आज पंचायत समिति सिणधरी के डंडाली फांटा सिणधरी में श्री नारायण जी बेनीवाल, बाड़मेर-बालोतरा जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक, खींवसर के साथ आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं आमजन से आत्मीय जनसंवाद किया।
इस दौरान आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर संगठन की मजबूती, जनहित के मुद्दों एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) की चुनावी तैयारियों एवं संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया
खींवसर के पूर्व विधायक श्री नारायण बेनीवाल को जोधपुर जिले में पंचायती राज के द्वितीय चरण के चुनाव हेतु प्रभारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है |
@NarayanBeniwal7
पंचायती राज चुनावों के संबंध में अभी नागौर आवास पर जोधपुर संभाग के राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी परिवार के सदस्यों ने मुलाकात कर फलोदी जिले के सह-प्रभारी रामरख बिश्नोई के विरुद्ध गंभीर शिकायतें प्रस्तुत कीं तथा भ्रष्टाचार और पार्टी विरोधी गतिविधियों से संबंधित साक्ष्य उपलब्ध करवाए।
प्राप्त शिकायतों के अनुसार, रामरख बिश्नोई ने भाजपा व कांग्रेस पार्टी के नेताओं से मिलकर व धनबल से प्रभावित होकर फलोदी जिले में पार्टी के दो प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न समय पर जमा नहीं करवाए जिसकी वजह से उनके नामांकन रद्द हुए वहीं, जोधपुर जिले में भी पार्टी के दो प्रत्याशियों के नामांकन रद्द होने के संबंध में शिकायतें सामने आई हैं।
यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिन लोगों पर भरोसा करके उन्हें पार्टी के विस्तार और मजबूती की जिम्मेदारी सौंपी गई, उन्हीं के विरुद्ध पार्टी को नुकसान पहुंचाने जैसी गंभीर शिकायतें सामने आ रही हैं। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी अनुशासन, निष्ठा और कार्यकर्ताओं के विश्वास से चलने वाला संगठन है। पार्टी के हितों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए रामरख बिश्नोई को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सभी पदों से तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाता है।
वहीं, पूर्व विधायक एवं जोधपुर व फलोदी जिले के प्रभारी दिलीप चौधरी को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा |
पार्टी इस पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से आंतरिक जांच करवाएगी। जांच में जिन-जिन लोगों की संलिप्तता सामने आएगी, उनके विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मेरे लिए पार्टी का प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है। किसी भी व्यक्ति को पद, प्रभाव या व्यक्तिगत स्वार्थ के आधार पर पार्टी के साथ विश्वासघात करने की छूट नहीं दी जा सकती। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के सम्मान, संगठन की मजबूती और राजनीतिक शुचिता के लिए प्रतिबद्ध है। यहां पद से बड़ा संगठन है, व्यक्ति से बड़ा सिद्धांत है और किसी भी स्वार्थ से बड़ा पार्टी का हित है।
मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि संगठन को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने में कोई समझौता नहीं होगा।
मंच पर भावुक हुवे @DoliThansingh
हमारे पास व्यवस्थाएं नहीं है
यह सब कर्ज लेकर कर रहे हैं जमीनें बेच कर कर रहे हैं
कोई सहयोग नहीं कर रहा हैं उल्टा मारने का प्रयास कर रहे हैं खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं
फिर भी आप नहीं जग रहे हो
@hanumanbeniwal@NarayanBeniwal7#RLP
नागौर जिला परिषद के वार्ड संख्या 32 से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की ओर से दो उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। दोनों ही पार्टी की स्थापना के समय से संगठन के साथ मजबूती से जुड़े हुए हैं।
ऐसे में दोनों के बीच दावेदारी का निर्णय निष्पक्ष एवं सहज तरीके से करने के उद्देश्य से नागौर आवास पर बालिकाओं के हाथों लॉटरी निकलवाई गई। इस दौरान दोनों दावेदारों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। लॉटरी प्रक्रिया के पश्चात दोनों पक्षों ने आपसी सहमति एवं संगठनात्मक एकजुटता का परिचय देते हुए एक साथ मिलकर नामांकन किया।
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी में संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान, पारदर्शिता, निष्पक्षता और आपसी भाईचारा सदैव प्राथमिकता में रहता है। पार्टी का उद्देश्य है कि सभी साथी मिलकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें और चुनाव में एकजुटता के साथ आगे बढ़ें।
मेड़ता विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय नेता श्री पांचाराम जी इंदावड़ सहित अन्य जन-प्रतिनिधियों का राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी परिवार में स्वागत है |
@RLPINDIAorg
दूसरे नेता लोगों को AC वाले कमरों और मखमल वाले महंगे गद्दों पर भी नींद नहीं आती दूसरी और हनुमान बेनीवाल जी है जो खुले आसमान के नीचे और बिना कुछ बिछाए सड़क पर चैन की नींद सो रहे है.....
दूसरे नेताओं को चिंता रहती है कि क्या पता कब उनके घर पर ED CBI की रेड पड़ जाए.....?
@hanumanbeniwal