आज 10 जुलाई को सुबह 11:00 बजे राजस्थान का वित्तीय वर्ष 2024-25 बजट प्रस्तुत करेंगे उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी।
भाजपा सरकार अपने हर वादे को पूरा करने व समाज के समावेशी विकास हेतु कृत संकल्पित है।
@KumariDiya@BhajanlalBjp@BJP4India@BJP4Rajasthan
जब जापान की प्रधानमंत्री Sanae Takaichi ने वाद्ययंत्र 'संतूर' पर आजमाया हाथ...
देखिए, दिल्ली में आयोजित 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान भारत-जापान दोस्ती की मीठी जुगलबंदी...🤝
ये AI नहीं... आपके एक सही वोट की ताकत है।
ये वो विकास है, जिसके आप हकदार हैं।
ये है जोधपुर एयरपोर्ट का नया भव्य टर्मिनल, जो आधुनिक सुविधाओं और राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत का शानदार संगम है।
जल्द ही पीएम मोदी इसे राजस्थान और देशवासियों को समर्पित करेंगे।
बीकानेर जिले के देशनोक में स्थित करणी माता मंदिर आस्था, श्रद्धा और अद्भुत परंपराओं का अनूठा संगम है। मां करणी को समर्पित यह विश्वप्रसिद्ध मंदिर अपनी दिव्य आध्यात्मिक ऊर्जा और यहां पाए जाने वाले हजारों काबा (चूहों) के लिए विशेष पहचान रखता है।
संगमरमर से निर्मित मंदिर की भव्य वास्तुकला, कलात्मक नक्काशी और भक्तिमय वातावरण श्रद्धालुओं को गहन आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करता है। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु यहां मां करणी के दर्शन कर सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना करते हैं।
On his Balidan Diwas, I pay homage to Dr. Syama Prasad Mookerjee, a distinguished patriot, scholar and statesman who dedicated his life to India’s development. His unwavering conviction, courage in public life and commitment to national interest continue to inspire generations. Dr. Mookerjee’s sacrifice remains etched in our collective memory. We reaffirm our commitment to building a strong and developed India, guided by the values he cherished and served till his last breath.
श्री गंगानगर विधानसभा से भाजपा विधायक श्री जयदीप बिहाणी जी को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं।
प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करती हूं।
@JDBBJP
देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में जनता की सेवा करने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मोदी जी के यह 12 वर्ष भारत के स्वाभिमान, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और देश को गुलामी की मानसिकता से मुक्त करने के रहे हैं।
नई संसद का निर्माण हुआ, तीन नए कानून लागू हुए, नई शिक्षा नीति और मातृभाषाओं में मेडिकल व इंजीनियरिंग शिक्षा का मार्ग प्रशस्त हुआ तथा आत्मनिर्भर भारत हर भारतीय का संकल्प बना। इन 12 वर्षों में एक तरफ देश की सीमाएँ सुरक्षित हुईं, कश्मीर से 370 समाप्त हुई, राम मंदिर का निर्माण हुआ, नक्सलवाद का अंत हुआ और आतंकवाद पर नकेल कस हर आतंकी घटना का मुँहतोड़ जवाब दिया, वहीं देश की सामूहिक शक्ति ने हीनता के भाव से बाहर निकलकर अपनी विरासत, संस्कृति और सामर्थ्य पर गर्व करना सीखा। देशवासियों को सुरक्षित बनाना और उनके खोए हुए आत्मसम्मान व गौरव को लौटाना मोदी जी की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
आज नया भारत पूरे आत्मविश्वास के साथ विश्व के हर मंच पर अपनी पहचान स्थापित कर रहा है और दुनिया एक सक्षम, सशक्त तथा नए भारत के उदय की साक्षी बन रही है।
#LongestServingElectedPMModi
इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय! 🇮🇳✨
10 जून 2026 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक विशेष दिन बन गया है। 26 मई 2014 को शुरू हुई प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की जनसेवा की यात्रा आज 4,399 दिनों के ऐतिहासिक पड़ाव पर पहुंच चुकी है। यह केवल एक संख्या नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के विश्वास, आकांक्षाओं और विकसित भारत के संकल्प की सशक्त अभिव्यक्ति है।
लगातार जनादेश प्राप्त कर प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में नया इतिहास रचा है। उनके नेतृत्व में भारत ने सुशासन, विकास, आत्मनिर्भरता, बुनियादी ढांचे, कल्याणकारी योजनाओं और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं।
बीते 12 वर्ष केवल एक सरकार के कार्यकाल की कहानी नहीं, बल्कि नए भारत के निर्माण की एक सतत यात्रा का प्रतीक हैं। 🇮🇳
#LongestServingElectedPMModi #12YearsOfSeva #ViksitBharat
आज मुख्यमंत्री निवास पर भाजपा हरियाणा के प्रदेश प्रभारी एवं राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश पूनियां जी एवं भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती अल्का गुर्जर जी ने भेंट की।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा राजस्थान से राज्यसभा चुनाव हेतु उम्मीदवार बनाए जाने पर दोनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं!
@DrSatishPoonia@alka_gurjar
भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति द्वारा आगामी राज्यसभा चुनाव हेतु राजस्थान से भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती @alka_gurjar जी एवं भाजपा हरियाणा के प्रदेश प्रभारी व राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री @DrSatishPoonia जी को उम्मीदवार बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आप अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए राजस्थान एवं देश के हितों को नई मजबूती प्रदान करेंगे।
@BJP4India@BJP4Rajasthan
83 हजार शाखाएँ, 60 लाख स्वयंसेवक, एक लाख 77 हजार सेवा कार्य, और न जाने कितनी संस्थाएँ - सभी एक दिशा में कार्य करते हैं। यह अभूतपूर्व है। आज़ादी से पहले से लेकर देश में हुए भूकंप, सुनामी और न जाने कितनी चुनौतियों के समय आरएसएस सदैव देश और समाज के साथ खड़ा रहा है। - श्री कुमार मंगलम बिरला जी
#RSSNagpurVarg2026
#rss100years
आज सिविल लाइंस कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पधारी देवतुल्य जनता से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
जनसेवा ही हमारा सर्वोच्च दायित्व है। प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की समस्याओं का संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं प्रतिबद्धता के साथ निराकरण सुनिश्चित करना हमारी सरकार की प्राथमिकता है।
#Rajasthan
Anguished by the passing of the popular singer Suman Kalyanpur Ji. Her melodious voice and soulful renditions enriched our cultural world. Through her songs, she created a special place among music lovers and admirers of Indian cinema. Condolences to her family and admirers. Om Shanti.
भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा श्री अजेय कुमार जी को भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपका दीर्घ संगठनात्मक अनुभव, समर्पित कार्यशैली एवं राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता निश्चित रूप से संगठन को नई ऊर्जा, मजबूती एवं दिशा प्रदान करेगा ।
@BJP4India@BJP4Rajasthan
हमारी सरकार का संकल्प है, देशभर से एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर बाहर निकाला जाएगा। इसी दिशा में, मोदी जी की घोषणा के अनुरूप सरकार ने High-Level Committee on Demographic Change का गठन कर दिया है।
महाराष्ट्र ने हमेशा सुरक्षा और स्वाभिमान की मिसाल पेश की है। छत्रपति शिवाजी महाराज ने नौसेना और किलों की जो व्यवस्था खड़ी की थी, वह केवल सैन्य रणनीति नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था का भी सशक्त मॉडल थी। आज उन्हीं की प्रेरणा से हम एक बार फिर आत्मनिर्भरता का सुदृढ़ किला खड़ा कर रहे हैं।