राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव का बिगुल 2 दिन बाद बज जायेगा
ये तय है सीधी टक्कर अभिषेक और अनिल में होगी
शुरुआती 10 दिन बहुत अहम होंगे
देखो 🐅 भी निकल चुका है
किसी ने सही कहाँ है घायल शेर 🐅 ज़्यादा ख़तरनाक होता है
अब 🐅 की दहाड़ ही जीत-हार तय करेगी
@MukeshBhakar_ 🥊🙏
मेरे सभी युवा साथियों से अपील है कि युवाओं की आवाज़ को बुलंद करने और अपना आशीर्वाद देने के लिए 'युवा संकल्प सम्मेलन' में आप सभी सादर आमंत्रित हैं। आइए, अपनी एकजुटता से युवाओं के हितों की रक्षा का मार्ग प्रशस्त करें।
🗓️ 1 अप्रैल, सुबह 10:00 बजे
📍 मुस्कान मैरिज गार्डन
@IYC@SachinPilot@MukeshBhakar_
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनावों को लेकर युवा कांग्रेस संकल्प सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है
1 अप्रैल 2026 प्रातः 10.15 बजे स्थान मुस्कान गार्डन,गोकुलपुरा तीराहा सीकर
आप सभी सादर आमंत्रित है
@IYC@SachinPilot@MukeshBhakar_
यूथ कांग्रेस चुनाव की परफोर्मर सूची आ चुकी है… अब बाक़ी सभी पदों पर नॉमिनेशन भरे जाएंगे लेकिन इस चुनाव में एक नाम ऐसा है जिसका प्रतिबिंब इस चुनाव पर दिखता है और मौजूदा परिस्थितियों में उस नाम को नज़रअंदाज़ करना या फिर चुनौती देना भी चुनावी वक़्त में रिस्की हो सकता है…. हर तरफ़ चर्चा करने के बाद बात “मुकेश भाकर” के नाम पर आकर ठहर जाती है.. थोड़ा इधर उधर समझा पूछा तो पता चला ये वहीं नाम है जिसके “बिना न तो ये चुनाव कुछ है और ना ही चुनावों के बिना वो खुद”… जबकि मेरी व्यक्तिगत राय बिलकुल भिन्न है खैर…
भाकर के लिए इस चुनाव में बनी परिस्थितियां कोई नई नहीं है, वही एकमात्र वो चहरा रहा है जिसने एक ही परिवार के दो सदस्यों को NSUI और यूथ के चुनाव में पटखनी दी थी जबकि विरोधी खेमा उस समय मज़बूत माना जाता था…. (हालाँकि ये दोनो चुनाव विवादित रहे)
यूथ कांग्रेस के पिछले चुनाव को याद करें तो सामने आता है कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार के प्रमुख नेता एक प्रत्याक्षी को समर्थन कर रहे थे जबकि मुकेश ख़ुद अभिमन्यु के सारथी के तौर पर मैदान में थे हालाँकि आज अभिमन्यु और मुकेश भले ही अलग नाव में सवार हो लेकिन तत्कालीन परिस्थितियों में भाकर ने अपने खेमे के विरोधियों के साथ साथ सरकार का समर्थन प्राप्त प्रत्याशियों को चुनावों में काफ़ी पीछे धकेल दिया था… अब एक बार फिर वैसा ही माहौल बन चुका है लेकिन इस बार ‘भाकर’ को अपने ही कैंप से चुनौती दी जा रही है… अब भी पायलट कैंप में मामला मुकुल और अनिल के नाम पर फँसा हुआ है… परंतु अनिल को पायलट कैंप का समर्थन मिलने की संभावना ज़्यादा दिखती है लेकिन यदि भाकर का समर्थन प्राप्त मुकुल चुनाव में उतर जाते हैं तो फिर कुछ भी कह पाना मुश्किल होगा…..
@AnilChopra_@MukeshBhakar_@MukulKhicharIN@AbhimanyuP00NIA@Rajasthan_PYC
राजस्थान यूथ काँग्रेस का ये चुनाव बहुत ही इंट्रेस्टिंग होने जा रहा है👇
पिछले 5–7 वर्षों का इतिहास तो ये कहता है कि इस चुनाव में वही होता है जो मुकेश भाकर चाहते हैं।
इस बार भाकर ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं लेकिन यूथ कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनका समर्थन मुकुल खींचड़ है।
अगर मुकुल खींचड़ यह चुनाव जीतते हैं तो मुकेश भाकर राजस्थान की यूथ राजनीति में “नेता बनाने की फैक्ट्री” के रूप में स्थापित हो सकते हैं!
लाडनूं विधायक @MukeshBhakar_ और कोमल के वैवाहिक समारोह में सम्मिलित होकर उन्हें अपनी शुभकामनाएँ दीं।
नव दांपत्य जीवन की इस शुरुआत पर मैं उनके सुखमय जीवन के लिए आशीर्वाद देता हूँ तथा ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे सदैव सुखी, समृद्ध और प्रसन्न रहें।
इसी के साथ मैं उनके समस्त परिजनों को भी अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करता हूँ।
हमारी शादी के इस खास और यादगार अवसर पर पधारकर अपने स्नेह, आशीर्वाद और प्यार से हमें सम्मानित करने के लिए आप सभी का दिल से आभार एवं धन्यवाद।
आपकी उपस्थिति ने हमारे इस शुभ अवसर की खुशियों को कई गुना बढ़ा दिया। 🙏🙏
विधायक @MukeshBhakar_ जी के वैवाहिक समारोह में सम्मिलित होकर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुकेश जी एवं कोमल जी के मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना करता हूँ। ईश्वर उन्हें सदैव खुश रखें तथा उनके नए जीवन में हमेशा सुख-समृद्धि बनाए रखें।
समस्त भाकर परिवार को मेरी शुभकामनाएं।
📍लाडनूं, जिला डीडवाना-कुचामन