राजस्थान में यूथ कांग्रेस के चुनाव चल रहे है। online membership के लिए युवा नेता ज़ोर लगा रहे है। प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए मेरे सामने फिलहाल दो प्रमुख नाम हैं और निर्णय आसान नहीं है।
मेरे परिवार और मित्रों के मिलाकर लगभग 50–60 वोट है। ऐसे में मैं चाहता हूँ कि यह वोट किसी ऐसे उम्मीदवार को जाएँ जो वास्तव में युवाओं की आवाज़ बने, संगठन को मज़बूत करे और जमीनी स्तर पर काम करने की क्षमता रखता हो। लेकिन मेरे सामने द्वन्द की स्थिति है कि वोट किसकों दिया जाए। मित्र भी पूछ रहे है कि किसको वोट करे!
वैसे आपकी नज़र में सबसे योग्य उम्मीदवार कौन है?