आप सभी को मकर संक्रांति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ।
भगवान सूर्य देव की उपासना एवं दान-पुण्य के पावन पर्व मकर संक्रांति आपके जीवन में सुख-समृद्धि, आरोग्य एवं नई खुशियां लाए l
#MakarSankranti
मैं अशोक चाँदना .... अपने कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक निर्वहन करुंगा l
हिण्डोली-नैनवां की जनता जनार्दन के आशीर्वाद से आज लगातार तीसरी बार 16वीं विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की l
OPS बुढ़ापे की लाठी है🙏
समझो- सेवानिवृत्त के बाद काटी गई राशि एक साथ मिलती है तो अधिकतर संतानें वो पैसा लेकर इन्वेस्ट कर देती है, फिर इस कलयुग के जमाने में बुढ़े मां-बाप की ओर कोई ध्यान तक नहीं देते, 80% जगह स्वार्थ खत्म रिश्ते खत्म, परंतु यदि OPS होगा तो हर महीने पेंशन आएगी और बुढ़े मां-बाप की पूछ होगी🙏
और जब नेताओं को बुढ़ापे में पेंशन की जरूरत है तो कर्मचारियों को क्यों नहीं🙏
कांग्रेस पार्टी द्वारा मुझे हिण्डोली-नैनवां विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार प्रत्याशी बनाने पर शीर्ष नेतृत्व एवं मेरे अपने हिण्डोली- नैनवांवासियों के विश्वास एवं प्रेम का आभारी हूँ। - आपका अशोक चाँदना
नव स्वीकृत बाँसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण का कार्य आदेश जारी ₹ 4 करोड़ 43 लाख
कल रविवार, 8 अक्टूबर 2023 को होगा शिलान्यास कार्यक्रम, क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई! #Hindoli#Nainwain#Bundi#Rajasthan#Congress#KaamBolRaheHai
नैनवां ट्रोमा सेंटर के भवन निर्माण के लिए ₹ 1 करोड़ 64 लाख की प्रशासनिक एवं वित्त स्वीकृति जारी होने पर सभी नैनवांवासियों को बहुत-बहुत बधाई l
₹ 6 करोड़ 50 लाख की लागत से बनेगा नैनवां का ट्रोमा सेन्टर l
कुम्हरला बालाजी, हिण्डोली-नैनवां के वीर सपूत कालू लाल नागर जी देश सेवा में शहीद हो गए l उनकी शहादत को मेरा कोटि-कोटि नमन l
ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि शहीद वीर सपूत की पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं इस कठिन घड़ी में परिवारजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति दे l
अद्भुत, ऐतिहासिक
मन को अत्यंत सुकून देने वाला दिन है, बहुत-बहुत बधाई बून्दीवासियों !
रामगढ़ विषधारी अभ्यारण में मादा बाग को तीन शावकों के साथ देखकर मन अत्यंत खुश है, वन विभाग के सभी अधिकारियों की मेहनत रंग ला रही हैl सभी को दिल से बधाई!