@OfficialGNIDA
आपको अवगत कराना है कि गौर सिटी इंटीग्रेटेड टाउनशिप, प्लॉट GH 01, सेक्टर 4, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, के पार्क G2 ( लेक व्यू पार्क) में सैकड़ों मछलियां ( Fishesh ) लगभग 50- 60 किलो, कल (26.06.2025) सुबह मरी हुई मिली।
संभावित कारण - पौंड में ऑक्सीजन की कमी
क्योंकि फ्रेश वाटर कम चलाया जाता है
उसमें दो फाउंटेन हैं, जिसमें से एक लगभग एक साल से ज्यादा का समय हो गया वो खराब है और दूसरा भी लगभग 15-20 दिनों से खराब है ।
आपसे निवेदन है कि GNIDA के फ़िशरीज डिपार्टमेंट से इस पौंड के पानी की गुणवत्ता को चेक करवा लिया जाए ।
अमूमन हर साल लगभग इसी समय सैकड़ों मछलियां इस पौंड में मर जाती हैं, भविष्य में ऐसा न हो इसके लिए आपकी मदद की जरूरत है ।
धन्यवाद
#GairCity
@dmgbnagar@FisheriesGoI@CPCB_OFFICIAL@Uppolice@UppcbN @UPPCBLKO
भारतीय रेलवे प्लेटफार्म पर आप को एक भी दवा की और सेनेटरी नैपकिन की दुकान या स्टाल नहीं मिलेगा। खाने-पीने, बीड़ी सिगरेट के तमाम स्टाल मिल जाएंगे। इसी से अंदाज़ा लगा लीजिए कि हम कितना महिलाओं का ध्यान रखते हैं।
#IndianRailways#womencarefoundation#indianw
@JaikyYadav16 विनेश ने चार बार की विश्व चैंपियन को पटखनी दी है। हमारी चैंपियन है विनेश। बाकी साज़िश करने वाले साज़िश करते रहें। सत्ता में भी धांधली बाज़ी से ही आए हैं।
नाज़ अदा अंदाज़ निशाना रखते हैं
जेब में अपनी सारा ज़माना रखते हैं
"मनीषा"
ناز ادا انداز نشانہ رکھتے ہیں
جیب میں اپنی سارا زمانہ رکھتے ہیں
منیشا
#OlimpiadasParís2024#YusufDikec#Shayari
राहुल गाँधी को दी गयी इस ‘गाली’ (“अपनी जात का पता नहीं और जाति जनगणा की माँग कर रहे हैं!”) ने वंचित जातियों और राहुल गाँधी के बीच एक नया रिश्ता जोड़ दिया है। यह रिश्ता दर्द, उपेक्षा और अपमान का है। महात्मा गाँधी ने दक्षिण अफ़्रीका में ट्रेन से उतार फेंके जाने के बाद उत्पीड़ित जनता को इकट्ठा करके जिस तरह अंग्रेज़ी साम्राज्य का सूरज डुबोया था, कुछ उसी तरह देश की सबसे बड़ी पंचायत में हुए राहुल गाँधी के अपमान की इस घटना में भी एक ऐसी आग छिपी है जो बीजेपी के चक्रव्यूह को भस्म कर सकती है।
लेकिन राहुल गाँधी पर यह हमला महज़ अनुराग ठाकुर के दिमाग़ की उपज नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अनुराग ठाकुर के बयान को समर्थन करना बताता है कि इसकी पटकथा कहाँ लिखी गयी थी। नरेंद्र मोदी ने सोशल प्लेटफ़ार्म एक्स पर टीप लिखकर अनुराग ठाकुर के भाषण की तारीफ़ की उससे साफ़ हो गया है कि राहुल गाँधी को फँसाने के लिए पूरा चक्रव्यूह रचा गया है।
राहुल गाँधी कौन हैं, इसे किसी को बताने की ज़रूरत नहीं है। ये उस परिवार से हैं जिसके सभी सदस्य स्वतंत्रता संग्राम में बरसों-बरस जेल में रहे और आज़ादी के बाद भी इंदिरा गाँधी और राजीव गाँधी ने शहादत देकर क़ुर्बानी की नयी इबारत रच दी। हाँ, इस परिवार ने जाति और धर्म की सीमाओं को मनुष्यता की राह की बाधा कभी नहीं बनने दिया। राहुल गाँधी का ‘नफ़रत के बाज़ार में मुहब्बत की दुकान खोलने का अभियान' भी उसी परंपरा की कड़ी है।
राहुल गाँधी का गुनाह ये है कि वे देश में कॉरपोरेट एकाधिकार के साथ-साथ सवर्ण एकाधिकार को भी चुनौती दे रहे हैं। राजनीतिक भागीदारी के साथ-साथ आर्थिक और सामाजिक न्याय भी उनका एजेंडा है।!
#राहुलगांधी
GC5, Plot GH01, Sec 4, GreNo West GB Nagar
पहले काटे/उखाड़े पेड़ फिर फुटपाथ और सॉफ्ट ग्रीन एरिया पर अतिक्रमण,और अब फुटपाथ की तरफ ऐसे अतिक्रमण जिससे आने जाने वाले दुर्घटनाग्रस्त हो सकें।
क्या@OfficialGNIDA की @gaursons_india, @MotherlandIND को विशेष कृपा है?
@dmgbnagar#Gaurcity
GC5, plot GH01, Gaur City integrated township, sector4, GreNo W.
This entire issue has been brought to @OfficialGNIDA 's (lessor) notice from time to time, illegal construction (violation of lease agreement) is going on under the direction of the lessee.
@dmgbnagar@noidapolice
खो गई चीज़ें मैं
बे वजह ढूँढने लगती हूँ
ये जानने के बावजूद
कि वो कभी नहीं मिलेंगी,
ढूँढने से पा लेने की
चाहत बनी रहती है
कभी मिल जाने की
आस बची रहती है
शायद इसी लिए ढूँढने लगती हूँ।
मनीषा श्रीवास्तव
शेल्फ़ में बिछे अख़बार के नीचे
किताबों की आलमारी में
पन्नों के बीच में
ख़ाली पड़े लिफ़ाफ़े में
अधूरी पढ़ी गई कहानी में
चिठ्ठियों वाली दराज़ में
सभी जगह देख लिया
कहीं नहीं मिला
वो प्रेम जो मैने कहीं संभाल के रख दिया था।
13-10-23
मनीषा श्रीवास्तव
इल्लियों का तितलियाों में बदल जाने जितना
कोकून का रेशम में बदल जाने जितना
बूँद का मोती में बदल जाने जितना
ज़हर का दवा में बदल जाने जितना
सब्र का सुब्ह में बदल जाने जितना
सफ़र है मुहब्बत का
मनीषा श्रीवास्तव
10-10-23
@Irshad_Kamil
Happy birthday and thank you for the beautiful songs in hindi cinema.
रोज़ मुहब्बत पढ़ता है दिल ये तुमसे जुड़ता है
हवाओं में यूँ उड़ता है हो जैसे रेत ज़रा सी...