#BREAKING सहारनपुर जिला महिला अस्पताल में नवजात चोरी से हड़कंप। महिला ने रात करीब डेढ़ बजे बेटे को जन्म दिया था। नॉर्मल डिलीवरी के बाद वार्ड में पहुंची महिला को टीका लगवाने की बात कहकर बातचीत में उलझाया और टीकाकरण कार्ड मंगाने के बहाने गुमराह किया। पुलिस जांच में जुटी, जनकपुरी थाना पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है।
#Saharanpur #NewbornTheft #CrimeNews @digsaharanpur@saharanpurpol@SaharanpurDm@Uppolice
#BREAKING बिजनौर के नगीना मेन बाजार में ज्वेलर्स की दुकान से बुर्कानशीं महिलाओं पर हार चोरी करने का आरोप। दुल्हन का आर्टिफिशियल हार चोरी होने की घटना CCTV में कैद हुई। मामला नगीना के मेन बाजार का।
#Bijnor#UttarPradesh@bijnorpolice@Uppolice
#BREAKING मेरठ के अब्दुल्लापुर में पति पर पत्नी की चाकुओं से गोदकर हत्या का आरोप। परिजनों का दावा है कि उन्होंने पहले हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। हत्या के बाद आरोपी पति मनीष थाने पहुंचा, पुलिस हिरासत में। परिजनों ने शव उठाने से इनकार कर DM को मौके पर बुलाने की मांग की।
#Meerut #MurderCase #PoliceAction #UPNews @meerutpolice@Uppolice@adgzonemeerut@digrangemeerut@DmMeerut
#BREAKING
कानपुर: बिठूर थाना क्षेत्र में बकरी चोरी करते दो युवकों को लोगों ने पकड़ लिया। आरोप है कि पब्लिक ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी, जिसमें एक चोर के घायल होने की सूचना है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है।
#Kanpur #Bithoor #CrimeNews @kanpurnagarpol@Uppolice
🎂 हैप्पी बर्थडे मेरी प्यारी बेटी! ❤️
तुम्हारी हर खुशी मेरी खुशी है और तुम्हारे हर सपने में मेरी दुआ शामिल है। महादेव तुम्हें लंबी उम्र, अच्छी सेहत और जीवन की हर सफलता दें। 🙏🌸
हमेशा खुश रहो मेरी लाडो, माँ का सारा प्यार तुम्हारे लिए है। 🥰❤️##
🎂 हैप्पी बर्थडे मेरी प्यारी बेटी! ❤️
तुम्हारी हर खुशी मेरी खुशी है और तुम्हारे हर सपने में मेरी दुआ शामिल है। महादेव तुम्हें लंबी उम्र, अच्छी सेहत और जीवन की हर सफलता दें। 🙏🌸
हमेशा खुश रहो मेरी लाडो, माँ का सारा प्यार तुम्हारे लिए है। 🥰❤️##
🙏🌺 गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं 🌺🙏
विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी सभी के जीवन से विघ्न दूर करें और सुख, समृद्धि एवं खुशियों से जीवन भर दें।
गणपति बप्पा मोरया! 🙏
#GaneshChaturthi#गणेशचतुर्थी#SBSNewsHindi
#BREAKING
हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे के पशुबाजार में अज्ञात हमलावरों ने दुकानदार को लाठी-डंडों और बेल्टों से जमकर पीटा। आरोप है कि नमकीन और सिगरेट के 50 रुपये मांगने पर दुकानदार के साथ मारपीट की गई। हमलावर दुकानदार को लहूलुहान कर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
@hamirpurpolice@Uppolice #Hamirpur
#BREAKING
औरैया: अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के मुरादगंज चौराहे पर मिठाई की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग के दौरान दुकान में रखा सिलेंडर फट गया, जिससे चार लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही CFO तेजवीर सिंह दमकलकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।
@auraiyapolice@fireserviceup #Auraiya #FireAccident #BreakingNews
#ستمبر27_ہر_چوک_ڈی_چوک#BREAKING
रायबरेली: सलोन कोतवाली क्षेत्र के धरई पनाह नगर में कर्ज से परेशान किसान ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। किसान पर करीब 5 लाख रुपये का कर्ज होने की बात सामने आई है। परिजनों का दावा है कि SBI और सहकारी ग्राम विकास बैंक की ओर से वसूली व नीलामी नोटिस जारी किया गया था और तीन दिन में पैसा जमा करने की चेतावनी दी गई थी। पैसा जमा न करने पर संपत्ति कुर्की की चेतावनी का भी आरोप है। हालत बिगड़ने पर किसान को CHC सलोन ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
#Raebareli #FarmerSuicide #UttarPradesh @raebarelipolice
#BREAKING
नोएडा: ये देखिए नोएडा प्राधिकरण के अफसरों की वर्किंग स्टाइल! बारिश के बीच सड़क निर्माण का काम कराया जा रहा है। सवाल यह है कि बारिश में बनी सड़क कितने दिन टिकेगी? अगर जल्द ही सड़क टूटती है, तो क्या फिर दोबारा निर्माण कराया जाएगा?
@noida_authority@CeoNoida#Noida #NoidaAuthority #RoadConstruction #Rain #NoidaNews
#BREAKING
बदायूं: दातागंज में पुलिस कस्टडी में 26 वर्षीय युवक राजेश की मौत से हड़कंप मच गया। पुलिस उसे मारपीट के मामले में थाने लाई थी। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि राजेश की मौत थाने में ही हुई और उन्हें CHC ले जाने की जानकारी नहीं दी गई। वहीं पुलिस के मुताबिक थाने में अचानक राजेश की तबीयत बिगड़ गई। मामला दातागंज के अटसेना गांव का है।
#Budaun #PoliceCustody #DeathCase #BreakingNews @budaunpolice@Uppolice@adgzonebareilly@igrangebareilly
नेपाल में बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। कई पुल पानी के तेज बहाव में टूट गए हैं, जबकि कई गांव पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं। बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने की भी खबर है।
नेपाली मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 32 पुलिसकर्मी, 294 विदेशी पर्यटक और 100 से अधिक भारतीय पर्यटक प्रभावित बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव अभियान के दौरान हेलिकॉप्टरों की मदद से 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
नेपाल में बाढ़ का खौफनाक Video
रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से बाढ़ की स्थिति बन गई। बड़ी संख्या में लोगों के बह जाने की सूचना है। बाढ़ की चपेट में कई बाजार, गांव और जलविद्युत परियोजनाएं भी आई हैं। हालात को देखते हुए सेना को भी तैनात किया गया है।