चुनावी सीजन आ गया है। जो साढ़े चार साल आपके सुख दुख में नहीं आए- अब दरी बिछाने वाले वही सौदागर पंचायत के बहाने आपके आसपास बरसाती मेंढक की तरह कूदने लगे हैं। मल्लाह, निषाद, केवट, कश्यप, बिंद, धीवर, कहार, बाथम, रायकवार और माझियों के मछुआरा समुदाय को सावधान रहना होगा।
जिन्होंने बहन वीरांगना फूलन देवी की हत्या करवाकर मछुआरा समाज की अलग राजनीति को खड़ा होने से रोका- ऐसे बहरूपियों से और उनकी मदद करने वाले समाजद्रोहियों से सावधान रहना होगा।
जिस पार्टी ने वीरांगना फूलन देवी के हत्या की सुपारी दी- फूलन देवी की संपत्ति पर कब्जा कर लिया और उनकी राजनीतिक विरासत को मछुआरा समुदाय से छीनने का प्रयास किया वे लोग मछुआरों का भला चाहने वाले लोग नहीं हैं।
मछुआरों की अब स्वतंत्र पहचान निषाद पार्टी हैं। मछुआरे दरी बिछाने वाली कौम नहीं हैं। ओबीसी समाज के हक के लिए लड़ने वाली कौम है। बरसाती मेंढक भेष बदल-बदल के आएंगे। उनसे सावधान रहना है।
जय निषाद
मेहरून झंडों का यह सैलाब सिर्फ़ भीड़ नहीं, निषाद समाज के स्वाभिमान, एकता और अधिकारों की बुलंद आवाज़ है।
आज लखनऊ के डॉ. भीमराव अंबेडकर ऑडिटोरियम, आशियाना चौराहे पर मीडिया से बातचीत के दौरान पदयात्रा में उमड़ा जनसमर्थन एक मजबूत संदेश दे रहा है
निषाद समाज अब अपने अधिकारों और सम्मान के लिए पूरी मजबूती से एकजुट है।
हजारों कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति और युवाओं की भागीदारी ने इस पदयात्रा को ऐतिहासिक ऊर्जा प्रदान की। हाथों में मेहरून झंडे, जुबां पर अधिकारों की आवाज़ और दिल में समाज के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प—यही आज की पहचान रही।
हर कदम एक संकल्प है—
हर निषाद की आवाज़ मजबूत हो,
हर मछुआरे को उसका अधिकार मिले,
हर शोषित-वंचित को न्याय मिले,
और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सम्मान पहुँचे।
यह संघर्ष किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे निषाद समाज के हक, सम्मान और भविष्य की लड़ाई है।
निषाद एकता—हमारी शक्ति, अधिकार—हमारा संकल्प।
#NishadParty #निषाद_पार्टी #निषाद_समाज #मछुआरा_समाज #निषाद_एकता #सामाजिक_न्याय #अधिकार_की_आवाज़ #आरक्षण #Lucknow #लखनऊ #जनसंघर्ष #स्वाभिमान
“इतिहास गवाह है कि संघर्ष करने वाले कभी हारते नहीं, वे आने वाली पीढ़ियों के लिए नई राह बनाते हैं।
निषाद समाज ने हर दौर में चुनौतियों का सामना किया है। आज समय है शिक्षा, संगठन, सम्मान और लोकतांत्रिक भागीदारी के माध्यम से एक सशक्त भविष्य बनाने का।
#DrSanjayNishad#NishadParty
देर रात माननीय परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह जी से विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न जनहित एवं संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
प्रदेश के विकास, सुशासन और जनकल्याण के प्रति यह संवाद निरंतर आगे बढ़ने का संकल्प है।
#NishadParty#SanjayNishad#UPPolitics #जनसेवा #विकास
आज का दिन भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में साहस, सत्य और अहिंसा का प्रतीक है।
Mahatma Gandhi के नेतृत्व में शुरू हुई Dandi March ने अंग्रेजों के अन्यायपूर्ण नमक कानून के खिलाफ जनआंदोलन खड़ा किया और देशवासियों में स्वतंत्रता की अलख जगाई।
यह यात्रा केवल नमक कानून तोड़ने की नहीं थी, बल्कि स्वाभिमान, अधिकार और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की प्रतीक थी।
दांडी मार्च हमें सिखाता है कि जब जनता एकजुट होती है तो अन्याय की सबसे बड़ी ताकत भी टिक नहीं पाती।
दांडी मार्च दिवस पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। 🇮🇳
#DandiMarch
#DandiMarchDay
#MahatmaGandhi
#FreedomStruggle
#SaltSatyagraha
#IndianHistory
#Deshbhakti
#NishadParty
उत्तर प्रदेश में डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। रसोई गैस की कमी से संबंधित अफवाहों से बचें।
यदि कोई वितरक एजेंसी अथवा निजी व्यक्ति कालाबाजारी या जमाखोरी करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
आपकी सरकार हर परिस्थिति में आमजन की सुविधा और आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है।
आज उत्तर प्रदेश सचिवालय में विभागीय अधिकारियों के साथ केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही मत्स्य विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक कर, मा० प्रधानमंत्री जी एवं मा० मुख्यमंत्री जी के मछुआ कल्याण विजन को धरातल पर तेजी से लागू करने के लिए उचित दिया निर्देश दिए।
#NishadParty #MatsyaVibhag #FishermenWelfare #UPGovernment #SanjayNishad
भारत की शान! 🇮🇳🔥
केवट–माझी–भोई–मल्लाह–बिंद–बाथम–रायकवार–रैकवार–ढीमर–निषाद समाज की शेरनी खुशबू निषाद नंदा ने लेबनान की धरती पर भारत का तिरंगा गौरवशाली ढंग से लहराते हुए MMA (मिक्स मार्शल आर्ट) में स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया। 🏆🇮🇳
हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!
खुशबू निषाद नंदा जी, आपकी मेहनत, जज़्बा, साहस और अदम्य हौसले ने पूरे निषाद समाज का मान बढ़ाया है।
आपकी यह उपलब्धि हम सभी के लिए प्रेरणा है।
जय निषाद राज! 🚩🚩
#KhushbooNishadNanda #NishadPride #GoldenVictory #MMAChampion #IndianFlag #NishadSamaj #SportsAchievement #जय_निषाद_राज #ProudMoment
“जब तक नेतृत्व अपने समाज का नहीं होगा, न्याय अधूरा ही रहेगा।”
यही तो बाबा साहेब अम्बेडकर की राह है—अपनी तकदीर खुद लिखो, अपने अधिकार खुद तय करो, और तब तक मत रुको जब तक बराबरी हक़ीक़त न बन जाए।
आज वही राह हमें 13 जनवरी 2026 को फिर पुकार रही है।
निषाद समाज का 13वां संकल्प दिवस सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं—ये अपने नेतृत्व, अपने हक, और अपनी राजनीतिक ताकत को फिर से साबित करने का दिन है।
इस बार बात सिर्फ उपस्थिति की नहीं है,
इस बार बात है—नेतृत्व अपने हाथ में लेने की।
यही न्याय की शुरुआत है।
13 जनवरी 2026 | लखनऊ चलें
एकता के साथ, अधिकार की आवाज़ बनकर।
#निषाद_पार्टी
#13वां_संकल्प_दिवस
#LeadershipApneSamajKa
#AmbedkarPath
#LucknowChalo
"लखनऊ स्थित निषाद पार्टी कार्यालय पर माननीय डॉ. संजय निषाद जी ने आज जनसुनवाई करते हुए हर फरियादी की बात ध्यान से सुनी।
यह सिर्फ सुनना नहीं—समाज के दर्द को समझकर तुरंत समाधान की दिशा में कदम बढ़ाने का संकल्प है।
हमारी लड़ाई न्याय, सम्मान और अधिकार की है… और यह लड़ाई तभी पूरी होती है जब नेतृत्व समाज के बीच खड़ा मिले।
अगर आपकी भी कोई समस्या है, निषाद पार्टी का दरवाज़ा हमेशा खुला है।
#NishadParty #DrSanjayNishad #JanSunoSamadhanDo"
आज शेरे पूर्वांचल, लौह पुरुष, पूर्व मंत्री, स्वर्गीय #श्री_जमुना_प्रसाद_निषाद जी की #पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन करते हैं 🙏
पूर्व मंत्री स्व श्री जमुना निषाद - अमर रहें!
जय निषाद राज...
आज, 6 नवम्बर 2025 को “निषाद समाज जनजागरण अभियान” के अंतर्गत लोहिया भवन, जनपद अम्बेडकर नगर में आयोजित विशाल जनसभा ने यह सशक्त संदेश दिया कि निषाद समाज अब अपने अधिकार, सम्मान और राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए पूरी तरह एकजुट और संकल्पित है।
हजारों निषाद बंधुओं की उपस्थिति ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। यह मंच न केवल समाज की राजनीतिक भागीदारी और आरक्षण में समान प्रतिनिधित्व की मांग का प्रतीक बना, बल्कि हमारे गौरवशाली इतिहास और समाज के योगदान को भी उजागर किया।
यह अभियान निषाद समाज की एकता को सशक्त करने और उसकी आवाज़ को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अब आवश्यकता है कि इस जनजागरण की लौ को और प्रज्वलित किया जाए—ताकि निषाद समाज का सम्मान, अधिकार और विकास सुनिश्चित हो सके।
साथ मिलकर ही हम समाज की नई दिशा और उज्ज्वल भविष्य की राह बना सकते हैं।
#NishadSamaj #जनजागरणअभियान #NishadEkta #SanjayNishad #NishadParty #AmbedkarNagar #NishadPower #NishadMovement