आज देश के छात्र और युवा हताश हैं। युवा इस ‘करप्ट एजुकेशन सिस्टम’ में अपनी उम्मीद खो बैठे हैं।
इसलिए आइए… हम से जुड़िए, हमें अपनी समस्या बताइए और अपने अनुभव साझा करिए।
हम आपके साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं ✊
#ChaatronKiGoonj
🔗 https://t.co/WCUaBRMZN8…
India's education system is failing the very generation it was meant to lift.
Paper leaks. Crushing fees. Decaying infrastructure. Millions of young Indians work honestly, and the system still lets them down.
Fixing it begins with listening to those who experience its failures every day.
Students, parents, teachers, tell me: why have you lost hope in the education system?
Share your experiences, evidence and ideas at the link. Together, we will bring hope back.
https://t.co/LJKkkNMrGM
#ChhatronKiGoonj
पंजाब के लोगों, और खासकर दलितों को, AAP सरकार द्वारा सत्ता के दुरुपयोग को लेकर सतर्क हो जाना चाहिए।
गुलज़ार सिंह जी जो वाल्मीकि समुदाय से थे, उनपर उनके आखिरी दिनों में जो बीती है वो खुद उनके परिवार की, उनकी मां की, उनकी पत्नी की और उनके भाई की ज़ुबानी सुनिए।
जिंदगी में तो प्रताड़ना दी ही, मृत्यु में भी गुलज़ार सिंह जी का अपमान कर रहे हैं। शोकाकुल परिजन ही कह रहे हैं कि उनसे उनके पारंपरिक अंतिम संस्कार का हक तक छीन लिया गया।
मैं फिर कह रहा हूं - मुख्यमंत्री तत्काल वित्त मंत्री का इस्तीफा लें, FIR में उनका नाम दर्ज हो और पूरे मामले की स्वतंत्र, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच हो। इससे कम कुछ भी न्याय नहीं, खानापूर्ति है।
दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए हादसे के बाद से NSUI की टीम छात्रों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था कर रही है और उन तक हर संभव मदद पहुंचा रही है।
कोई भी छात्र इस मुश्किल घड़ी में खुद को अकेला न समझे- NSUI हर कदम पर आपके साथ है 🤝
कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge के हल्द्वानी दौरे के बाद BJP-RSS के लोगों ने भाषण मंच के शुद्धिकरण की शर्मनाक घटना को अंजाम दिया।
इस मामले में कई शिकायतों के बाद आज पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। यह FIR कानून की, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की और जनता की जीत है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री इस मामले को जातीय ध्रुवीकरण की ओर ले जाना चाहते हैं, लेकिन इससे प्रदेश का नुक़सान ही होगा।
हमारा सभ्य समाज दलित चेतना के प्रतीक श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी का अपमान स्वीकार नहीं कर सकता।
कांग्रेस का स्पष्ट संदेश है- समाज न बंटे, देश और प्रदेश कमजोर न हों और कानून का राज स्थापित हो।
: उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष @UKGaneshGodiyal जी
आज देहरादून में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की नीतियों में आस्था और कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी एवं नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व से प्रभावित होकर पूर्व मेयर, रुड़की श्री यशपाल राणा जी, पूर्व प्रमुख एवं 2002 में विधानसभा प्रत्याशी रहे श्री भुवनेश खर्कवाल जी, श्री रामकुमार वालिया जी, श्री मनोज सैनी जी, श्री रविन्द्र आनंद जी एवं एडवोकेट श्री सचिन कुमार जी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
सभी साथियों का कांग्रेस परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा पर चलते हुए संगठन को मजबूत करने तथा जनहित की आवाज को और प्रभावी ढंग से बुलंद करने का कार्य करेंगे।
दिल्ली के सत्यनिकेतन इलाके में एक पांच मंजिला इमारत, जो दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास है, पीजी हॉस्टल था, वह हॉस्टल के रूप में इस्तेमाल होता था। इसे बोलचाल की भाषा में पीजी कहते हैं, ऐसे कई पीजी दिल्ली की संकरी गलियों में रातों-रात खड़े हुए हैं। मनमाना किराया वसूल होता है और ये पुरानी बिल्डिंगों की ही बुनियाद पर इमारत की मंजिलें बढ़ती जाती हैं।
परिणाम भुगतना पड़ा भविष्य के सपने देखने वाले बच्चों को, जिनके सपने उस मकान के मलबे के नीचे दबकर दम तोड़ गए। उनके परिवारों के साथ हम सबकी संवेदनाएं हैं। घायल बच्चे फिर से अपनी पढ़ाई में लौट सकें, उनका ठीक से इलाज हो, यह कामना है। मुआवजा भी मिलेगा, मगर जिंदगी की कीमत पर, वो भी नौजवान स्टूडेंट्स की जिंदगी की कीमत पर?
हमारे उत्तराखंड में भी सेलाकुई इलाके के अंदर रातों-रात इसी प्रकार की इमारतें खड़ी हुई हैं। उनका कोई स्ट्रक्चरल ऑडिट हुआ है या नहीं, मुझे नहीं मालूम। कल दिल्ली की घटना के बाद मुझे ध्यान आया कि हमारे यहां भी इस तरीके के हॉस्टल खड़े हुए हैं। उन हॉस्टलों में रहने वाले बच्चों की सुरक्षा राज्य का दायित्व है। इन सभी भवनों की स्ट्रक्चरल दृढ़ता की जांच राज्य सरकार को करवानी चाहिए।
#Delhi #Selaqui #Uttarakhand #StudentSafety #StructuralAudit
कांग्रेस उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा ने सिविल सोसायटी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। नेतृत्व रचनात्मक कांग्रेस के उत्तराखंड सारथी भुवन पाठक ने किया, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी मौजूद रहे।
सत्यनिकेतन में सेवा का संकल्प लगातार जारी है🙏🏼
#SOSSevaDal के साथी मुख्य संगठक @srinivasiyc जी के साथ जरूरतमंदों के लिए लंगर सेवा में जुटे हैं।
संकट की घड़ी में कोई भूखा न रहे.. यही सेवा, यही संकल्प।
दिल्ली में मणिपुर के रहने वाले म्यूज़िशियन चोंगथम विक्रम सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
विक्रम का क्या कसूर था। यही की कुछ लोग उनके घर के बाहर दारू पीकर हंगामा कर रहे थे और विक्रम ने उनको घर के बाहर दारू पीने और शोर मचाने को लेकर आपत्ति जताई थी। वैसे तो यह काम दिल्ली पुलिस का है लेकिन दिल्ली पुलिस तो तब कार्यवाही करती है जब मोदी जी और अमित शाह जी कहेंगे।
इसे केवल घटना कह देने से अपराध की गंभीरता कम हो जाती है। यह पूर्वाग्रह से ग्रसित लोगों द्वारा की गई हत्या है। नॉर्थ ईस्ट के लोगों के प्रति भेदभाव और पूर्वाग्रह का रवैया कोई नई बात नहीं। इसी मानसिकता के चलते ऐसी हिंसक घटनाएं पहले भी होती रही हैं।
आख़िर कब तक पहचान के नाम पर लोगों को निशाना बनाया जाता रहेगा?
देश की राजधानी कौन सुरक्षित है? शायद कोई नहीं है। दिल्ली में अपराध अपने चरम पर है।