लखनऊ के इको गार्डन में उमड़ा युवाओं का ये भारी हुजूम कोई बेवजह नहीं है। जब इतनी बड़ी संख्या में छात्र अपना घर छोड़कर सड़क पर बैठे हों, तो इसका सीधा मतलब है कि उनके दर्द में सच्चाई है और सिस्टम में कहीं बहुत बड़ी धांधली हुई है।
UP SIऔर लेखपाल भर्ती को लेकर इन बच्चों की बस एक ही साफ मांग है- हमारा 'SCORE CARD' जारी करो! ये बच्चे अपने हाथों में पोस्टर लेकर न्याय और अपने अधिकार की गुहार लगा रहे हैं।
माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, आप हमेशा युवाओं की बात सुनते हैं और उनके हित में फैसले लेते हैं। आज इन बच्चों को आपकी सख्त जरूरत है। कृपया इनकी पीड़ा का तुरंत संज्ञान लें और इन्हें ये विश्वास दिलाएं कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों पर सबसे सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन को अब और देरी नहीं करनी चाहिए! 🙏
#UPSIScam #LekhpalBharti #EcoGardenLucknow #JusticeForStudents #YogiAdityanath
कोचिंग बैन किए जाने को लेकर आवाज उठाने के लिए @yadavakhilesh जी का आभार ।
साथ ही साथ आपसे निवेदन है कि आप आशुतोष पांडेय भैया जेल में है आज उनका टीजीटी पीजीटी का पेपर भी था उनको नहीं देने दिया गया इस पर भी आवाज सरकार तक पहुंचाए।
🔴 UPSSSC Lekhpal 2026 परीक्षा की धांधली की उच्च स्तरीय जांच हो।
🔴 दोषियों और पेपर लीक माफियाओं पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई हो।
🔴 ईमानदार और मेहनती छात्रों को न्याय मिले।
#LekhpalExamInvestigation#LekhpalPaperLeak
जिस घपले-घोटाले की सज़ा शिक्षामंत्री को मिलनी चाहिए उसकी सज़ा शिक्षक को क्यों दी जा रही है।
भाजपा अपनी कमियों, कमज़ोरियों और भ्रष्टाचार के लिए हमेशा ही किसी और को निशाना बनाती है। कभी ‘दानाजीवी’ तथाकथित पत्रकारों से मीडियाबाज़ी करवाकर शिक्षा से जुड़े यूट्यूबर्स पर बेबुनियाद आरोप लगवाती है और कभी उनके शैक्षिक संस्थान बंद करवाती है। इसके लिए भाजपा संस्थान के भवनों के अवैध निर्माण का बहाना बनाती है। अगर कोई अवैध निर्माण हुआ है तो हम ‘प्रयागराज विकास प्राधिकरण’ के उन सभी अधिकारियों के निलंबन और उनसे वसूली की माँग करते हैं, जिनके समय में ये निर्माण हुआ या फिर जिन्होंने आज तक उस पर आपत्ति नहीं की। 24 घंटे में इस कार्रवाई की रिपोर्ट जनता के सामने रखी जाए।
भाजपा शिक्षा, शिक्षक और शिक्षार्थियों की विरोधी है। देश के इतिहास में अब ये पहली बार होगा कि शिक्षा के मुद्दे पर चुनाव लड़ा जाएगा। प्राइमरी के सरकारी स्कूलों को बंद करने; यूनिफ़ॉर्म, स्टेशनरी, मिड-डे मील जैसे घोटालों से लेकर कॉपी की हेराफेरी व भ्रष्ट-मूल्यांकन, पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में आरक्षण की हक़मारी, हर संभव परीक्षा धांधली, रिजल्ट में बेईमानी व कोर्ट में परिणाम फँसाने की भाजपाई चालबाज़ी जैसे विषयों पर चुनाव होगा और जनता भाजपा को हमेशा के लिए बाहर कर देगी।
प्रयागराज के “विवेक Sir” रोते हुए
मोदी जी योगी जी और गोदी मीडिया क्या आप लोगों को “विवेक SIR” के आँसू नही दिखाई देते?
ऊपर वाले के पास जब हिसाब होगा तो क्या बोलोगे बच्चों की कोचिंग पर बुलडोजर चलाया, किसी का मकान उजाड़ा, किसी की दुकान उजाड़ी, करोड़ों नौजवानों की ज़िंदगी बर्बाद की।
Hello Cockroaches 🪳
हम युवाओ को सपोर्ट करने की सज़ा मिली है विवेक सर को, उनका कोचिंग सेंटर सील कर दिया है
इतना मजबूत आदमी भी अगर रो दे तो समझ लेना दर्द बहुत ज़्यादा है, विवेक सर को आपकी जरूरत है
आप सभी से विनती है की उनके लिए भी आवाज़ उठाओ, ताकि दूसरे टीचर भी हम पर भरोसा कर सके
अगर हम किसी का सपोर्ट नहीं करेंगे तो हमारा सपोर्ट भी कौन करेगा, जो सही है उसे सपोर्ट करो
मिलकर जुल्मी सरकार से लड़ोगे तो ही मांगे पूरी होंगी, अकेले कुछ नहीं होगा
सब साथ लड़ेंगे तो शिक्षा मंत्री का इस्तीफ़ा भी होगा और शिक्षा व्यवस्था भी बदलेगी
#उत्कर्ष_कोचिंग के गुरु जी कुमार #गौरव सर ने भी अंजना पतरकार को अच्छे से रेला..🔥
बताइए विश्व भर में भारत के बेइज्जती कराने वाले गोदी मीडिया के लोग आज शिक्षकों पर उंगली उठा रहे है,
देश की आज जो दुर्दशा है उसमें सबसे बड़ा हाथ इन्हीं दलाल चाटुकार पतरकारो का है।
#गोदी_मीडिया
लेखपाल भर्ती परीक्षा धांधली 🚨
मोदी-योगी सरकार में लगता है युवाओं को नौकरी से ज़्यादा आंदोलन का रास्ता दिखाया जा रहा है।
जब भर्ती ही सवालों के घेरे में हो, तो युवाओं का गुस्सा सड़कों पर दिखना तय है। 🔥
📍प्रयागराज, यूपी
#UPSI#LEKHPAL
जो teacher ने उस दिन हमारा साथ दिया उनकी कोचिंग सील करदी है आज प्रशासन ने अब लगता है कि 12जून को 1लाख भीड़ आने वाली है डेमोक्रेसी में लोगों को दबाने से सत्ता हिलने लगती हैं, ये संयोग है या जान बुझ कर सील करदी है ये तो सब समय पर छोड़ देते है।
#UPSSSC_LEKHPAL_PAPER_LEAK
लेखपाल भर्ती परीक्षा में हुई अनियमितताएं बर्दाश्त के बाहर हैं। लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद हो। हम पूरी प्रक्रिया की पारदर्शी जांच और दोषियों को जेल भेजने की मांग करते हैं।
#Lekhpal_Exam_Investigation
दिन-रात एक करके, हर मुश्किल से लड़कर युवा परीक्षा की तैयारी करता है। लेकिन जब धांधली और भ्रष्टाचार की खबरें आती हैं, तो मेहनत करने वाले छात्रों का हौसला टूट जाता है। लेखपाल भर्ती घोटाले की गहन जांच हो और पारदर्शी तरीके से न्याय किया जाए।
प्रयागराज के युवाओं, अब वक्त आ गया है! 📢
किताबों में सिर झुकाकर सालों मेहनत करने वाले हाथ,
आज अपने हक के लिए मुट्ठी बनाकर उठेंगे।
जो सपने माँ-बाप की उम्मीदों से जुड़े हैं,
उन्हें धांधली और भ्रष्ट व्यवस्था के हवाले नहीं होने देंगे।
आज शाम 6 बजे, मनमोहन पार्क, कटरा में अशुतोष भैया के नेतृत्व में Candle March आयोजित है।
यह केवल मोमबत्तियों का मार्च नहीं,
यह प्रयागराज के प्रतियोगी छात्रों के भीतर जल रहे आक्रोश की लौ है।
जिस धरती ने आज़ादी की लड़ाई में क्रांति की आवाज़ दी थी,
आज वही प्रयाग फिर अन्याय के खिलाफ खड़ा होने जा रहा है।
हर साथी अपने साथ मोमबत्ती, तिरंगा, महापुरुषों की तस्वीरें, पोस्टर और बैनर लेकर पहुंचे।
ध्यान रहे — हमारा आंदोलन पूर्णतः शांतिपूर्ण और गैर-राजनीतिक रहेगा।
हम अपनी आवाज़ लोकतांत्रिक तरीके से आयोग तक पहुँचाना चाहते हैं।
✊ “जब प्रयाग का छात्र सड़कों पर उतरता है,
तो इतिहास सिर्फ लिखा नहीं जाता — बदला जाता है।”
#SSC_GD_SCAM
#lekhpalधांधली
#LekhpalReExam
#SSC_GD_RE_EXAM
लेखपाल के अभ्यर्थियों की #lekhpalधांधली के खिलाफ हुंकार..
प्रयागराज में आज हुए मीटिंग में लामबंद होकर हम सबने निर्णय लिया है कि परसों दिनांक 29 मई 2026 को प्रयागराज में मनमोहन पार्क चौराहा , कटरा से कैण्डल मार्च निकाला जाएगा।
सभी साथी 29 मई को शाम 6 बजे मनमोहन पार्क पहुँचना सुनिश्चित करें..
अगर UPSSSC और सरकार हमारे शांतिपूर्ण आग्रह को अनदेखा करेगी या दमन करने की कोशिश करेगी तो धरना प्रदर्शन और आंदोलन किया जाएगा।
#Lekhapl_Exam_Investigation
#lekhpal_reexam
#LEKHPAL_PAPER_LEAK
#लेखपाल_पेपर_लीक