कांग्रेस पार्टी के युवा नेता, बाबा साहब की विचारधारा को मानने वाले मेरे वरिष्ठ साथी श्री प्रशांत कनौजिया जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
कुदरत आपको सदैव स्वस्थ और प्रसन्न रखें।
@KanojiaPJ
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज बागड़ी जी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) का सचिव नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
हमें खुशी है कि आपको पार्टी संगठन में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। आपके उज्ज्वल भविष्य एवं नई जिम्मेदारी के सफलतापूर्वक निर्वहन के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।
भारत में डिग्री अब रोज़गार की गारंटी नहीं बची है। @RahulGandhi जी ने हाल ही में इस मुद्दे को उठाया था।
और प्रधानमंत्री मोदी ने इसके जवाब में डिग्री का, उच्च शिक्षा का एक बार फिर मज़ाक उड़ाना शुरू कर दिया। कमाल के प्रधानमंत्री हैं!
हुनर ज़रूरी है, कांग्रेस तो सौ साल से इस बात को कह रही है। इस पर बहुत काम भी किया है। लेकिन कोड़ी सरकार का ख़ुद का रिकॉर्ड क्या है?
स्किल डेवलपमेंट योजनाओं में ट्रेनिंग पाये हर पाँच में से चार युवा बेरोजगार हैं।
PM -Setu योजना में पिछले साल कुल बजट का सिर्फ़ 0.63% ही खर्च हुआ!
PM कौशल विकास योजना (PMKVY-4) का कुल 14% बजट ही खर्च हुआ!!
प्रधानमंत्री मोदी ने दावा किया कि उनकी सरकार ने पाँच नए ITI बनाए हैं। लेकिन वो कई सच छुपा गए हैं।
मोदी ने नहीं बताया कि 2014 में देश में 9997 ITI थे, जो 2025 में बढ़ कर 14.682 हो गए। लेकिन मोदी राज में जो ITI बने, वो ज़्यादातर प्राइवेट हैं, जिनको फ़ीस बहुत ज़्यादा है।
ज़्यादा फीस और बेरोजगारी, इसीलिए पिछला डेटा मिलने तक कुल 26 लाख सीट में से करीब 13 लाख सीट ख़ाली हैं। पिछले साल 614 ITI सरकार को बंद करने पड़े, क्योंकि उनमें एक भी छात्र नहीं था।
ऐसा इसलिए हो रहा है, कि देश में मैनुफैक्चरिंग ध्वस्त है, मेक इन इंडिया फेल हो गया है।
रोज़गार के इस महाभारत में मोदी जी ने सभी अवसर अपने अदानी जैसे मित्रों को सौंप दिए हैं, और हुनरमंद युवा आज का एकलव्य है।
@INCIndia@kharge
आगामी 26 नवंबर को संविधान दिवस के उपलक्ष्य में पंचकूला में आयोजित होने वाले ‘संविधान रक्षा मार्च’ की तैयारियों को लेकर आज रोहतक में हरियाणा कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।
बैठक में संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने तथा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ कार्यक्रम की तैयारियों एवं रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई।
संविधान हमारा स्वाभिमान है और इसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है।
#संविधान_रक्षा_मार्च
@kcvenugopalmp@KRajuINC@SanjaySDutt@AdvRajendraPal@raonarenderinc@BhupinderShooda
📍रोहतक
आज AICC हरियाणा प्रभारी
श्री @SanjaySDutt जी एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री @raonarenderinc जी के दिशा निर्देश अनुसार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष @ManojBagriINC जी की अध्यक्षता मे अनुसूचित जाति विभाग की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुईं!
श्री बागड़ी ने मीटिंग में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस केमेटी द्वारा आयोजित संविधान रक्षा मार्च (संविधान दिवस 26 नवंबर) के उपलक्ष्य में पंचकुला में आयोजित होने वाले संविधान रक्षा मार्च के लिए अनुसूचित जाति विभाग के साथियों को आवाहन किया! की ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर संविधान सुरक्षा मार्च में अपनी आवाज बुलंद करें।
इस अवसर पर रोहतक के विधायक भारत भूषण बत्रा जी, जिला कांग्रेस कमेटी रोहतक (शहरी) के अध्यक्ष कुलदीप KD जी, जिला कांग्रेस कमेटी रोहतक (ग्रामीण) के अध्यक्ष बलवान रंगा जी, AICC SC डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर सतीश बंधु जी, ल प्रदेश पदाधिकारीगण एवं जिला अध्यक्षगण आदि उपस्थित रहें!
जय कांग्रेस!!
जय संविधान!!
उपस्थित रहेंगे।
@kharge@SoniaGandhi@RahulGandhi@priyankagandhi@kcvenugopalmp@BhupinderShooda@INCIndia
📍बुद्ध मंदिर, मंदिर मार्ग दिल्ली
आज भगवान के पावन दर्शन एवं आशीर्वाद के साथ नई पारी की शुभ शुरुआत की। 🙏
ईश्वर से प्रार्थना है कि यह नई यात्रा जनसेवा, समाज के उत्थान और जनकल्याण के प्रति मेरे संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करे।
प्रभु की असीम कृपा, आप सभी के स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद से इस नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करने का संकल्प लेता हूँ।
आशा है कि इस नई राजनीतिक यात्रा में आप सभी का प्यार, सहयोग और आशीर्वाद सदैव इसी प्रकार बना रहेगा।
राजस्थान के पंचायतीराज चुनावों में कांग्रेस की प्रचंड जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! ✋🇮🇳
राजस्थान की ग्रामीण जनता ने कांग्रेस के प्रति अपना विश्वास व्यक्त करते हुए भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, उपेक्षा और वादाखिलाफी के खिलाफ अपना संदेश दिया है।
यह जनादेश किसानों, मजदूरों, महिलाओं और ग्रामीण जनता के अधिकारों, सम्मान एवं विकास की आवाज़ है।
यह शानदार जीत कांग्रेस के उन समर्पित कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, संघर्ष और जनसेवा का परिणाम है, जिन्होंने गाँव-गाँव जाकर जनता के बीच रहकर उनके मुद्दों को मजबूती से उठाया।
सभी विजयी प्रत्याशियों, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई। कांग्रेस पर भरोसा जताने वाले राजस्थान के सभी मतदाताओं का हृदय से आभार एवं अभिनंदन।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि जनता की उम्मीदों पर खरे उतरते हुए ग्रामीण विकास, जनसमस्याओं के समाधान और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।
जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और जनसेवा ही हमारा संकल्प।
जय हिंद! जय कांग्रेस! 🇮🇳
#Rajasthan #Congress #PanchayatiRaj #जनादेश #जनसेवा
मैं कांग्रेस नेतृत्व का तहे दिल से आभारी हूँ कि पार्टी ने एक साधारण कार्यकर्त्ता को AICC का सचिव बना कर भरोसा जताया है और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए (सह प्रभारी) की जिम्मेदारी सौंपी है।
माननीय कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी, श्रीमती सोनिया गांधी जी, श्री राहुल गांधी जी, श्रीमती प्रियंका गांधी जी, श्री के.सी. वेणुगोपाल जी, श्री के. राजू जी और सभी वरिष्ठ नेताओं का मैं हृदय से धन्यवाद करता हूँ। आपके मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन ने मुझे यह अवसर दिया!
मैं इस नई जिम्मेदारी को मेहनत एवं ईमानदारी से निभाते हुए कांग्रेस पार्टी एवं राहुल जी की उम्मीद पर खरा उतरने की कोशिश करूँगा!
जय हिन्द🇮🇳
@kharge@SoniaGandhi@RahulGandhi@priyankagandhi@kcvenugopalmp@KRajuINC@INCIndia@INCRajasthan
Hon'ble Congress President has appointed/ reassigned the following party functionaries as AICC Secretaries, attached to their respective States, Union Territories, and functional responsibilities, as enclosed, with immediate effect.
AICC का सचिव एवं राजस्थान का सह-प्रभारी नियुक्त होने पर भाई @ManojBagriINC को ढेरों बधाई।
आपकी कार्यशैली और संगठन के प्रति समर्पण निश्चित रूप से राजस्थान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नयी ऊर्जा का संचार करेगा। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।
बड़े भाई श्री मनोज बागड़ी जी को AICC सचिव बनने पर बधाई एवं राजस्थान के लिए नवीन ज़िम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ
स्वागत अभिनंदन।
@ManojBagriINC@INCIndia@INCRajasthan@IYC
Congratulations @ManojBagriINC Ji!
May your new role bring many opportunities for growth, success and meaningful service…
Keep Shining Like This 👍🙏
Welcome To Rajasthan 🙏🙏
@INCIndia
मेरे भाई @ManojBagriINC जी को AICC सचिव एवं राजस्थान का सह प्रभारी नियुक्त होने पर बधाई।
मनोज भाई हरियाणा में लगातार कमजोर वंचितों की आवाज को बुलंद करते रहते हैं। बहुत अच्छा लगता है जब पार्टी एक सच्चे कांग्रेसी को बड़ी जिम्मेदारी देती है।
जय भीम!
आज करनाल स्थित जाट भवन में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री @raonarenderinc एवं AICC सचिव श्री जितेंद्र बघेल की उपस्थिति में संबोधित किया। बैठक में सभी जिला कांग्रेस अध्यक्षों, जिला महासचिवों (संगठन) तथा प्रदेश कांग्रेस के फ्रंटल संगठनों, सेल एवं विभागों के अध्यक्षों ने भाग लिया।
बैठक में तीन प्रमुख संकल्पों — संविधान की रक्षा, प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने — को लेकर AICC के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों की विस्तृत रणनीति बनाई गई। साथ ही, प्रदेश में चल रहे ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ चौपाल अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 26 नवम्बर को संविधान दिवस के अवसर पर पंचकूला में विशाल ‘संविधान रक्षा मार्च’ आयोजित किया जाएगा। वहीं, 22 से 30 नवम्बर तक प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर प्रशिक्षित ‘वोट रक्षक’ मतदाता सूची से हटाए गए नामों का सत्यापन करेंगे, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे। इसके अतिरिक्त, 29 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक गांव-गांव में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ चौपालों का अगला चरण आयोजित किया जाएगा।
मैंने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि कांग्रेस की लड़ाई केवल राजनीतिक सत्ता की लड़ाई नहीं, बल्कि देश के संविधान, लोकतंत्र और प्रत्येक नागरिक के वोट के अधिकार को बचाने की लड़ाई है। हमारा एक-एक कार्यकर्ता हर बूथ तक पहुंचेगा, मतदाता सूची से हटाए गए प्रत्येक नाम का सत्यापन करेगा और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से खड़ा होगा। इन कार्यक्रमों में संगठन के प्रत्येक स्तर पर जिम्मेदारी और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राव नरेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा कांग्रेस संविधान, लोकतंत्र और प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। उन्होंने सभी जिला, ब्लॉक एवं मंडल पदाधिकारियों और फ्रंटल संगठनों से आह्वान किया कि वे इन अभियानों को पूरी गंभीरता एवं सक्रियता के साथ गांव-गांव और बूथ-बूथ तक पहुंचाएं तथा संगठनात्मक जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर आदरणीय श्रीमती सोनिया गांधी जी की पुस्तक ‘Belonging – A Journey of Love’ बैठक में उपस्थित सभी जिला कांग्रेस अध्यक्षों, संगठन महासचिवों एवं फ्रंटल संगठनों, सेल और विभागों के प्रदेश अध्यक्षों को सादर भेंट की। यह उनके प्रति सम्मान, स्नेह एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का हमारा विनम्र प्रयास था।
हमारा संकल्प स्पष्ट है — संविधान बचेगा, लोकतंत्र मजबूत होगा और हर वोट की रक्षा होगी। कोई भी पात्र मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।
@kharge@SoniaGandhi@RahulGandhi@PriyankaGandhi@kcvenugopalmp@INCHaryana
हिंद के जवाहर, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर सादर नमन।
आज़ादी उनकी मंज़िल नहीं, देश के नए सफ़र का मुकाम थी। स्वराज सत्ता नहीं, हर नागरिक की भागीदारी और देश के भविष्य की ज़िम्मेदारी थी।
भारत उनके लिए एक खोज, एक विचार था - विविधता जिसकी शक्ति, लोकतंत्र जिसका विश्वास और समानता जिसका आधार हो।
एक आधुनिक, वैज्ञानिक, प्रगतिशील और आत्मविश्वासी भारत का उनका सपना आज भी हमारी प्रेरणा है। और उस सपने के भारत की ओर हमारा प्रयास ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
आदरणीय श्रीमती सोनिया गांधी जी की पुस्तक ‘Belonging : A Journey of Love’ को पढ़ने में पूरी तरह तल्लीन हूँ। यह एक असाधारण जीवन की प्रेरणादायी, हृदयस्पर्शी और वास्तव में ऐसी गाथा है, जिसे पढ़ना शुरू करने के बाद छोड़ने का मन नहीं करता। त्याग, साहस, गरिमा और राष्ट्र एवं कांग्रेस पार्टी के प्रति निःस्वार्थ सेवा से परिपूर्ण उनका जीवन अपने आप में एक मिसाल है।
उनकी असाधारण जीवन यात्रा और उन आदर्शों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता, जिनके लिए वे सदैव खड़ी रही हैं, आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अमिट मानदंड और प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।
यह मेरे लिए अत्यंत सौभाग्य और गौरव का विषय है कि मुझे संगठन में आदरणीय मैडम का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ तथा महाराष्ट्र में विधायी क्षेत्र में कार्य करने और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का अवसर मिला।
उनके प्रेरणादायी जीवन, उच्च आदर्शों और गौरवशाली योगदान के प्रति अपनी श्रद्धा, सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ-साथ उनकी प्रेरणादायी जीवन गाथा और आदर्शों को संगठन के नेतृत्व तक पहुँचाने के उद्देश्य से मैंने निर्णय लिया है कि हरियाणा के प्रत्येक जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के सभी अग्रणी संगठनों के अध्यक्ष को ‘Belonging : A Journey of Love’ पुस्तक की एक-एक प्रति भेंट करूँगा।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि मैडम की जीवन यात्रा, उनके उच्च आदर्श और उनकी अनुकरणीय प्रतिबद्धता हमारे संगठन के नेतृत्व को नई ऊर्जा, दृढ़ संकल्प और असीम उत्साह के साथ कांग्रेस पार्टी को प्रत्येक स्तर पर और उन्हें सौंपे गए प्रत्येक क्षेत्र में और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रेरित करेंगे।
'उनका जीवन प्रतिबद्धता का पाठ है। उनकी जीवन यात्रा प्रेरणा का स्रोत है। और उनकी विरासत कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता की पीढ़ी-दर-पीढ़ी पथ आलोकित करने वाली ज्योति है।'
@kharge@SoniaGandhi@RahulGandhi@priyankagandhi@kcvenugopalmp@INCHaryana
-------------------------------
Engrossed in reading ‘Belonging : A Journey of Love’ by Respected Smt. Sonia Gandhi Ji. It is an inspiring, deeply moving and truly unputdownable account of an extraordinary life, defined by sacrifice, courage, dignity and selfless service to the Nation and the Congress Party.
Her remarkable life journey and unwavering commitment to the ideals she has always stood for shall remain an enduring benchmark and a source of inspiration for generations to come.
It is a matter of immense privilege and honour for me to have received Respected Madam's affection, blessings and guidance in the organisation, and to have had the opportunity to serve in the legislative sphere and discharge important responsibilities in Maharashtra.
As a humble expression of my deep respect and gratitude for her inspiring life, noble values and remarkable contributions, and with the objective of sharing her inspiring life journey and ideals with our organisational leadership, I have decided to present a copy of ‘Belonging : A Journey of Love’ to every District Congress President and every President of the Pradesh Frontal Organisations in Haryana.
I am confident that Madam's life journey, her values and her exemplary commitment will inspire our organisational leadership with renewed energy, firm resolve and enthusiasm to further strengthen the Congress Party at every level and in every area entrusted to them.
'Her life is a lesson in commitment. Her journey is a source of inspiration. Her legacy is a guiding light for generations of Congress workers.'