कंप्यूटर अनुदेशक राज्यव्यापी ज्ञापन अभियान।💯💯
समस्त संगठित साथियों का धन्यवाद, यही संगठित प्रयास आगे जीत की शिला रखेंगे।✊🙏
प्रयासों के परिणाम अवश्य मिलेंगे।
#विश्वास
आज इस पोस्ट पर भिन्न भिन्न वर्ग के पदाधिकारी अपने विचार प्रकट कर रहे हैं कि ये ज्ञापन ऐसा दे दिया है, कमेटी पर प्रभाव पड़ेगा, हम कमेटी के पक्ष में ही है , वास्तविकता में RCTA कमेटी के सदस्यों से मिलने हेतु प्रयासरत है, ओर जल्द ही कमेटी मेंबर्स से दिल्ली, emrs तथा हरियाणा
बोर्ड से प्रमाणित dop जो अभी तक कोई नहीं लेकर आ पाया है वे सभी एक साथ लाकर कमेटी को पूर्ण प्रेजेंटेशन देंगे, कृपया किसी एक ज्ञापन को देखकर आपा न खोए, RCTA की एक ही मांग रहेगी "वेतन विसंगति और कैडर विस्तार"
हर विभाग अपनी योजनाओं को सफल बनाने के लिए शिक्षकों का सहयोग लेता है, फिर शिक्षा विभाग के प्रवेश उत्सव को सफल बनाने हेतु केवल एक सप्ताह के लिए अन्य विभागों की सहायता क्यों नहीं ली जाती?
@rajeduofficial
माइक्रोसॉफ्ट का लाखों का पैकेज छोड़कर शिक्षा को चुना,
200+ पोर्टल व ऐप बनाकर ग्रामीण बच्चों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ा।
ऐसे हजारों कंप्यूटर अनुदेशक आज भी वेतन विसंगति से परेशान हैं।
उम्मीद है वर्तमान सरकार इस अन्याय को सुधारेगी @RajCMO@rajeduofficial@madandilawar
@svoruganti1466@IASKrishnaKunal माइक्रोसॉफ्ट का लाखों का पैकेज छोड़कर शिक्षा को चुना,
200+ पोर्टल व ऐप बनाकर ग्रामीण बच्चों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ा।
ऐसे हजारों कंप्यूटर अनुदेशक आज भी वेतन विसंगति से परेशान हैं।
उम्मीद है वर्तमान सरकार इस अन्याय को सुधारेगी। 🙏
परीक्षाओं में कंप्यूटर विज्ञान विषय पर फर्जी अंक देकर कब तक युवाओं के साथ अन्याय होता रहेगा
अन्य विषयों के समान रेगुलर भर्ती तथा कंप्यूटर शिक्षक को सम्मान मिलना चाहिए
समान योग्यता समान कार्य फिर वेतन असमान क्यों
@rajeduofficial@madandilawar जी संज्ञान लीजिए
कंप्यूटर अनुदेशकों ने अब ठान लिया है कि कंप्यूटर शिक्षा अब केवल कागजों तक सीमित नहीं रहेगी।✍️
उचित सम्मान, पूर्ण कैडर और शिक्षक हैं इसलिए शिक्षक जैसा वेतन मिले।
मंत्री जी एवं विभाग जल्द संज्ञान लें और समाधान करें।🙏
@RajCMO@rajeduofficial
श्री @IASKrishnaKunal जी सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा की स्थिति अत्यंत दयनीय है-
🔺न कैडर, न वेतन,
🔺न किताबें,न विषय अनिवार्य,
🔺न पढ़ाने वालों को शिक्षक का सम्मान,
ऐसे में डिजिटल प्रदेश कैसे बनेगा?
📶कंप्यूटर अनुदेशकों का कैडर संशोधन एवं विस्तार तथा वेतन विसंगति दूर करें
राजस्थान एकीकृत शिक्षक महासंघ का
राजस्थान कंप्यूटर टीचर एसोसिएशन (RCTA)
मांग-पत्र में कंप्यूटर अनुदेशकों की प्रमुख मांगें—
✔️ कैडर संशोधन व विस्तार
✔️ वेतन विसंगति निराकरण
को प्रमुखता से शामिल करने पर हार्दिक आभार व्यक्त करता है। 🙏
@RESMA_7@JATbera1
राजस्थान एकीकृत शिक्षक महासंघ ने
कंप्यूटर अनुदेशकों की
सीधी, सटीक और दमदार आवाज उठाई है।
इसके लिए हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार 🙏🙏
@JATbera1@RCTA_official
लेकिन आदरणीय मुख्यमंत्री महोदय @BhajanlalBjp जी जो आपका सपना है ये तभी साकार हो पाएगा जब स्कूली स्तर से सशक्त कंप्यूटर शिक्षा देनी शुरू की जाए
इस हेतु कंप्यूटर शिक्षक अपने शिक्षा विभाग में केवल 10% स्कूलों में हैं वो भी बिना कैडर ओर वेतन विसंगति के साथ
ये सपना कैसे साकार होगा?
🅱️™️✍️ राजस्थान के डिजिटल भविष्य और कंप्यूटर अनुदेशकों के सम्मान हेतु उठती आवाज! 💻📚
माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी, राजस्थान के उज्ज्वल भविष्य के लिए कंप्यूटर अनुदेशक (शिक्षक) कैडर में संशोधन और विस्तार समय की मांग है। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए निम्नलिखित मांगों पर सकारात्मक निर्णय अपेक्षित है:
🔹 प्रमुख मांगें:
1️⃣ कैडर संशोधन एवं विस्तार: राज्य स्तर पर पदों का सृजन कर कैडर को मजबूती दी जाए। 2️⃣ समान कार्य - समान वेतन: अन्य शिक्षक श्रेणियों के समान कार्यभार को देखते हुए वेतन विसंगति तुरंत दूर हो।
3️⃣ प्रशासनिक सुधार: पारदर्शी स्थानांतरण नीति लागू हो, महात्मा गांधी स्कूलों में द्वितीय चरण के पदस्थापन आदेश जारी हों और शाला दर्पण पर विषय मैपिंग सुनिश्चित की जाए।
4️⃣ पद सृजन: प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर 'वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक' और हर उच्च माध्यमिक विद्यालय में 'बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक' के पद सृजित कर नियमित भर्ती की जाए।
उद्देश्य: "हर हाथ में हुनर, हर गांव में डिजिटल शिक्षा।" जब कंप्यूटर शिक्षक सशक्त होगा, तभी राजस्थान का विद्यार्थी ग्लोबल कंपटीशन में टिक पाएगा। 🚀
कंप्यूटर अनुदेशक केडर विसंगति:
कक्षा 9,10 को अन्य विषय पढ़ाने वालों को 4200 ग्रेड पे, कंप्यूटर पढ़ाने वालों को 2800ग्रेड पे
क्यों?
कक्षा 11,12 में अन्य वैकल्पिक विषय पढ़ाने वालों को 4800, लेकिन कंप्यूटर विज्ञान पढ़ाने वालों को 3600ग्रेड पे
ऐसा क्यों?
@madandilawar जी न्याय करें