नौकरी से पहले हम भी बेरोजगार थे और इसी लाखों की भीड़ का हिस्सा थे इसलिए बेरोजगारों के सम्मान में हमेशा यह कलम लिखती रहेगी, जो भी इस # का सपोर्ट करेगा उन सब का ट्वीट रिट्वीट किया जाएगा चाहे आईडी छोटी हो या बड़ी ❣️
#बेरोजगारी_भत्ता_जारी_करो
राजस्थान की किसान राजनीति को एक अलग पहचान दिलाने वाले थार कांग्रेस परिवार के हमारे मजबूत स्तम्भ लोकसभा से लेकर विधानसभा में जनता की आवाज बुलंद करने वाले,हमारे मार्गदर्शक कर्नल सोनाराम जी चौधरी के आकस्मिक निधन की खबर अत्यंत दुखद एवं व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए अपूरणीय क्षति है,आज हम सभी ने अपनी एक निडर और बुलंद आवाज खो दी है, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और हम सभी स्वजनों को यह दुःख सहन करने का साहस प्रदान करें।
थार के इस रेतीले रेगिस्तान में एक सामान्य किसान परिवार से निकलकर सोनाराम जी चौधरी उस दौर में इंजीनियरिंग की शिक्षा लेकर अपने मन में देश सेवा का संकल्प लिये सेना में भर्ती हुए और अपनी मेहनत और जुनून से सेना में एक समर्पित भाव से अपनी सेवाएँ दी,सेना में सोनाराम चौधरी के नाम से भर्ती होकर कर्नल सोनाराम चौधरी तक का सफ़र कर उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली,अपने दिलो दिमाग़ में सेवा के संकल्प ने कर्नल साहब को राजनीति में लाया और 1996 में पहली बार कांग्रेस पार्टी से लोकसभा का चुनाव लड़ा,थार की जनता ने भी पूरे जोश के साथ उनके सेवा के संकल्प का समर्थन करते हुए देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा में अपना प्रतिनिधि बनाकर भेजा तो कर्नल साहब ने संसद में थार की आवाज बनकर निडरता के साथ अपनी आवाज बुलंद की इसी का परिणाम था कि अगले दो लोकसभा चुनाव में जनता ने मजबूती से उनका साथ देकर उन्हें लोकसभा में भेजा,और 2008 में बायतु के पहले विधायक बने,
कर्नल सोनाराम चौधरी जी किसी परिचय के मोहताज नहीं थे,उनका साहस और समर्पण का भाव हमेशा हमारे दिलों में रहेगा।
#कर्नल_सोनाराम_चौधरी
SSC फेज़-13 भर्ती परीक्षा में गड़बड़ियों और रद्दीकरण को लेकर छात्रों में भारी रोष है
◆ DUSU अध्यक्ष रौनक खत्री बोले- सरकार परीक्षा आयोजित कराने में नाकाम रही
◆ उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "यहां की पुलिस को पहलगाम में तैनात करो..."
#SSCProtest | Exam Scam | #RonakKhatri
SSC की भर्ती प्रक्रिया में लगातार चल रही अव्यवस्था सरकार के सिस्टम पर सवालिया निशान है। इस अव्यवस्था के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों व शिक्षकों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करवाना निंदनीय कृत्य है | अभ्यर्थी आर्थिक अभाव और विषम परिस्थितियों में संघर्ष करके सैकड़ों किलोमीटर दूर परीक्षा देने आते है और तकनीकी समस्या बताकर अचानक परीक्षा रद्द कर दी जाती है जो सरकार के डिजिटल इंडिया के नारे पर भी प्रश्न चिन्ह है | देश के युवाओं के सपनो को इस तरह कुचलना किसी भी दृष्टि से न्यायसंगत नहीं है इसलिए @PMOIndia से मेरी मांग है कि इस मामले में गंभीरता से संज्ञान लिया जाए |
#SSCMisManagement #JusticeForAspirants #SSCReforms
नवीन सर और संजीव ठाकुर सर राकेश यादव सर नीतू मैम व अन्य टीचर पर लाठीचार्ज किया गया और प्रशाशन के द्वारा गिरफ्तार किया गया आखिर जब देश के सुधारक, शिक्षक समाज को नहीं बक्सा जाएगा तो फिर प्रशाशन से क्या उम्मीद की जाए
समय आ गया है अब हम सब को अब एक आवाज बनना होगा
#SSC_System_Sudharo
#SSCVendorFailure #sscReforms2025
थार की अपणायत कोई सिर्फ़ शब्द नहीं यह हमारी आत्मा है, हमारी पहचान है।
यह वह भावना है जो हमें जोड़ती है,जाति, धर्म, भाषा, और सीमा से परे।
थार की रेत पर सदियों से मोहब्बत ने अपने कदमों के निशान छोड़े हैं,यहाँ की हवा में अपनापन है, यहाँ के पानी में मेल है, और यहाँ के दिलों में जगह है सबके लिए।
थार की अपणायत का संदेश साफ़ यह है कि हम अलग नहीं, एक हैं,नफ़रत के शोर में भी हम मोहब्बत की बात करेंगे,जहाँ नफरत की दीवार बनती है, वहाँ थार की अपणायत हमेशा पुल बनती है।
आज जब कुछ ताकतें थार की अपणायत और हमारे आपसी सामाजिक सौहार्द को तोड़ने की कोशिश कर रही हैं,तब हमें जरूरत है और मजबूती से थार की अपणायत की डोर को थामने की।
इतिहास बांटने वालो को नहीं जोड़ने वालो को याद रखेगा।
नोखा से लोकप्रिय विधायक श्रीमती सुशीला डूडी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्धायु जीवन की कामना करता हूँ l
@SushilaDudiMLA#NirmalChoudhary