यूज़ीलैंड खेल सहयोग को नई ऊँचाइयों तक ले जा सकते हैं। रग्बी जैसे खेलों में अनुभव, विशेषज्ञता और साझा प्रयास युवा प्रतिभाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेंगे।
#IndiaNewZealand #ViksitBharat
Dad,
It's been six months, and this is your first birthday away from me.
You are missed every single day. I proudly carry forward your values, your quiet strength, and the love you showered on me.
Your hand may no longer be on my shoulder, but your strength will remain within me for as long as I live.
Happy Birthday, Papa.
#SwarajKaushal
संविधान (129वाँ संशोधन) विधेयक, 2024 एवं संघ राज्य क्षेत्र विधि (संशोधन) विधेयक, 2024 पर गठित संयुक्त संसदीय समिति के माननीय अध्यक्ष श्री @ppchaudharybjp जी की अध्यक्षता में गोवा राज्य अध्ययन दौरे के प्रथम दिवस की बैठक में गोवा के माननीय मुख्यमंत्री @DrPramodPSawant जी व साथी सदस्यों के साथ सहभागिता की।
इस दौरान #OneNationOneElection के विभिन्न संवैधानिक, प्रशासनिक एवं व्यावहारिक पहलुओं पर गोवा विश्वविद्यालय, IIT गोवा, NIT गोवा के प्रतिनिधियों, गोवा हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ताओं, उद्योग, पर्यटन एवं सार्वजनिक उपक्रमों से जुड़े प्रमुख हितधारकों तथा राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ व्यापक एवं सार्थक संवाद हुआ।
#OneNationOneElection #ViksitBharat
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में शासन की संवेदनशीलता करोड़ों गरीब परिवारों के जीवन में आशा, सम्मान और आत्मविश्वास बनकर पहुँची है।
25 करोड़ से अधिक लोगों का गरीबी से बाहर निकलना, 4 करोड़ से अधिक परिवारों को अपने सपनों का पक्का घर मिलना और 58 करोड़ से अधिक जनधन खातों के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण ये बदले हुए जीवन, सुरक्षित भविष्य और साकार होते सपनों की कहानियाँ हैं।
@BJP4India@BJP4Delhi
#12YearsOfSeva #ViksitBharat #SabkaSathSabkaVikas
स्वामीये शरणम् अयप्पा।
आज आर.के. पुरम स्थित अयप्पा मंदिर परिसर में नवनिर्मित सबरीशम भवन के उद्घाटन समारोह में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
भगवान अयप्पा की कृपा और श्रद्धालुओं की आस्था से निर्मित यह नया भवन सेवा, साधना और सांस्कृतिक गतिविधियों का एक जीवंत केंद्र बनेगा जहाँ श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध होंगी तथा धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सामुदायिक आयोजनों को नई ऊर्जा और व्यापकता प्राप्त होगी।साथ ही यह परिसर युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों और हमारी समृद्ध परंपराओं से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस पावन अवसर पर भगवान अयप्पा से सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं कल्याण की प्रार्थना की। अयप्पा सेवा समिति एवं समस्त श्रद्धालुओं को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ।इस अवसर पर स्थानीय विधायक श्री @AnilSharma4BJP जी साथ उपस्थित रहे ।
@BJP4India@BJP4Delhi
नई दिल्ली स्थित तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित होकर परम पूज्य श्री रमेशभाई ओझा जी के श्रीमुख से प्रसारित श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
श्रीमद्भागवत की दिव्य कथाएँ केवल आध्यात्मिक साधना का मार्ग ही नहीं दिखातीं बल्कि जीवन में सेवा, भक्ति, करुणा और लोककल्याण के मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा भी देती हैं।श्रद्धालुओं के साथ इस भक्तिमय वातावरण में उपस्थित होकर मन अत्यंत शांति, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण हुआ।
भगवान श्री कृष्ण से प्रार्थना है कि उनकी कृपा सभी पर बनी रहे तथा समाज में सद्भाव, शांति और आध्यात्मिक चेतना का प्रकाश निरंतर फैलता रहे।
#ShrimadBhagavatKatha